
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वर्ष 2030 में मंगलयान-2 मिशन प्रक्षेपित होने वाला है। मंगलयान-2 का उद्देश्य एक ऑर्बिटर और एक लैंडर की सहायता से मंगल की धरती पर कदम रखना होगा। भारत द्वारा मंगलयान के प्रक्षेपण के साथ इतिहास रचने के बारह साल बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि देश पहली बार मंगल ग्रह पर उतरने का प्रयास करेगा। महत्त्वाकांक्षी मंगलयान-2 मिशन वर्ष 2030 में प्रक्षेपित होने वाला है, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने एक संबोधन के दौरान इसकी पुष्टि की। यह चंद्रयान-3, आदित्य-एल1 और निसार जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय मिशनों की सफलता के बाद दुनिया भर के गहन अंतरिक्ष अभियानों में भारत की बढ़ती भागीदारी का हिस्सा है। मंगलयान-2 मिशन मंगल ग्रह का अन्वेषण करने के लिए तैयार है और लाल ग्रह के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए चार पेलोड ले जाएगा।
2 दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चौथे नरेश की 70वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए भूटान पहुंच गए हैं। भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे ने पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य भूटान के साथ विशेष मैत्री और सहयोग संबंधों को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी और भूटान नरेश ड्रुक ग्यालपो ने 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया। भारत और भूटान ने साथ मिलकर यह परियोजना विकसित की है। थिम्पू में चल रहे वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव में भारत की ओर से भगवान बुद्ध के पावन पिपरहवा अवशेष रखे गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस उत्सव में भाग लेंगे और पावन अवशेष के प्रति प्रार्थना समर्पित करेंगे।
3 भारत ग्लोबल मेडसेफ्टीवीक अभियान में शामिल, दवाओं के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा

भारतीय फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वय केंद्र (एनसीसी-पीवीपीआई), भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने दुनिया भर के 130 साझेदार संगठनों के साथ 3-9 नवंबर, 2025 तक आयोजित दसवें ग्लोबल मेडसेफ्टीवीक अभियान में भाग लिया। मेडसेफ्टीवीक अभियान जनता को यह बताने के लिए प्रेरित करता है कि संदिग्ध दुष्प्रभावों की सूचना क्यों, कैसे और कहां दी जानी चाहिए। इसे पहली बार 2016 में शुरू किया गया था। इस साल यह अपनी दसवीं वर्षगांठ मना रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें 117 देशों के 130 संगठनों ने 60 से अधिक भाषाओं में संदेश साझा किए। इस वर्ष के अभियान का मुख्य संदेश था- “दवाओं की सुरक्षा में सभी की भूमिका है। संदिग्ध दुष्प्रभावों की सूचना देकर, आप और मैं दवाओं को सभी के लिए सुरक्षित बनाने में मदद कर सकते हैं।” इस पहल का उद्देश्य रोगियों, परिवारों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के बीच दवाओं के संदिग्ध दुष्प्रभावों की सूचना देने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
4 भारत की मदद से एचआईसीडीपी को पांच वर्ष तक बढ़ाने पर भारत और श्रीलंका सहमत

भारत और श्रीलंका ने भारतीय अनुदान सहायता के माध्यम से श्रीलंका में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDP) के कार्यान्वयन के ढाँचे को अगले पाँच वर्षों के लिए बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौता ज्ञापन पर कोलंबो, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और वित्त, योजना एवं आर्थिक विकास मंत्रालय के सचिव डॉ. हर्षना सूर्यप्पेरुमा ने हस्ताक्षर किए। HICDP ढाँचा श्रीलंका की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप छोटी लेकिन उच्च प्रभाव वाली परियोजनाओं का समर्थन करता है, प्रत्येक परियोजना की लागत 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये और कुल पोर्टफोलियो 10 बिलियन श्रीलंकाई रुपये तक सीमित है। 2005 में इसकी स्थापना के बाद से, 50 से अधिक परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, जिनमें जाफना में दुरईअप्पा स्टेडियम का नवीनीकरण, रुहुना विश्वविद्यालय में रवींद्रनाथ टैगोर स्मारक सभागार की स्थापना और 70 एस्टेट-सेक्टर क्रेच का उन्नयन शामिल है।
5 रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और वियतनाम के उप-प्रमुख जनरल स्टाफ फुंग सी तान ने हनोई में छठे भारत-वियतनाम सेना अभ्यास विनबैक्स के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और वियतनाम के उप-प्रमुख जनरल स्टाफ फुंग सी तान ने हनोई में छठे भारत-वियतनाम सेना अभ्यास विनबैक्स के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। विनबैक्स भारत और वियतनाम के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है जिसका उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है। छठे संस्करण का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की प्रमुख प्रथाओं को साझा करना तथा रक्षा सहयोग को मज़बूत करना है।
6 इस वर्ष ब्रिटिश लेखक डेबिड स्ज़ेले को किया जाएगा बुकर पुरस्कार से सम्मानित

