धोनी ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल

0
20

1 धोनी ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के साथ वर्ष 2025 के लिए आइसीसी के हॉल ऑफ फेम (MS Dhoni) में शामिल किया गया। धोनी आइसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर होंगे। धौनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 विश्व, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्राफी जीती थी। आइसीसी हॉल ऑफ फेम में भारतीय सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदलुकर, वीनू मांकड, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड और एमएस धौनी।

2 केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पुदुचेरी विधानसभा के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) का उद्घाटन किया

सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 09 जून 2025 को पुदुचेरी विधानसभा के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) का उद्घाटन किया। यह पारदर्शी, कुशल और पर्यावरण-अनुकूल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस उद्घाटन समारोह में पुदुचेरी के उपराज्यपाल श्री के. कैलाशनाथनमुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी और विधानसभा अध्यक्ष श्री आर. सेल्वम भी उपस्थित रहे। इस उद्घाटन के साथ, पुदुचेरी देश का 19वां विधानमंडल बन गया है जिसने एनईवीए प्लेटफॉर्म को अपनाया है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह पहल, जो कागज़ रहित विधायी कार्यप्रणाली को सक्षम बनाती है, संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा शत-प्रतिशत केंद्रीय सहायता के अंतर्गत वित्तपोषित है।

3 सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड में आईबेक्स तराना 88.4 एफएम का उद्घाटन किया

भारत के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक यात्रा के दौरान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में तैनात सैनिकों की संचालनिक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ज्योतिरमठ में Ibex Tarana 88.4 FM नामक एक विशेष सामुदायिक रेडियो स्टेशन का भी उद्घाटन किया। यह पहल राष्ट्रीय सुरक्षा को सामुदायिक सशक्तिकरण से जोड़ने का एक अनूठा उदाहरण है।

4 केनरा बैंक ने सभी बचत बैंक खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता समाप्त की

 

 

भारत सरकार के स्वामित्व वाला केनरा बैंक ने सभी बचत बैंक खातों के लिए औसत मासिक शेष (एएमबी) की आवश्यकता को खतम करने वाला नवीनतम सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है। 1 जून 2025 से, बैंक अपने ग्राहकों से उनके बचत खातों में औसत मासिक शेष राशि न बनाए रखने पर शुल्क नहीं लेगा। न्यूनतम औसत मासिक शेष राशि वह न्यूनतम राशि है जो ग्राहक को हर महीने अपने बचत खाते में रखनी होती है। यदि ग्राहक आवश्यक औसत मासिक शेष राशि बनाए रखने में विफल रहता है तो बैंक जुर्माना लगा सकते हैं। जुर्माने की राशि बैंक दर बैंक अलग-अलग होती है। भारत के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने भी 11 मार्च 2020 से न्यूनतम शेष राशि आवश्यकता को खतम कर दिया था।

5 पुर्तगाल ने यूरोपीयन फुटबॉल संघ नेशनंस लीग मुकाबले में दूसरी बार जीत हासिल की

पुर्तगाल ने यूरोपीयन फुटबॉल संघ (यूईएफए) नेशनंस लीग मुकाबले में दूसरी बार जीत हासिल की है। उसने म्यूनिख फुटबॉल एरिना में एक रोमांचक फाइनल में स्पेन पर पेनल्टी शूट-आउट में 5-3 से नाटकीय ढंग से जीत हासिल की। 90 मिनट के खेल तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर थीं। लेकिन अतिरिक्‍त समय में पुर्तगाल ने पेनल्‍टी शूट आउट में गोल कर मैच जीत लिया। इस मैच में क्रिस्‍टयानो रोनाल्‍डो ने टूर्नामेंट का आठवां गोल किया और वे नेशनंस लीग फाइनल में गोल करने वाले सबसे बडी उम्र के खिलाडी बनें।

6 रोहिणी ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 में स्वर्ण पदक जीता

