1 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। असम की संपर्क व्यवस्था, आर्थिक विस्तार और वैश्विक भागीदारी में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। गुवाहाटी में हाल ही में बनकर तैयार हुआ लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एकीकृत नया टर्मिनल भवन लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसे प्रतिवर्ष 1.3 करोड़ यात्रियों की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है। रनवे, एयरफील्ड सिस्टम, एप्रन और टैक्सीवे में किए गए व्यापक उन्नयन से यह और भी बेहतर हो गया है। भारत का पहला प्रकृति-थीम वाला हवाई अड्डा टर्मिनल, “बांस के बाग” की थीम पर आधारित है। इसका डिज़ाइन असम की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।

नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय WHO वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रसिद्ध औषधीय पौधे अश्वगंधा पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह पहल पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने और इसे समग्र (Holistic) एवं निवारक स्वास्थ्य सेवा के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में वैश्विक पहचान दिलाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्मारक डाक टिकट प्रतीकात्मक और शैक्षणिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण होते हैं।डाक टिकट किसी देश की संस्कृति, विरासत और प्राथमिकताओं के सांस्कृतिक दूत के रूप में कार्य करते हैं। अश्वगंधा को दर्शाकर भारत ने पारंपरिक औषधीय पौधों के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया है।
3 केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो का उद्घाटन किया

भोपाल में मेट्रो सेवाओं की शुरुआत के साथ भारत की शहरी परिवहन यात्रा में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है। भोपाल के शामिल होने के साथ, देश भर में 26 शहरों में मेट्रो सेवाएं अब संचालित हो रही हैं, जिससे भारत में कुल संचालित मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 1,090 किमी हो गई है। भोपाल मेट्रो मध्य प्रदेश की राजधानी शहर के लिए एक बड़ा कदम है, जो नागरिकों के लिए शहरी यात्रा को तेज, स्वच्छ और अधिक सुविधाजनक बनाने का लक्ष्य रखता है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित यह परियोजना स्मार्ट, हरित और टिकाऊ गतिशीलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है। भोपाल मेट्रो की कुल लंबाई 30.8 किमी है, जिसमें दो कॉरिडोर और एक डिपो शामिल हैं:
ऑरेंज लाइन: 16.74 किमी
ब्लू लाइन: 14.16 किमी
भोपाल मेट्रो के पहले चरण, ऑरेंज लाइन प्राथमिकता कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया।
4 Hurun India 2025: सेल्फ-मेड अरबपतियों में दीपिंदर गोयल नंबर वन

हुरुन रिच लिस्ट 2025 ने एक बार फिर भारत के तेज़ी से बदलते स्टार्टअप और कारोबारी इकोसिस्टम को उजागर किया है। इस वर्ष ईटरनल (पूर्व में ज़ोमैटो) के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल भारत के शीर्ष स्वनिर्मित उद्यमी बनकर उभरे हैं, उन्होंने डी-मार्ट के दिग्गज कारोबारी राधाकिशन दमानी को पीछे छोड़ दिया। यह सूची भारत की अर्थव्यवस्था में नई-पीढ़ी की टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप-नेतृत्व वाली कंपनियों के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाती है। इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने टॉप-3 में मज़बूत एंट्री की। उनकी कंपनी का मूल्यांकन ₹2.2 लाख करोड़ रहा। यह उपलब्धि एविएशन सेक्टर की वापसी और लो-कॉस्ट कैरियर्स की भूमिका को दर्शाती है। वहीं रेज़रपे, ज़ेरोधा और ड्रीम11 जैसे कुछ चर्चित स्टार्टअप संस्थापक इस वर्ष टॉप-10 से बाहर हो गए, जो कड़ी प्रतिस्पर्धा और मूल्यांकन में उतार-चढ़ाव को दिखाता है।
5 घोस्टपेयरिंग साइबर कैंपेन से व्हाट्सऐप अकाउंट हैकिंग को लेकर आईटी मंत्रालय की चेतावनी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक चेतावनी जारी बताया है कि घोस्टपेयरिंग नाम के एक साइबर कैंपेन का इस्तेमाल व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक करने के लिए किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, साइबर अपराधी बिना किसी सत्यापन के पेयरिंग कोड का इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप के डिवाइस-लिंकिंग फीचर के जरिए अकाउंट को हैक कर रहे हैं। यह धोखाधड़ी आमतौर पर तब शुरू होती है जब आपको किसी जानकार नंबर से फोटो भेजा जाता है और इसे देखने की अपील का मैसेज आता है। इस मैसेज में एक लिंक होता है, जो फेसबुक जैसे प्रीव्यू के साथ आता है और आगे फोन नंबर से जुड़ी एक वेरिफिकेशन प्रक्रिया की ओर ले जाता है। मंत्रालय ने बताया कि इस तरीके से साइबर अपराधी को बिना पासवर्ड या सिम स्वैप किए पीड़ित के व्हाट्सऐप अकाउंट का पूरा एक्सेस मिल जाता है। मंत्रालय ने लोगों से संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के साथ-साथ बाहरी साइटों पर कभी भी अपना फोन नंबर दर्ज नहीं करने की सलाह दी है।