हंगरी मूल के ब्रिटिश लेखक डेबिड स्ज़ेले को उनके उपन्यास फ्लेश के लिए इस वर्ष के बुकर पुरस्कार के लिये चुना गया है। यह घोषणा लंदन में आयोजित एक समारोह में की गई। श्री स्ज़ेले को इससे पहले 2016 में उनके उपन्यास ‘ऑल दैट मैन इज़’ के लिए बुकर पुरस्कार के लिये चयनित नामों की सूची में शामिल किया गया था। फ्लेश उपन्यास की कहानी हंगरी के हाउसिंग स्टेट से लेकर लंदन के अमीर तबके की हवेलियों तक फैली है। जिसमें भावनात्मक रूप से निस्संग और उदासीन एक व्यक्ति की जीवन यात्रा उकेरी गई है, जो परिस्थितियों की विवशता में बिखर जाता है। यह स्जेले की छठी कृति है। वे ‘स्प्रिंग’ और ‘द इनोसेंट’ उपन्यासों के साथ-साथ लघु कथा संग्रह ‘टर्बुलेंस’ के भी रचयिता हैं।
7 श्री मनोहर लाल ने एनटीपीसी नेत्रा में भारत की पहली मेगावॉट-घंटे पैमाने की वैनेडियम फ्लो बैटरी का उद्घाटन किया

विद्युत व आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने भारत की सबसे बड़ी और पहली 3 मेगावॉट-घंटे क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (वीआरएफबी) प्रणाली का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक परियोजना लंबे समय के लिए ऊर्जा भंडारण (एलडीईएस) संबंधी समाधानों की दिशा में देश का एक बड़ा कदम है, जो नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और ग्रिड तन्यकशीलता को बेहतर करता है। मंत्री महोदय ने ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, नेत्रा के अपने दौरे के दौरान इस प्रणाली का उद्घाटन किया। वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी एक समकालीन तकनीक है, जो पारंपरिक लीथियम आयन-आधारित बैटरियों के विकल्पों में से एक के तौर पर उभरने की क्षमता रखती है। इस एडवांस बैटरी प्रणाली के विकास से बैटरी प्रणालियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तत्वों का भंडार बढ़ेगा।
8 छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की सूची की घोषणा की। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने वर्ष 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 46 विजेताओं की घोषणा की। ये पुरस्कार 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे: सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ ज़िला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम स्थान महाराष्ट्र को, गुजरात को दूसरा और हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।
9 अर्बन मोबिलिटी इंडिया 2025 में 8 श्रेणियों में पुरस्कार घोषित

