दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की

0
16

1 दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की

दूरसंचार विभाग ने 5G इनोवेशन हैकथॉन 2025 की घोषणा की है, इसका उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए अभिनव 5G-संचालित तकनीक के विकास में तेजी लाना है। यह पहल छात्रों, स्टार्टअप और पेशेवरों को 100 से अधिक 5G यूज़ केस लैब्स के फंडिंग और पहुँच में मदद प्रदान करेगा। जिससे प्रतिभागियों को दूरदर्शी विचारों को स्केलेबल तकनीकों में बदलने में मदद मिलेगी। विजेताओं को पुरस्कार भी दिये जाएंगे जिसमें प्रथम स्थान के लिए 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान के लिए 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान के लिए डेढ लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ आइडिया और सबसे नवीन प्रोटोटाइप को 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

2 सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल से जुड़ गए हैं। इसका उपयोग अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप करते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का पॉडकास्ट साझा किया था। दरअसल, अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों बातचीत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप को अपना दोस्त बताया था और उन्हें एक साहसिक शख्सियत करार दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत के दौरान मध्‍य प्रदेश में शहडोल जिले के विचारपुर गांव की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने विचारपुर गांव को मिनी ब्राजील बताया।

3 चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार की मिली मंजूरी : ISRO प्रमुख वी. नारायणन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। यह मिशन भारत के 2040 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, सरकार ने 2035 तक “भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन” स्थापित करने की योजना को भी स्वीकृति दी है। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान नारायणन ने बताया कि ISRO आने वाले वर्षों में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे कई महत्वपूर्ण मिशन जारी हैं। चंद्रयान-4 का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा करना है, जबकि चंद्रयान-5, जिसे तीन दिन पहले मंजूरी मिली, इसमें 350 किलोग्राम का रोवर होगा। इस मिशन में भारत और जापान मिलकर काम कर रहे हैं।” इससे साफ है कि भारत अंतरिक्ष में अपनी क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ISRO अब तक तीन चंद्रयान मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुका है। चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत को उन देशों की सूची में शामिल कर दिया है, जिन्होंने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इससे पहले, केंद्र सरकार ने चंद्रयान-4 मिशन को भी मंजूरी दी थी, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर उतरकर सुरक्षित वापसी और सैंपल कलेक्शन की तकनीक का परीक्षण करना है।

 

4 तेलंगानाः मुख्यमंत्री ए0 रेवंत रेड्डी ने विधानसभा-परिसर में ‘राजीव युवा विकासम’ योजना का शुभारंभ किया

 

तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विधानसभा परिसर में ‘राजीव युवा विकासम’ योजना का शुभारंभ किया। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को स्वरोजगार ऋण प्रदान करती है। इस योजना से राज्य भर में पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होने की आशा है। सरकार ने युवा सशक्तीकरण और आर्थिक विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए इस पहल के लिए छह हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार इकाइयां स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।

5 भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, शिक्षा, खेल, बागवानी और वानिकी क्षेत्रों में समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, शिक्षा, खेल, बागवानी और वानिकी क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। दोनों पक्षों के बीच अधिकृत आर्थिक संचालन पारस्परिक मान्यता समझौते का भी आदान-प्रदान हुआ। दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने और पेशेवरों तथा कुशल श्रमिकों का आवागमन सुविधाजनक बनाने की व्यवस्था पर बातचीत की घोषणा की। न्यूजीलैंड हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल हो होने के साथ ही आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन का सदस्य भी बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ भारत-न्यूजीलैंड सम्‍बंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की।

6 कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस जॉय माल्या बागची ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉय माल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में सर्वोच्च न्यायालय परिसर में हुआ। न्यायमूर्ति बागची की नियुक्ति के साथ सर्वोच्च न्यायालय में अब 33 न्यायाधीश हो गए हैं।

 

7 वैज्ञानिकों ने ढूंढा कैंसर से बचाव के लिए कोशिकाओं के इस्तेमाल का नया तरीका

 

