प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन के तीन वर्षों के भीतर 51 लाख घरों को अनुमोदन

    0
    210

    1.प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन के तीन वर्षों के भीतर 51 लाख घरों को अनुमोदन :-

    यह दिल्ली स्थित एक अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र में 8 जुलाई, 2018 को प्र्रकाशित एक लेख के संदर्भ में है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को लेकर कुछ अधूरे आंकडें दिए गए हैं। सही आंकड़ें निम्नलिखित हैं-

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन के तीन वर्षों के भीतर करोड़ घरों की वैधीकृत मांग के मुकाबले 51 लाख रिहाइशी इकाइयों को स्वीकृति दी गई है। यह पहले की आवास योजना के मुकाबले एक बड़ी छलांग है जिनमें कार्यान्वयन के नौ वर्षों के भीतर केवल 12.4 लाख घरों को अनुमोदित किया गया।

    51 लाख अनुमोदित घरों में से 28 लाख घरों का नींव से संबंधित कार्य संपन्न हो चुका है और वे पूर्णता के विभिन्न चरणों में हैं। इसके अतिरिक्त, 8 लाख से अधिक घर बन कर पहले से तैयार हो चुके हैं और लगभग 8 लाख घरों में लाभार्थियों ने रहना आरंभ भी कर दिया है।

     

    2.केंद्रीय मानव संसाधन विकास प्रकाश जावड़ेकर कनाडा के वैंकूवर में 17वें विश्व संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे :-

    केंद्रीय मानव संसाधन विकास श्री प्रकाश जावड़ेकर कनाडा के वैंकूवर में 9 जुलाई से 13 जुलाई, 2018 तक आयोजित होने वाले 17वें विश्व संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

    इस सम्मेलन में 500 से अधिक विद्वान एवं 40 से अधिक देशों के शिष्टमंडल भाग लेंगे तथा विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत करने के द्वारा अपने ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे। इतिहास एवं वैदिक साहित्य में महिलाओं की शिक्षा, संस्कृत बौद्ध धर्म मनुस्मृति, योगशाला से आगे मीमांशा, युक्तिदीपिका का सांख्य के लिए स्थान गढ़ना, भागवत पुराण टिप्पणीकारों को प्रस्तुत करना, गार्गीयाज्योतिष पर अनुसंधान जैसे एक दर्जन से अधिक विषयों पर एक विशेष पैनल चर्चा की जाएगी।

     

    3.ब्रिटेन ने लॉन्च किया नया वीज़ा, भारतीय वैज्ञानिकों-स्कॉलर्स को होगा फायदा :-

    देश में रिसर्च क्षेत्र को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए ब्रिटेन सरकार ने शनिवार को वैज्ञानिकों और स्कॉलर्स के लिए एक नया वीज़ा लॉन्च कर दिया है। इस नए वीज़ा के तहत यूरोपीय संघ से बाहर आने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और स्कॉलर्स को दो साल के लिए ब्रिटेन का वीज़ा दिया जाएगा।

    इस नए वीज़ा का फायदा भारत समेत कई अन्य देश उठा सकते हैं। नए वीज़ा को लॉन्च करते हुए इमिग्रेशन मिनिस्टर कैरोलिन नोक्स ने कहा कि नए वीज़ा से अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं को यूके में काम करने और ट्रेनिंग लेने में आसानी होगी।

    इमिग्रेशन मिनिस्टर ने कहा, ‘हमारा वीज़ा प्लान ऐसा होना चाहिए कि वह हर साल अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं को आकर्षित कर सके और हमें उनके टैलंट का फायदा मिल सके। हमारा मानना है कि हमारी इकॉनमी और समाज में विज्ञान की अहम भूमिका है।‘ उन्होंने कहा कि ब्रिटेन हमेशा दुनियाभर के वैज्ञानिकों को आमंत्रित करता रहेगा। बता दें कि नई वीज़ा नीति यूके रिसर्च ऐंड इनोवेशन (यूकेआरआई) द्वारा संचालित की जाएगी, जिसमें देश के सात शोध परिषद आते हैं।

     

    4.नई शिक्षा नीति का मसौदा तैयार करने के लिए गठित कस्तूरीरंगन समिति का कार्यकाल इस वर्ष 31 अगस्त तक बढ़ाया गया :-

    केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई शिक्षानीति का मसौदा तैयार करने के लिए गठित के. कस्तूरीरंगन समिति का कार्यकाल इस वर्ष 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी नेकहा कि शिक्षा नीति को अंतिम रूप देने के लिए समिति ने कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया था। कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय तीसरी बार किया गया है। मूल रूप से समिति को अपनी रिपोर्टदिसम्बर 2017 में देनी थी।

    श्री कस्तूरीरंगन के अलावासमिति में गणितज्ञ मंजुल भार्गव सहित आठ सदस्य शामिल हैं।मानवसंसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पूर्व मंत्रिमंडल सचिव टी एस आर सुब्रमण्‍यन की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट पर भी कस्तूरीरंगनसमिति विचार करेगी। सुब्रमण्‍यन समिति ने मई 2016 में सरकार कोअपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में शिक्षा क्षेत्र को मजूबत बनाने के उपाय सुझायेगये थे। इस क्षेत्र का संबंध 30 करोड़ से अधिक विद्यार्थियोंसे है। सरकार ने फैसला किया था कि और सलाह मशवरा किया जाये और सुब्रमण्‍यन समिति कीरिपोर्ट को भावी मसौदे के लिए उपयोगी सुझावों के रूप में इस्तेमाल किया जाये लेकिन इसे अंतिम मसौदे के रूप में न माना जाये। इसी को देखतेहुए कस्तूरीरंगन समिति गठित की गई।