पंचायती राज मंत्रालय ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के साथ सहयोग से जमीनी स्तर पर शासन को सशक्त करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) द्वारा की गई उत्कृष्ट डिजिटल पहलों को मान्यता देने के लिए ई-शासन (एनएईजी) 2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के अंतर्गत एक विशेष श्रेणी शुरू की है। पीआरआई के लिए अपनी तरह की पहली मान्यता, पंचायतों द्वारा अनुकरणीय डिजिटल पहलों को सम्मानित करने के लिए “ग्राम पंचायतों या समकक्ष पारंपरिक स्थानीय निकायों में सेवा वितरण को विस्तृत बनाने के लिए जमीनी स्तर की पहल” नामक एक नई पुरस्कार श्रेणी शुरू की गई है। ग्रामीण डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत, रोहिणी ग्राम पंचायत, जो महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर तालुका में स्थित है, को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 में गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 100% आदिवासी आबादी वाला यह गांव अब प्रौद्योगिकी-आधारित ग्रामीण शासन का राष्ट्रीय मॉडल बन गया है। 1.45 लाख प्रविष्टियों में से चयनित यह ग्राम पंचायत 9 जून 2025 को विशाखापट्टनम में होने वाले 28वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त करेगी। रोहिणी ग्राम पंचायत को “ग्रासरूट्स लेवल इनिशिएटिव्स” श्रेणी में गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है।पुरस्कार प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) तथा पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।पंचायत ने 956 से अधिक डिजिटल सेवाओं को लागू किया है, जिससे यह अनुसूचित क्षेत्रों में डिजिटल समावेशन का आदर्श बन गई है।

7 एंडर्स एंटोनसेन, एन से-यंग ने 2025 इंडोनेशिया ओपन में एकल खिताब जीता

 

2025 इंडोनेशिया ओपनबैडमिंटन के सबसे प्रतिष्ठित सुपर 1000 टूर्नामेंटों में से एक, का समापन 8 जून को जकार्ता में हुआ। इस प्रतियोगिता में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन ने पुरुष एकल और दक्षिण कोरिया की आन से-यॉन्ग ने महिला एकल खिताब अपने नाम किए। एंटोनसेन ने दो बार उपविजेता रहने के बाद पहली बार इंडोनेशिया ओपन खिताब जीतकर अपने फाइनल्स के “अभिशाप” को तोड़ा। वहीं, विश्व नंबर 1 आन से-यॉन्ग ने शानदार वापसी करते हुए दूसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

8 ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने 12 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते

भारतीय एथलीटों ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में 12 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत लिए हैं। ताइपे में चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन भारतीय खिलाडि़यों ने छह स्वर्ण, तीन रजत सहित 10 पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन विथ्या रामराज, पुरुषों के भाला फेंक में रोहित यादव, महिलाओं की 800 मीटर में पूजा, पुरुषों की 800 मीटर में कृष्ण कुमार और महिलाओं की भाला फेंक में अन्नू रानी शामिल थीं। संतोष टी, विशाल टीके, धर्मवीर चौधरी और मनु टीएस की टीम ने भी पुरुषों की चार गुणा चार सौ मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यशस पलाक्ष ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। भारत ने दूसरे दिन महिलाओं की लंबी कूद में दोहरा पोडियम हासिल किया जब शैली सिंह और एंसी सोजन दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

9 विश्व महासागर दिवस 2025

हर वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। यह एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त दिवस है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी के महासागरों का उत्सव मनाना और उनकी रक्षा करना है। वर्ष 2025 में इस दिवस की थीम है: “वंडर: सस्टेनिंग व्हाट सस्टेन्स अस”। यह विषय महासागरों के भावनात्मक, वैज्ञानिक और पारिस्थितिक मूल्य को उजागर करता है।इस वर्ष यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूएन ओशन कॉन्फ्रेंस 2025 (9 से 13 जून, नीस, फ्रांस) से ठीक पहले हो रहा है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक अन्वेषण, वैश्विक सहयोग और समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों को जलवायु संकट व बढ़ते समुद्री तापमान के बीच संरक्षित करने के लिए जागरूकता फैलाना है।