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने कैंसर से बचाव से जुड़ी एक नई प्रक्रिया खोजी है, जो टेलोमेयर नामक संरचनाओं पर केंद्रित है। टेलोमेयर गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) के सिरे पर मौजूद सुरक्षात्मक आवरण होते हैं, जो कोशिकाओं को कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं। टेलोमेयर उम्र बढ़ने और कैंसर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ, ये धीरे-धीरे छोटे होते जाते हैं। जब टेलोमेयर बहुत छोटे हो जाते हैं, तो वे कोशिकाओं को विभाजन रोकने का संकेत देते हैं। यह एक प्राकृतिक सुरक्षा प्रक्रिया है, जो कैंसर को फैलने से रोकती है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह जानकारी सिडनी स्थित चिल्ड्रन मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) के एक अध्ययन में सामने आई है। सीएमआरआई के जीनोम इंटीग्रिटी यूनिट के टोनी सेसारे के अनुसार, “हमारे डेटा से पता चलता है कि टेलोमेयर बहुत ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे स्ट्रेस पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं और उम्र बढ़ने जैसी दिखने वाली सेलुलर प्रतिक्रिया को शुरू कर देते हैं। वे ऐसा कैंसर से बचने के लिए करते हैं।”

8 ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तर्ज पर दिल्ली में होगा ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ का नाम ‘शिष्टाचार स्क्वाड’ होगा। दिल्ली के हर जिले में 2 स्क्वाड होंगे, जिसमें एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन स्क्वाड के हेड होंगे। दरअसल, यह उत्तर प्रदेश के ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। इस सर्कुलर के मुताबिक, “दिल्ली पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराधों, जिसमें ईव-टीजिंग, छेड़छाड़ और उत्पीड़न के अन्य रूप शामिल हैं, को रोकने के लिए कई पहलों को लागू कर रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में एंटी रोमियो स्क्वाड बनाया था।

9 केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गोवा में महत्वपूर्ण खनिजों के लिए भारत की पहली अन्वेषण लाइसेंस नीलामी शुरू की

मार्च 2025 में, केंद्रीय मंत्री गंगापुरम (जी) किशन रेड्डी, खान मंत्रालय (MoM) और कोयला मंत्रालय (MoC), ने गोवा के पणजी में डोना पाउला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री (CM) प्रमोद सावंत की उपस्थिति में महत्वपूर्ण खनिजों के लिए 13 अन्वेषण ब्लॉकों के लिए अन्वेषण लाइसेंस (EL) की भारत की पहली नीलामी शुरू की। प्रारंभिक चरण के लिए, पारदर्शी ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के माध्यम से दुर्लभ पृथ्वी तत्व (REE), जस्ता (Zn), हीरा, तांबा (Cu), प्लेटिनम समूह खनिज (PGE) जैसे खनिजों के लिए अन्वेषण ब्लॉकों की नीलामी के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों के 5वें चरण पर एक रोड शो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हैकथॉन 2025 का शुभारंभ भी किया गया, जो एक खनिज अन्वेषण हैकथॉन है जो ‘एआई का उपयोग करके खनिज लक्ष्यीकरण’ पर केंद्रित है।

10 BWSSB BIS प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला जल बोर्ड बन गया

मार्च 2025 में, बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (MoCAF&PD) के तहत भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से अपने पाइप्ड पेयजल आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला जल बोर्ड बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। ​​यह प्रमाणन BWSSB के अंतर्राष्ट्रीय जल गुणवत्ता मानकों के पालन और सुरक्षित और टिकाऊ पेयजल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

11 ईरान, रूस और चीन ने ओमान की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2025’ का आयोजन किया

मार्च 2025 में, ईरान, रूस और चीन ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान की खाड़ी में 7वें समुद्री सुरक्षा बेल्ट संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत की। यह इस तरह के अभ्यासों का लगातार 5वाँ वर्ष है, जिसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। यह अभ्यास क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है, खासकर ईरान के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम और यमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने की धमकियों के कारण।

12 आईओसी ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी को शामिल करने को मंजूरी दी

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी को फिर से शामिल करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए, विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष बोरिस वैन डेर वोर्स्ट ने कहा कि यह ओलंपिक मुक्केबाजी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है और इससे ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी की बहाली को बल मिला है। बताना चाहेंगे तत्कालीन अंतर्राष्ट्रीय महासंघ को लेकर चल रही चिंताओं के कारण फरवरी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र द्वारा अनुमोदित 2028 लॉस एंजिल्‍स खेलों के प्रारंभिक खेल कार्यक्रम में मुक्केबाजी को शामिल नहीं किया गया था। पिछले साल, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने यह स्पष्ट कर दिया था कि 2028 ओलंपिक खेलों के खेल कार्यक्रम में मुक्केबाजी को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघों को एक नए अंतरराष्ट्रीय महासंघ के बारे में आम सहमति बनानी होगी।