केंद्र ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सार्थक-पीडीएस योजना के विस्तार को मंजूरी दी

0
16

1 केंद्र ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए सार्थक-पीडीएस योजना के विस्तार को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में “राशन परिवहन और हैंडलिंग सहायता-पीडीएस में स्वचालन के साथ आय योजना” (SARTHAK-PDS) को एक अम्ब्रेला योजना के रूप में जारी रखने को मंजूरी दे दी है। इस योजना को 16वें वित्त आयोग चक्र अवधि के दौरान लागू किया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 25,530 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीसीईए ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा खाद्यान्नों की राज्य के भीतर आवाजाही और हैंडलिंग तथा उचित मूल्य दुकान (FPS) डीलरों के मार्जिन पर होने वाले व्यय के लिए केंद्रीय सहायता मानदंडों में संशोधन और वर्तमान वित्तीय सहायता व्यवस्था को जारी रखने का भी निर्णय लिया है। यह योजना वर्तमान में चल रही दो योजनाओं को एकीकृत करके तैयार की गई है, जिनमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राज्य एजेंसियों को खाद्यान्नों की राज्य के भीतर आवाजाही और एफपीएस डीलरों के मार्जिन हेतु सहायता योजना तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रौद्योगिकी के माध्यम से आधुनिकीकरण और सुधार योजना (SMART-PDS) शामिल हैं।

2 असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित; यूसीसी लागू करने वाला तीसरा राज्य बना

 

असम विधानसभा ने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया। इसके साथ ही असम ऐसा कानून पारित करने वाला पूर्वोत्तर का पहला और देश का तीसरा राज्य (उत्तराखंड और गुजरात के बाद) बन गया है। इसका उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप से संबंधित मामलों में राज्य के सभी निवासियों के लिए एक समान नागरिक कानूनी ढांचा स्थापित करना है। संवैधानिक संरक्षण और पारंपरिक प्रथाओं को संरक्षित रखने के लिए विधेयक अनुसूचित जनजातियों को इसके दायरे से बाहर रखता है। विधेयक में धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों को एक समान ढांचे में रखने की व्‍यवस्‍था है। इसका उद्देश्य समानता और लैंगिक न्याय सुनिश्चित करना है।

3 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होगा; कार्यक्रम का विषय: “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 का मुख्य आयोजन 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होगा। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष के आयोजन का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और स्वस्थ वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर करता है। यह घोषणा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, खजुराहो स्थित पश्चिमी मंदिर समूह में आयोजित योग महोत्सव 2026 के दौरान की गई, जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 25 दिनों की काउंटडाउन की शुरुआत का प्रतीक है। आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों योग प्रेमियों ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के सामूहिक प्रदर्शन में भाग लिया।

4 भारत की पहली ‘हाइड्रोजन फ्यूल सेल’ ट्रेन का सफल ट्रायल किया

27 मई को रेलवे बोर्ड ने भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल DEMU ट्रेन को मंजूरी दी। हाइड्रोजन फ्यूल सेल DEMU ट्रेन जींद-सोनीपत रूट (हरियाणा) पर चलाई जाएगी। इसे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रेल मंत्रालय ने सुरक्षा शर्तों के साथ इस परियोजना को क्लीयरेंस दिया था। हाइड्रोजन ट्रेनें पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होती हैं क्योंकि ये केवल जल वाष्प छोड़ती हैं। ये परियोजना ‘नेट जीरो’ कार्बन उत्सर्जन के भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी। इस टेक्नोलॉजी से डीजल की खपत कम होगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। भारत इस तकनीक को अपनाने वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। ट्रेन की सफल टेस्टिंग की और जल्द ही इसका कमर्शियल यूज शुरू होगा। हाइड्रोजन फ्यूल सेल का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है। भारत 2030 तक रेलवे को जीरो कार्बन बनाने का लक्ष्य है। इसकी अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। भारत में हाइड्रोजन ट्रेन के कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद भारत दुनिया के चुनिंदा देशों जर्मनी, स्वीडन, जापान और चीन जैसे देशों में शामिल हो जाएगा।

5 भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शुरू

 

26 मई को भारत में देश का पहला ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) शुरू किया। इस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की कुल कैपिसिटी 3.37 गीगावाट/घंटे है। ये रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात में कच्छ सीमा पर खवड़ा में शुरू की है। BESS सिस्टम के बाद बैटरियों में सौर या पवन ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर की जरूरत पड़ने पर किसी भी शहर को सप्लाई दी जा सकती है। ये BESS सिस्टम 10 महीने में शुरू किया गया है। इस सिस्टम से पूरे एक शहर जैसे गोवा, इंदौर,चंडीगढ़ में बिजली दी जा सकती है। BESS सिस्टम स्टोरेज 1.2 करोड़ एलईडी बल्ब 10 घंटे तक लगातार जलाकर रख सकता है। भारत इतने बड़े रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज में चीन के बाद दुनिया का दूसरा देश होगा। चीन ने इनर मंगोलिया और शिनजियांग प्रांतों में दुनिया के सबसे बड़े बैटरी प्रोजेक्ट्स लगाए हैं। चीन के छगन हाडा प्रोजेक्ट की क्षमता 4 हजार मेगा वॉट घंटा है। ये बैटरियां माइनस 35 डिग्री सेल्सियस में भी बिना रुके काम करती हैं।

6 सर्वोच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के निर्वाचन आयोग के निर्णय को बरकरार रखा

 