     

    5.मध्य प्रदेश में 750 मेगावाट रीवा सौर ऊर्जा परियोजना ने काम करना शुरू किया :-

    ध्य प्रदेश में शनिवार से 750 मेगावाट रीवा सौर ऊर्जा परियोजना ने काम करना शुरू कर दिया। यह देश की पहली परियोजना है जो अंतरराज्यीय आपूर्ति के अंतर्गत दिल्ली मेट्रो को सौर ऊर्जा देगी। रीवा सौर ऊर्जा भारत की ऐसी पहली और एकमात्र परियोजना है जिसे स्वच्छ प्रौद्योगिकी निधि से धन राशि मिली है।

    रीवा सौर उर्जा संयंत्र दुनिया के सबसे बड़े एकल क्षेत्र सौर उर्जा संयंत्रों में से एक है। इस परियोजना के शुरू होने से लेकर इस संयंत्र की कुल कार्यावधि के दौरान मध्‍य प्रदेश के बिजली विभाग को चार हजार छह सौ करोड़ रूपये और दिल्‍ली मेट्रो को चौदह सौ करोड़ रूपये की बचत होगी। मध्‍य प्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक रीवा सौर उर्जा परियोजना से हर साल 15 दशमलव चार  लाख टन कार्बन डाईआक्‍साइड के उत्‍सर्जन पर रोक लगेगी। जिससे हमारे पर्यावरण को और भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

     

    6.पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में पहली बार एक हिन्‍दू महिला विधानसभा चुनाव लड़ेगी :-

    पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में पहली बार अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की एक हिन्‍दू महिला प्रांतीय विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में 31 वर्षीय सुनीता परमार थारपरकार जिले से सिंध विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगीं।

     

    7.मुकेश अंबानी और पांच वर्षो के लिए आरआइएल के चेयरमैन नियुक्त :-

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) के शेयरधारकों ने चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) के तौर पर मुकेश अंबानी का कार्यकाल अगले पांच वर्षो के लिए बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। कंपनी ने कहा कि बीते गुरुवार को मुंबई में हुई 41वीं सालाना आमसभा में शेयरधारकों ने अंबानी को अगले वर्ष 19 अप्रैल से पांच वर्षो के लिए दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। कंपनी ने शेयर बाज़ारों को दी जानकारी में कहा कि प्रस्ताव के लिए वोटिंग में हिस्सा लेने वाले शेयरधारकों में से 98.5 फीसद शेयरधारकों ने अंबानी को फिर से चेयरमैन बनाने के पक्ष में, जबकि 1.48 फीसद ने विपक्ष में वोट दिया।

    प्रस्ताव के हिसाब से अंबानी को सालाना वेतन के मद में 4.17 करोड़ रुपये, भत्ते व अन्य मदों में 59 लाख रुपये दिए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि वे कंपनी के सालाना शुद्ध लाभ की स्थिति में बोनस के भी हकदार होंगे। इसके अलावा कारोबारी मकसदों से उनकी यात्र, ठहरने और अन्य मदों के खर्च भी कंपनी वहन करेगी। यात्रा के दौरान वे जीवनसाथी और सहयोगी को साथ ले जा सकेंगे और उनका खर्च भी कंपनी की तरफ से वहन किया जाएगा।

     

    8.हरियाणा में अब तक लगभग बीस लाख किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में :-

    हरियाणा में अब तक लगभग बीस लाख किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में आ चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को न केवल प्राकृतिक आपदा के कारण फसल  नुकसान पर बल्कि कम उपज पर भी मुआवजा दिया जाता है। यह पहली बार है जब किसानों को कम उपज पर मुआवजा दिया जा रहा है। चंडीगढ़ से हमारे संवाददाता अश्विनी कुमार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से हरियाणा में किसानों को काफी राहत मिली है। 2016 में योजना शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश के दो लाख बीस हजार से अधिक किसान योजना का लाभ ले चुके हैं। अम्बाला जिले के शाहबाद मार्कन्डा के गांव बीबीपुर के किसान अनिल कुमार ने बताया कि यह योजना काफी लाभकारी है।

    हमारे यहां मार्कन्डा नदी आ गई उफान पर.. पानी-पानी हो गया था खेत्तां में, तोजिरी की फसल थी उस टाइम तो जिरी में हमारा खराबा बहुत हो गया था। 12 हजार दो सौ रुपये आ गए थे हमारे दो एकड़ के करीब था, कुछ बच भी गया था, तो हमें बहुत फायदा हो गया है। नहीं तो हमारा तो खर्चा भी नहीं निकला था।  और इसमें तो मतलब ये हो गया कि चलो अगली फसल बोण जोगे हो गए हम।

     

    9.सेंसेक्स 245 अंक चढ़कर 35900 के पार, निफ्टी 10850 के करीब खुला :-

    सोमवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का इंडेक्स सेंसेक्स 245 अंक चढ़कर 35931 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी 59 अंक चढ़कर 10831 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी बजाज ऑटो टाटा स्टील के शेयर्स में है। बजाज ऑटो का काउंटर 1.66 फीसद की बढ़त के साथ 3073 के स्तर पर और येस बैंक 1.82 फीसद की बढ़त के साथ 358 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप 0.62 फीसद और स्मॉलकैप 0.90 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है।

     

    10.विराट की कप्तानी में भारत ने पहली बार इंग्लैंड में जीती टी20 सीरीज, रोहित का शानदार शतक :-

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्टल में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के नाबाद शतक के दम पर इंग्लैंड की टीम को 7 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा किया। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य मिला जिसे टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीती है।