हरियाणा के गुरुग्राम में तीन दिवसीय अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 में माननीय केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्री द्वारा 8 श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान किए गए। हरियाणा के गुरुग्राम में तीन दिवसीय अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2025 में माननीय केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्री द्वारा 8 श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना का लोगो और इसकी वेबसाइट भी लॉन्च की गई। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 19वाँ शहरी गतिशीलता भारत (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026, 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया जाएगा।
पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है:
1. सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाला शहर – चेन्नई।
2. प्रशंसा – हुबली-धारवाड़ बीआरटीएस कंपनी लिमिटेड।
3. सर्वश्रेष्ठ गैर-मोटर चालित परिवहन प्रणाली वाला शहर – उदयपुर।
4. विशेष उल्लेख – त्रिशूर राज्य मिशन प्रबंधन।
5. सबसे नवीन वित्तपोषण तंत्र वाला शहर – पिंपरी चिंचवाड़।
6. सर्वश्रेष्ठ हरित परिवहन पहल वाला शहर – हैदराबाद तेलंगाना अक्षय ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (टीजीआरईडीसीओ)
7. प्रशंसा – कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड।
8. सर्वश्रेष्ठ मल्टीमॉडल एकीकरण वाली मेट्रो रेल – चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड।
9. सर्वश्रेष्ठ यात्री सेवाओं और संतुष्टि वाली मेट्रो रेल – दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड।
10. प्रशंसा – चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड
10 UIDAI ने बच्चों में आधार अपडेट को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च कंसल्टेंसी बीआईटी के साथ की साझेदारी

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यूआईडीएआई ने रिसर्च कंसल्टेंसी बिहेवियरल इनसाइट्स लिमिटेड (बीआईटी) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को उनके आधार कार्ड में समय पर किए जाने वाले बायोमेट्रिक अपडेट के साथ महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंचने में मदद करना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, समझौता ज्ञापन का उद्देश्य 5 वर्ष और 15 वर्ष के बच्चों के लिए आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) को बढ़ावा देना और समय पर अपडेट सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक, तार्किक और जागरूकता संबंधी बाधाओं को दूर करना है। साथ ही, आधार से जुड़ी सेवाओं और लाभों तक निर्बाध पहुंच को सक्षम बनाना है।
11 एनआईपीएल और बेनेफिट ने भारत और बहरीन के बीच रियल टाइम पैसों के लेन-देन को लेकर साझेदारी की

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की अंतर्राष्ट्रीय शाखा, इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड- एनआईपीएल और बहरीन की अग्रणी फिनटेक और इलेक्ट्रॉनिक वित्तीय लेनदेन कंपनी, बेनेफिट ने भारत और बहरीन के बीच वास्तविक समय में धन भेजने के लिए एक साझेदारी की है। यह नई साझेदारी भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस- यूपीआई को विशेष रूप से फावरी+ सेवा के माध्यम से बहरीन के इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम से जोड़ती है, जिससे दोनों देशों के उपयोगकर्ता तुरंत और सुरक्षित रूप से धन भेज और प्राप्त कर सकेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ़ बहरीन के मार्गदर्शन में विकसित यह सहयोग, दोनों देशों के बीच वित्तीय संपर्क को मज़बूत करने और डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
12 कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए नियमों में सरलीकरण

केंद्र सरकार ने कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कॉर्निया प्रत्यारोपण नियमों में सरलीकरण किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं तक न्यायसंगत पहुंच को बढ़ावा देने के सरकार के विजन के अनुरूप, 6 नवंबर को मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के अंतर्गत मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण (संशोधन) नियमावली, 2025 को अधिसूचित किया है। यह संशोधन राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम (एनओटीपी) को और सुदृढ़ बनाएगा, जिसका उद्देश्य कॉर्निया प्रत्यारोपण केंद्रों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करना और देश भर में नेत्रदान और प्रत्यारोपण सेवाओं तक व्यापक पहुंच को सुविधाजनक बनाना है। इस संशोधन के तहत अब कॉर्नियल प्रत्यारोपण केंद्रों में क्लिनिकल स्पेकुलर उपकरण की अनिवार्य आवश्यकता को हटा दिया गया है।
13 आंध्र प्रदेश के गुंटूर में ‘वाटरशेड महोत्सव’ का शुभारंभ

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में ‘वाटरशेड महोत्सव‘ का शुभारंभ किया, जो समुदाय-नेतृत्व वाली जल पुनर्स्थापन, उन्नत मृदा स्वास्थ्य और सतत ग्रामीण परिवर्तन का एक राष्ट्रीय उत्सव है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने जल संरक्षण और पर्यावरण पुनर्स्थापन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।