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग द्वारा कराई गई मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया की वैधता को बरकरार रखा है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यताओं को आगे बढ़ाती है। न्‍यायालय ने फैसला सुनाया कि निर्वाचन आयोग लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के अनुच्छेद 324 और उसके अधीन निर्मित नियम के तहत एसआईआर करवाने की शक्ति रखता है। मुख्‍य न्‍यायाधीश सूर्यकांत और न्‍यायमूर्ति जॉय माल्‍या बागची की एक पीठ ने उन रिट याचिकाओं पर फैसला सुनाया, जिनमें पिछले साल जून महीने में चुनाव आयोग द्वारा बिहार में एसआईआर आयोजित करने के लिए जारी अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि चुनाव आयोग द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के विपरीत थी। न्यायालय ने इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूचियों में पहले से मौजूद व्यक्तियों की नागरिकता की अनुमानित मान्यता समाप्त हो जाती है।

7 सरकार ने की कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी 1% हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश

27 मई को केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में अपनी 2% तक हिस्सेदारी बेचेगी। OFS के जरिए ये हिस्सेदारी 412 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी। कोल इंडिया 2% हिस्सेदारी यानी लगभग 12.32 करोड़ शेयर 412 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचने से लगभग 5,000 करोड़ रुपए सरकार को मिलेंगे। OFS में ‘ग्रीन शू’ ऑप्शन भी रखा गया है, पहले सरकार 1% शेयर बेचेगी, फिर और 1% शेयर की बिक्री की जाएगी। कोल इंडिया में इंवेस्टर्स 27 मई से बोली लगाना शुरू कर चुके हैं, नॉन रिटेल इंवेस्टर्स के लिए ये 29 मई को खुलेगी। सरकार का ऑफर फॉर सेल के जरिए कोल इंडिया के शेयर बेचने का उद्देश्य शेयर से आने वाले फंड से विनिवेश के लक्ष्य पूरे करना है। सरकार हर साल अपने बजट में विनिवेश के जरिए कमाई का एक लक्ष्य तय करती है। भारत सरकार के पास कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में 63.13% हिस्सेदारी है। कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Lt.), भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व वाली एक प्रमुख ‘महारत्न’ क्षेत्र कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर कोलकाता, पश्चिम बंगाल है। ये दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली कोयला उत्पादक कंपनी है और भारत के कुल कोयला उत्पादन में इसका लगभग 82% योगदान है।

8 रूस के वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के सबसे नए स्ट्रेन के खिलाफ नई वैक्सीन तैयार की

दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने कहा है कि रूस के वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के सबसे नए स्ट्रेन के खिलाफ एक नई वैक्सीन तैयार की है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने इस उपलब्धि की घोषणा की। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह वैक्सीन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो में हाल ही में फैले दुर्लभ ‘बुंडीबुग्यो’ स्ट्रेन के खिलाफ भी असरदार हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍लयूएचओ) ने इस महीने की 17 तारीख को ‘अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों’ के तहत, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो और युगांडा में इबोला के प्रकोप को ‘वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ घोषित कर दिया। इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसमें मृत्यु दर काफी अधिक होती है। फिलहाल, ‘बुंडीबुग्यो’ स्ट्रेन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई कोई भी आधिकारिक रूप से स्वीकृत वैक्सीन या उपचार उपलब्ध नहीं है।

9 नेपाल ने विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों के लिए ऑनलाइन कांसुलर सेवाओं हेतु ‘मोफा मित्र’ ऐप लॉन्च किया

नेपाल ने विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को ऑनलाइन कांसुलर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘मोफा मित्र’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस ऐप के जरिए नेपाली नागरिक और उनके परिवार कांसुलर संबंधी शिकायतें और समस्याएं ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे तथा अपनी अर्जी की स्थिति जान सकेंगे। एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यह ऐप आपात स्थिति और कठिन परिस्थितियों में विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा में मदद करेगा। इसके माध्यम से बचाव, मुआवजा, बीमा दावे जैसी सेवाओं में भी सहायता मिलेगी।

10 सीमावर्ती जिलों के लिए बनेगा 360° सुरक्षा ग्रिड, अमित शाह ने दिए निर्देश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों से जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और फलोदी के जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक में राज्य सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सीमा प्रबंधन को अधिक सशक्त और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रत्येक सीमावर्ती जिले के लिए 360 डिग्री सुरक्षा फ्रेमवर्क तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस एकीकृत प्रयास में स्थानीय नागरिकों, राज्य सरकार की मशीनरी और सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सीमा प्रबंधन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया जा सके।

11 निशानेबाज और खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह का 79 वर्ष की आयु में निधन

जाने-माने निशानेबाज और खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री सिंह ने अपने शानदार करियर में पांच बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। रणधीर 1968 से 1984 तक पांच बार के ओलंपियन रहे। 1978 में रणधीर ने एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। 1979 में रणधीर को शूटिंग में एक्सिलेंस के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। रणधीर 1987 से 2012 तक भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के जनरल सेक्रेटरी रहे। रणधीर 1991 से 2015 तक ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष रहे। 2004 में रणधीर को उनकी सेवाओं के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। रणधीर 2024 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसिडेंट बनने वाले पहले भारतीय बने।

12 एक्टर रमाकांत दायमा का निधन

26 मई को टीवी और फिल्म एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया। वे 69 साल के थे। रमाकांत ने साल 2006 में संजय दत्त स्टारर फिल्म तथास्तु से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बतौर एक्टर रमाकांत दायमा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज स्कैम 1992 से मिली थी। फिल्मों और टीवी में रहा लंबा सफर रमाकांत दायमा ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ में भी नजर आए थे।