1 प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड’ से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड से सम्मानित किया गया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टो-डोलीडीज ने निकोसिया में राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह श्री मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया। साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकरोस तीन के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्ट्र प्रमुखों को उनके असाधारण योगदान और वैश्विक नेता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
2 केंद्र सरकार ने जनगणना और जाति जनगणना की अधिसूचना जारी की, 1 मार्च 2027 से होगी शुरुआत

केंद्र सरकार ने सोमवार को जनसंख्या जनगणना की अधिसूचना जारी की, जिसकी प्रक्रिया मार्च 2027 से शुरू होगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, “जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए और 26 मार्च, 2018 को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए, भारत सरकार ने घोषणा की है कि भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी।” जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 होगी, सिवाय केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के हिमपात प्रभावित गैर-सामयिक क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यों के लिए। इन विशेष क्षेत्रों लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के हिमपात प्रभावित गैर-सामयिक क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 तय की गई है।
जनगणना दो चरणों में की जाएगी।
पहला चरण: हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) -इसमें प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्तियों और सुविधाओं की जानकारी एकत्र की जाएगी।
दूसरा चरण: जनसंख्या गणना (PE) – इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्र की जाएगी।
इस बार की जनगणना डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी। नागरिकों के लिए स्वयं-गणना (Self-enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। डेटा संग्रहण, प्रसारण और भंडारण के दौरान डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत कठोर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। यह जनगणना अब तक की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट यशस्वी सोलंकी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली महिला एडीसी नियुक्त हुई हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि अब तक यह पद पुरुष अधिकारियों के पास ही रहा करता था। यशस्वी सोलंकी हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक और माता गृहिणी हैं। वह भारतीय नौसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। एडीसी का मतलब है Aide-de-Camp। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी से भरा पद होता है। राष्ट्रपति जो कि आर्म्ड फोर्सेज के सुप्रीम कमांडर होते हैं, उनको पांच एडीसी दिए जाते हैं। इनमें से तीन थल सेना, एक वायुसेना और एक नौसेना से होता है। राष्ट्रपति खुद ही अफसरों का चयन करते हैं। एडीसी राष्ट्रपति के सबसे करीबी सैन्य सहायक होता हैं। राष्ट्रपति और आर्म्ड फोर्सेज के बीच कम्यूनिकेशन स्थापित करने का कार्य करते हैं।
4 भारत समेत 24 देशों की सेना कर रही हैं संघर्षग्रस्त क्षेत्रों के लिए शांति का अभ्यास

भारत और अमेरिका समेत 24 देशों की सेनाएं एक महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना का सैन्य अभ्यास ‘ख़ान क्वेस्ट’ कर रही हैं। यह अभ्यास मंगोलिया के फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में चल रहा है। अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ साझेदारी में यह अभ्यास शांति स्थापना में सैन्य कौशल को निखारने के लिए 24 देशों की सैन्य टुकड़ियों को एक साथ लाया है। सोमवार को भी इस मल्टीनेशनल संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत व अन्य देशों की सेनाएं महत्वपूर्ण अभ्यास कर रही हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ‘खान क्वेस्ट’ सैन्य अभ्यास 28 जून 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा यह अभ्यास इन 24 देशों को आपस में सीखने की प्रक्रिया के बारे में प्रोत्साहित करता है और बहुराष्ट्रीय समन्वय को मजबूती दे रहा है।

भारतीय तटरक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 60 फीसदी स्वदेशी सामग्री के साथ तैयार जहाज ‘अचल’ सोमवार को लॉन्च किया गया। पश्चिमी समुद्र तट के तटरक्षक कमांडर अनिल कुमार हरबोला की पत्नी कविता हरबोला ने ‘अथर्ववेद’ के मंत्रों के साथ जहाज का नामकरण किया। भारतीय तटरक्षक बल ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए यह मुकाम हासिल किया है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ फास्ट पेट्रोल वेसल का निर्माण किया जा रहा है। यह अनुबंध 28 मार्च, 22 को 473 करोड़ रुपये में हुआ था। इन जहाजों का निर्माण 60 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ किया जा रहा है। इस श्रेणी के जहाज की लॉन्चिंग के साथ भारतीय तटरक्षक बल और जीएसएल ने अपनी दीर्घकालिक साझेदारी विकसित की है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल वास्तविक बन गई है। स्वदेशी सामग्री के साथ डिजाइन किया गया यह जहाज तटीय निगरानी और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा।

भारत 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) की 11वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है, जो IDY की एक दशक लंबी यात्रा को चिह्नित करेगा। इस अवसर के लिए आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम को राष्ट्रीय आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। आयुष मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में स्थल निरीक्षण और समीक्षा बैठकें कीं ताकि तैयारियों का आकलन किया जा सके। इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “योग को जन-जन तक पहुंचाने” के विज़न को साकार करना है।
7 अमिताभ कांत ने जी-20 शेरपा पद से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ नौकरशाह और सुधारवादी अमिताभ कांत ने भारत के जी20 शेरपा के पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है, जिससे सार्वजनिक सेवा में उनके 45 साल के उल्लेखनीय करियर का समापन हो गया है। अधिकारी कांत को भारत द्वारा G20 प्रेसीडेंसी संभालने से कुछ महीने पहले जुलाई 2022 में भारत के G20 शेरपा के रूप में नियुक्त किया गया था। लिंक्डइन पर ‘माई न्यू जर्नी’ शीर्षक से पोस्ट में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की। भारत के परिवर्तनकारी विकास एजेंडे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और देश की जी-20 अध्यक्षता के दौरान नेतृत्व के लिए जाने जाने वाले कांत का इस्तीफा एक प्रभावशाली नौकरशाही युग के अंत का प्रतीक है।
8 भारतीय नौसेना ने चलाया साहसिक-जोखिम भरा अभियान, आग के बीच बचाव दल को MV WAN जहाज पर उतारा

