CURRENT GK HINDI

0
200

 

 1.बीसीसीआई के जनरल मैनेजर आरपी शाह ने अपने पद से इस्तीफा दिया :-

(i)बीसीसीआई के तीन जनरल मैनेजर से एक,आरपी शाह ने,  अपनी उम्र का एक “कारण” के रूप में  हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

(ii)शाह जनरल मैनेजर (वाणिज्यिक) थे और बोर्ड के वाणिज्यिक हितो में बड़े फैसले लेने वालो में से एक माने जाते थे.

2.एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने जीता रजत :-

(i)भारतीय महिला रग्बी टीम ने लाओस के वियंतियाने में चल रहे एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया है।

(ii)इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, भारत और मेजबान लाओस समेत कुल सात देश
भाग ले रहे हैं।

(iii)इस टूर्नामेंट में भारत महिला रग्बी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया।

(iv)टीम को बढ़ावा देने के लिए निर्मित सरकारी निकाय, भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन

(आईआरएफयू) के निर्देशन में टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंची थी।

3.हरियाणा के संदीप कुमार 50 किमी दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड  तोड़ा :-

(i)हरियाणा के संदीप कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पैदल चाल चैम्पियनशिप की

पुरुषों की 50 किमी स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता.

(ii)संदीप ने तीन घंटे 55 मिनट 59.05 सेकेंड का समय निकालकर शानदार प्रदर्शन किया और रेस जीतते  हुए,  उन्होंने
अगस्त में होने वाली लंदन विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया.

4.भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी फिर से जाग्रत :-

(i)अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी से एक बार फिर से राख और लावा निकलना शुरू हो गया है।

(ii)अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 150 से अधिक वर्षों तक निष्क्रिय रहने के बाद वर्ष 1991 में सकिय होने वाले भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी से एक बार फिर से राख निकलना शुरू हो गया है। यह जानकारी गोवा स्थित राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्था (एनआईओ) के शोधकर्ताओं ने दी।

(iii)अभय मुधोलकर की अगुवाई में गोवा में स्थित सीएसआईआर राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्था (सीएसआईआर-एनआईओ) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने जानकारी दी है कि ज्वालामुखी एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसमें से लावा और धुआं निकलने लगा है।

5.नेपाल को 34 करोड़ डॉलर का रियायती कर्ज देगा भारत :-

(i)भारत ने नेपाल को विभिन्न ढांचागत परियोजनाओं के लिए 34 करोड़ डॉलर का सस्ता कर्ज देने की प्रतिबद्धता जताई।

(ii)नेपाल में भारत के राजदूत रणजीत राय ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु की उपस्थिति में नेपाल के भौतिक बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्री रमेश लेखक को अनुमोदन कागजात सौंपे।

(iii)इसके तहत नेपाल के विभिन्न हिस्सों में एक पुल परियोजना और 15 सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया जायेगा।

6.नागालैंड के मुख्यमंत्री जेलियांग का इस्तीफा :-

(i)राज्य विधायकों द्वारा आंदोलनरत आदिवासी समूहों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म करने के लिये समर्थन वापिस लिये जाने के बाद नागालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने इस्तीफा दे दिया।

(ii)नागालैंड सरकार द्वारा शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा के बाद राज्य में राजनीतिक उठापटक के हालात थे।

7.ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने मोबाईल वॉलेट “बटुआ” लांच किया :-

(i)अपने 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने मोबाइल वॉलेट ‘ओरिएंटल बटुआ’ सहित कई डिजिटल पेशकश की है।

(ii)मोबाइल बैंकिंग का एक नया संस्करण शुरू करने के अलावा, बैंक ने दो नए कार्ड भी शुरू किये है।

(iii)‘ओरिएंटल संजीवनी’ और ‘ओरिएंटल बजट होटल एंड रेस्टोरेंट’ नामक दो एमएसएमई योजनाओं को भी शुरू किया गया है।

8.भारत की ‘न्यूटन’ व ‘आबा’ को बर्लिन में सम्मान :-

(i)दो भारतीय फिल्मों ने प्रसिद्ध बर्लिन फिल्म महोत्सव पुरस्कार जीता है – अमित मसुरकर की न्यूटन और अमर कौशिक की आबा।

(ii)राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन उत्सव को CICAE कला सिनेमा अवार्ड, वहीं आबा को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए अंतर्राष्ट्रीय जूरी का विशेष पुरस्कार जनरेशन Kplus दिया गया।

9.शाहिद अफरीदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा :-

(i)पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही 21 साल का शानदार करियर खत्म हो गया।

(ii)36 साल के यह स्टार टेस्ट और वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके थे, लेकिन पिछले साल भारत में आयोजित टी-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में उन्होंने पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की थी।

(iii)“बूम बूम” के नाम से प्रसिद्ध अफरीदी ने साल 1996 में श्री लंका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 37 बॉल पर शतक जड़ दिया। उनके बनाए इस रिकॉर्ड को 18 साल तक कोई नहीं तोड़ सका।

(iv)अफरीदी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में महज 27 टेस्ट खेले। इनमें उन्होंने 1,176 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 156 रहा और उन्होंने 48 विकेट भी झटके।

(v)वनडे में अफरीदी ने कुल 398 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 8,064 रन बनाए। वनडे में अफरीदी का उच्चतम स्कोर 124 रनों का रहा जबकि अपनी लेग स्पीन गेंदबाजी से उन्होंने कुल 395 विकेट भी अपने नाम किये।

(vi)टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 98 मैच खेले। इनमें अफरीदी ने 1,405 रन बनाए और उन्हें कुल 97 विकेट भी मिले।

10.भारतीय महिला रग्बी टीम एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीता :-

(i)भारतीय महिला टीम ने लाओस के वियंतियाने में चल रही एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में पांच जीत व एक हार के साथ रजत पदक हासिल किया।

(ii)पहले दिन भारत ने लाओ को 22-7 से, फिलिपींस को 12-5 से, नेपाल को 43-0 से और मलेशिया को 26-12 से हराया।

(iii)दूसरे दिन उसने पाकिस्तान को 5-0 से हराया, जबकि दक्षिण कोरिया ने उसे 29-0 से मात दी।

 11.पूर्व CJI अल्तमस कबीर का निधन :-

(i)भारत के सर्वश्रेष्ठ जजों में से एक माने जाने वाले पूर्व चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

(ii)कबीर ने 1973 में कोलकाता बार एसोशिएशन से एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

(iii)उन्हें छह अगस्त, 1990 को कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

(iv)एक मार्च, 2005 को वह झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। वह नौ सितंबर, 2005 को सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस बने थे।

(v)कबीर देश के 39वें चीफ जस्टिस बने थे, जिनका कार्यकाल 29 सितंबर, 2012 से 18 जुलाई, 2013 तक था।

 12.ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की यात्रा पर पुस्तक :-

(i)इस साल अक्टुबर में हेमा मालिनी के 69वें जन्मदिन के अवसर पर एक अभिनेत्री, एक नृत्यांगना, एक फिल्मकार से लेकर एक राजनीतिज्ञ तक की उनकी यात्रा पर एक पुस्तक जारी की जायेगी।

(ii)एक अधिकृत जीवनी के रूप में पुस्तक “हेमा मालिनी: बियॉंड द ड्रीम गर्ल” को लेखक स्तंभकार राम कमल मुखर्जी ने लिखा है।