किन्नौर के शिपकी-ला दर्रे से भारत-चीन व्यापार बहाल, एक जून से फिर से शुरुआत

0
20

1 किन्नौर के शिपकी-ला दर्रे से भारत-चीन व्यापार बहाल, एक जून से फिर से शुरुआत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित शिपकी-ला मार्ग से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार एक जून से फिर से शुरू होने जा रहा है। व्यापार के सुचारू रूप से संचालन के लिए किन्नौर जिला प्रशासन ने तैयारी तेजी कर दी हैं। पूह उपमंडल की नामग्या पंचायत के छुपान क्षेत्र में व्यापारियों के लिए गोदाम और दुकानें बनाई जाएंगी। इस व्यापार व्यवस्था के अन्तर्गत 40 प्रकार के उत्पादों का आदान-प्रदान किया जायेगा। इसमें आटा, चावल, गुड़, तेल, हल्दी, मसाले, नमक, कालीन, बर्तन और सूखे मेवे जैसे स्थानीय उत्पाद शामिल हैं।

2 समय से पहले जन्म के बारे में एआई-आधारित समाधान विकसित करने के लिए भारत की 12,000 महिलाओं पर सबसे बड़ा प्रेग्नेंसी कोहोर्ट अध्ययन: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मामलों के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि GARBH-INi पहल के तहत 12,000 महिलाओं पर भारत के सबसे बड़े प्रेग्नेंसी कोहोर्ट अध्ययन का उद्देश्य प्रीटर्म जन्मों (समय से पहले जन्म) की समस्या को हल करने के लिए स्वदेशी, एआई-आधारित समाधान विकसित करना है। समय से पहले जन्म, नवजात मृत्यु दर और वयस्क अवस्था में रुग्णता (बीमारी) के प्रमुख कारणों में से एक है। डॉ. जितेंद्र सिंह नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में “GARBH-INi (जन्म परिणामों पर उन्नत अनुसंधान के लिए अंतर्विषयक समूह) के निष्कर्षों और परिणामों का प्रसार” नामक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस पहल ने राष्ट्रीय बायो-रिपॉजिटरी और GARBH-INi-DRISHTI डेटा-साझाकरण मंच भी स्थापित किया है, जिससे अनुसंधान समुदाय के लिए व्यापक पहुंच संभव हुई है और वैश्विक वैज्ञानिक प्रकाशनों में योगदान मिल रहा है। इस अवसर पर, प्रमुख साझेदारियों और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रमों को औपचारिक रूप दिया गया; इनमें सुन्दयोता नुमांडिस प्रोबायोस्यूटिकल्स प्रा. लिमिटेड को माइक्रोबायोम-आधारित बायोथेराप्यूटिक्स प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण, और GARBH-INi-AnandiMaa पहल के तहत एआई-सक्षम अल्ट्रासाउंड रिपोर्टिंग प्रणाली तथा जोखिम स्तरीकरण मंचों के लिए DOTO हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड और Qure.ai टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ आशय पत्रों पर हस्ताक्षर शामिल हैं। मंत्री ने वैज्ञानिक अनुसंधान में उनके योगदान के लिए भाग लेने वाले परिवारों को सम्मानित भी किया।

3 रेलवे की नई पहल: QR कोड से पहचान योग्य फूड पैकेट, अनधिकृत वेंडिंग पर सख्ती

 

रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब ट्रेनों में कैटरिंग से जुड़े स्टाफ और वेंडर्स के लिए QR कोड आधारित आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य अनधिकृत वेंडिंग पर रोक लगाना और यात्रियों को सुरक्षित व भरोसेमंद सेवा देना है। खाने को लेकर अधिकतर रेलवे यात्रियों की काफी ज्यादा समस्याएं रहती हैं। यात्रियों की पुरानी शिकायत यही रही है, कि उन्हें बासी या बेस्वाद खाना परोसा जा रहा है। IRCTC ने इसी समस्या को देखते हुए क्यूआर कोड (QR कोड) की सुविधा शुरू की है, जो फूड पैकेट्स पर लगा होगा। इन QR कोड को स्कैन करते ही खाना बनने का समय, पैकिंग की तारीख समेत अन्य जरूरी डिटेल्स सामने आ जाएंगी। यह फैसिलिटी अवैध वेंडरों पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

4 ओडिशा: पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता कलिंगा स्‍टेडियम में होगी शुरू

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ ही देश में ट्रैक और फील्‍ड प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में नए अध्‍याय की शुरूआत होगी। दो दिन की इस प्रतियोगिता में 97 महिला एथलीट सहित 278 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह चैंपियनशिप भारत में इंडोर एथ‍लेटिक्‍स के कैलेंडर को सशक्‍त बनाने और खिलाडियों को सीजन के प्रारंभ में ही प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से ही विकसित की गई है।

5 विश्व मौसम दिवस

हर वर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस बनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा। यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन – डब्ल्यूएमओ की स्‍थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डब्ल्यूएमओ की स्थापना 1950 में हुई थी। डब्ल्यूएमओ की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा कि प्रत्येक पूर्वानुमान के पीछे लाखों अवलोकन होते हैं।

6 विश्व भालू दिवस

विश्व भालू दिवस एक वैश्विक आयोजन है जो प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है ताकि भालू की सभी आठ प्रजातियों के संरक्षण और पृथ्वी की जैव विविधता में उनके महत्व की वकालत की जा सके। इसका उद्देश्य भालुओं की “संवेदनशीलता” को जगाना और उनके सिकुड़ते आवासों को संरक्षित करने की तत्काल आवश्यकता पर बल देना है। विश्व भालू दिवस 2026 के अवसर पर, वैश्विक संरक्षण समुदाय प्रकृति के सबसे लचीले लेकिन साथ ही सबसे अधिक संवेदनशील शीर्ष शिकारी जीवों में से एक को सम्मानित करता है। इस वर्ष का विषय,“पर्यावासों की रक्षा करना, संवेदनशीलता को संरक्षित करना,” भालुओं की भावनात्मक और संज्ञानात्मक जटिलता को पहचानने की दिशा में एक बदलाव को दर्शाता है।

7 महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस

 

भारत में शहीद दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है, जिसमें भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के बलिदान को याद किया जाता है। इन्हें ब्रिटिश सरकार ने 1931 में इसी दिन फांसी दी थी। यह दिन केवल इतिहास का स्मरण नहीं है, बल्कि साहस, युवाओं की शक्ति और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। इन्हें वर्ष 1931 आज ही के दिन लाहौर की केंद्रीय जेल में फांसी दी गई थी। इन तीनों क्रांतिकारियों पर 17 दिसंबर, 1928 को ब्रिटिश पुलिस अधिकारी सांडर्स की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।