1 दक्षिण अफ्रीका बना डब्ल्यूटीसी का नया चैंपियन

एडेन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 147 रनों की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद खिताब का बचाव नहीं कर सकी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की।
2 ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वियतनाम साझीदार देश के रूप में ब्रिक्स संगठन में ऑपचारिक तौर पर शामिल हो गया है
ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वियतनाम साझीदार देश के रूप में ब्रिक्स संगठन में ऑपचारिक तौर पर शामिल हो गया है। मंत्रालय के एक वक्तव्य में कहा गया है कि वियतनाम वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जुड़ा हुआ एशिया का महत्वपूर्ण देश है। रूस की समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने कहा है कि वियतनाम ने ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी और अब वह इस संगठन का दसवां साझीदार देश बन गया है। साझीदार देशों की श्रेणी की शुरूआत 2024 में रूस में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में हुई थी। अभी वियतनाम, बेलारूस, बोलीविया, कज़ाख्स्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैण्ड, युगांडा और उज्बेकिस्तान ब्रिक्स के साझीदार देशों की सूची में शामिल हैं।

भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय सेना ने “रुद्रास्त्र” (Rudrastra) नामक एक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) मानव रहित हवाई वाहन (UAV) के सफल परीक्षण पूरे किए हैं। यह उन्नत ड्रोन गहराई तक स्ट्राइक मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे Solar Aerospace and Defence Limited (SDAL) ने विकसित किया है। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में किया गया। इस ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाएगा। ये ड्रोन 50 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर मौजूद लक्ष्यों को भी मार गिराने में सक्षम है।
4 कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ‘एग्री स्टैक: टर्निंग डाटा इन टू डिलिवरी विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

भारत की डिजिटल कृषि परिवर्तन प्रक्रिया को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MoA&FW) ने 13 जून 2025 को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में “एग्री स्टैक: डेटा से डिलीवरी की ओर” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और किसान-केंद्रित शासन, योजनाओं की कुशल डिलीवरी और कृषि प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी एवं डेटा के एकीकरण पर चर्चा की गई। 13 जून 2025 को आयोजित इस सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्रालय ने कई बड़े घोषणाएँ कीं, जिनमें ₹6,000 करोड़ की विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) निधि की घोषणा शामिल है। महाराष्ट्र, केरल, बिहार, ओडिशा और PSB एलायंस के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अतिरिक्त, डिजिटली सत्यापन योग्य प्रमाणपत्र (DVC) और AI-चालित चैटबॉट की शुरुआत भी की गई।
5 Cristiano Ronaldo को ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2025 के लिए वैश्विक राजदूत नियुक्त किया गया

13 जून 2025 को Esports World Cup Foundation (EWCF) ने आधिकारिक रूप से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को Esports World Cup 2025 (EWC 2025) का ग्लोबल एम्बेसडर घोषित किया। यह नियुक्ति पारंपरिक खेल और ईस्पोर्ट्स के बीच एक ऐतिहासिक मेल है, क्योंकि 5 बार के बैलन डी’ऑर विजेता अब प्रतिस्पर्धी गेमिंग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देंगे। EWC 2025 का आयोजन 7 जुलाई से 24 अगस्त 2025 तक रियाद, सऊदी अरब में होगा और इसमें 2,000 खिलाड़ी और 200 क्लब 100+ देशों से भाग लेंगे।
6 भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन 19 जून को होगा लॉन्च

एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग पर ताजा अपडेट आया है। केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि 19 जून को एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च होगा। भारत के लिए एक्सिओम-4 मिशन काफी अहम है, क्योंकि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के रूप में पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएगा। 39 वर्षीय शुभांशु शुक्ला लखनऊ में जन्मे हैं। उन्हें जून 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला। उन्हें 2000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव हासिल है। वे सुखोई-30 एमके 1, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डॉर्नियर और एएन-32 जैसे फाइटर जेट्स को उड़ा चुके हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लिए भी मिशन महत्वपूर्ण होगा। वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर विशेष खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोग करेंगे।
7 निशानेबाजी विश्व कप: भारत की सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता

जर्मनी के म्यूनिख में विश्व कप निशानेबाजी में, भारत की सुरुचि सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेव्स्की को हराया। विश्व कप में सुरुचि का इस स्पर्धा में यह लगातार तीसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है। इससे पहले राइफल स्पर्धाओं में एलावेनिल वलारिवन और सिफ्त कौर समरा ने कांस्य पदक जीते थे। प्रतियोगिता में भारत तीन पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।
8 प्रसिद्ध कश्मीरी गायक उस्ताद गुलाम नबी शाह का निधन

उस्ताद गुलाम नबी शाह, जिन्हें प्यार से हमले बुलबुल के नाम से जाना जाता था, कश्मीरी लोक संगीत और संस्कृति के प्रसिद्ध पथप्रदर्शक थे, का 11 जून, 2025 को उनके पैतृक गांव डांगीवाचा रफियाबाद, बारामुल्ला में निधन हो गया। अपनी मधुर आवाज, सारंगी पर असाधारण महारत और कश्मीरी लोक संगीत को संरक्षित करने में योगदान के लिए सम्मानित शाह का निधन कश्मीर के कलात्मक और सांस्कृतिक इतिहास में एक स्वर्णिम युग का अंत है। कश्मीरी लोक संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिनिधित्व दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा दिया, जैसे:
बाचा नाग्मा – पारंपरिक कश्मीरी लोक नृत्य
गिलास नृत्य – सिर पर पानी से भरा गिलास रखकर संतुलन के साथ नृत्य
सारंगी वादन – कश्मीरी शास्त्रीय वाद्य संगीत का परिचायक