भारतीय नौसेना भीषण आग में घिरे एमवी वान हाई 503 के बचाव अभियान में 13 जून 2025 को बचाव दल को हवाई मार्ग से प्रवेश करवाकर अपने बचाव अभियान में तेजी लाई। तेजी से कार्रवाई करते हुए बचाव दल के सदस्यों को कोच्चि के आईएनएस गरुड़ में एक सीकिंग हेलीकॉप्टर पर चढ़ाया गया। नौसेना के हेलीकॉप्टर ने चुनौतीपूर्ण मौसम/समुद्री परिस्थितियों और जहाज पर लगी आग के बीच टीम को सफलतापूर्वक पोत पर चढ़ाया। बचाव दल को नीचे उतारा गया। बचावदल ने रस्सी को टग ऑफशोर वॉरियर से जोड़ा। इसे रस्सी से जोड़ने के बाद बचाव दल को नौसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पोत से सफलतापूर्वक निकाला गया। पोत को रस्सी से खींचने का अभियान शुरू हुआ।
9 भारत चार पदकों के साथ म्यूनिख आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में तीसरे स्थान पर रहा

भारत ने म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ़ विश्व कप राइफल/पिस्टल में अपना अभियान चार पदकों: दो स्वर्ण और दो कांस्य – के साथ समाप्त किया। पदक तालिका में भारत चीन और नॉर्वे के बाद तीसरे स्थान पर रहा। आईएसएसएफ़ विश्व कप/राइफल म्यूनिख, जर्मनी में 8 से 15 जून 2025 तक आयोजित किया गया था, और इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ़) द्वारा किया गया था। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित 2025 सत्र के पहले आईएसएसएफ़ विश्व कप में भारत ने 8 पदक – चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीते। पदक तालिका में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित दूसरे विश्व कप में भारतीय निशानेबाज़ ने सात पदक – दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य जीते । पदक तालिका में यह चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर रहा। चीन का शहर निंगबो, 7-15 सितंबर 2025 तक अगले विश्व कप की मेज़बानी करेगा। म्यूनिख में भारत ने 36 सदस्यीय निशानेबाजी दल भेजा था। भारत ने म्यूनिख प्रतियोगिता में चार पदक – दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेता
सुरुचि सिंह– महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में
आर्य बोरसे/अर्जुन बाबूता– 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में
कांस्य पदक विजेता
शिफ्ट कौर समरा– महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में
एलावेनिल वलारिवन – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में।
10 अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 में मुंबई की यू मुंबा ने जीता खिताब

अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 के ग्रैंड फिनाले में मुंबई की यू मुंबा ने जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर पहली बार खिताब जीता। लिलियन बार्डेट और बर्नडेट स्ज़ोक्स की शुरुआती जीत से यू मुंबा को एक मजबूत शुरुआत मिली। इससे पहले स्ज़ोक्स ने आकाश पाल के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में 3-0 से जीत हासिल की और इसके बाद किशोर अभिनंद पीबी ने चौथे मैच में एक शानदार जीत के साथ यू मुंबा खिताब अपने नाम किया। आकाश पाल और बर्नडेट स्ज़ोक्स को फाइनल के लिये भारतीय और विदेशी खिलाड़ी चुना गया। जीत चंद्रा को शॉट ऑफ़ द फाइनल से सम्मानित किया गया।
11 ‘बनी हाप’ बाउंड्री कैच अब नहीं होगा मान्य

क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने सीमा रेखा (बाउंड्री) के बाहर से हवा में छलांग लगाकर की जाने वाली ‘बनी हाप’ (हवा में एक से ज्यादा बार उछलकर) कैच को अमान्य घोषित कर दिया है। नया नियम 17 जून से बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से लागू होगा (नई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत के साथ), जबकि MCC के आधिकारिक नियमों में अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।। इस नए नियम के लागू होने के बाद बीबीएल 2023 के दौरान माइकल नेसर और 2020 में मैट रेनशा की मदद से टाम बैंटन द्वारा लिए गए जैसे शानदार कैच आगे से वैध नहीं माने जाएंगे। यदि कोई फील्डर बाउंड्री के बाहर से कूदकर हवा में गेंद को छूता है, तो वह केवल एक बार ही ऐसा कर सकता है। इसके बाद उसे पूरी तरह मैदान के अंदर लैंड करना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता, तो गेंद को स्वतः बाउंड्री माना जाएगा। यदि एक साथी खिलाड़ी को पास करने की कोशिश भी विफल हो जाती है, और गेंद सीमा पार कर जाती है, तब भी वह कैच नहीं, बल्कि बाउंड्री मानी जाएगी।
12 फीफा क्लब विश्व कप 2025

FIFA ने क्लब वर्ल्ड कप के प्रारूप में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए इसे 7 टीमों से बढ़ाकर 32 टीमों का टूर्नामेंट बना दिया है। यह टूर्नामेंट पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हो रहा है और इसे राष्ट्रीय टीम वर्ल्ड कप की तर्ज़ पर एक व्यावसायिक और खेल संबंधी प्रयोग माना जा रहा है। यह आयोजन FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले अमेरिका की मेजबानी क्षमताओं की एक झलक भी पेश करेगा।