लद्दाख का प्रमुख पर्व लोसर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उम्मीद जताई कि नया वर्ष लद्दाख के विकास को नई दिशा देगा, लोगों में शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में समावेशी प्रगति और सद्भाव सुनिश्चित करेगा। उल्लेखनीय है कि लोसर पर्व को लद्दाख में नव वर्ष के रूप में पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है। तिब्बती चंद्र कैलेंडर के अनुसार, लोसर नए साल का पहला दिन है। पारंपरिक रूप से इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
7 हिमाचल प्रदेश में एसएसबी का 62वां स्थापना दिवस

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपना 62वाँ स्थापना दिवस दिनांक 20 दिसम्बर, 2025 को देवभूमि हिमाचल प्रदेश स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र (सीटीसी), सपड़ी में बड़े हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया। यह पहला अवसर था जब एसएसबी की स्थापना दिवस परेड का आयोजन हिमाचल प्रदेश में किया गया। एसएसबी भारत-नेपाल की 1751 किमी और भारत-भूटान की 699 किमी लंबी खुली सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों और विशेष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 1962 में चीन के आक्रमण के बाद मई, 1963 में विशेष सेवा ब्यूरो के रूप में की गई थी।
8 SEBI ने छोटे मूल्य में जीरो-कूपन बॉन्ड जारी करने की दी अनुमति

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने शून्य-कूपन बॉन्ड (Zero-Coupon Bonds) को अब ₹10,000 के छोटे मूल्यवर्ग में जारी करने की अनुमति दे दी है। यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया। इसका उद्देश्य निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना, ऋण साधनों की पहुँच आसान बनाना और भारत के कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत करना है। यह कदम वित्तीय बाजारों को गहराई देने और खुदरा निवेश को प्रोत्साहित करने के SEBI के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है। भारत में नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) और नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर (NCRPS) आमतौर पर निजी प्लेसमेंट के जरिए जारी होते हैं, जिनका फेस वैल्यू अधिक होने से खुदरा निवेशकों की भागीदारी सीमित रहती थी।पहले SEBI ने ऐसे ऋण साधनों के लिए ₹10,000 का फेस वैल्यू अनुमति दी थी, लेकिन यह सुविधा केवल ब्याज या डिविडेंड देने वाले साधनों तक सीमित थी।इस शर्त के कारण शून्य-कूपन बॉन्ड, जिनमें कोई आवधिक ब्याज नहीं होता, इस सुविधा से बाहर थे। शून्य-कूपन बॉन्ड ऐसे ऋण साधन होते हैं जिनमें कोई नियमित ब्याज भुगतान नहीं होता।इन्हें छूट (Discount) पर जारी किया जाता है और परिपक्वता पर अंकित मूल्य (Par Value) पर भुनाया जाता है।निवेशक को लाभ मूल्य वृद्धि (Price Appreciation) के रूप में मिलता है।ये बॉन्ड दीर्घकालिक और अनुमानित रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त होते हैं।

भारत अपनी पहली ‘वन विश्वविद्यालय (Forest University)’ की स्थापना की तैयारी कर रहा है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थापित की जाएगी। यह पहल वानिकी, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा एवं अनुसंधान को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। यह परियोजना जैव-विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर बढ़ते राष्ट्रीय फोकस को दर्शाती है। वन विश्वविद्यालय एक विशेषीकृत उच्च शिक्षण संस्थान होता है, जो वानिकी विज्ञान, वन्यजीव अध्ययन, पारिस्थितिकी प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित होता है। यह सामान्य विश्वविद्यालयों से अलग होता है क्योंकि इसमें कक्षा आधारित अध्ययन के साथ-साथ व्यापक फील्ड प्रशिक्षण भी शामिल होता है।
11 दक्षिण अफ्रीका से कैपुचिन बंदरों का बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान में आयात

बेंगलुरु के पास स्थित बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (Bannerghatta Biological Park) ने संरक्षण-उन्मुख चिड़ियाघर प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका से आठ ब्लैक-कैप्ड कैपुचिन बंदरों का आयात किया है। यह आयात एक औपचारिक पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत किया गया, जो वैज्ञानिक वन्यजीव प्रबंधन, आनुवंशिक विविधता बनाए रखने और वैश्विक संरक्षण मानकों के पालन पर भारत के बढ़ते जोर को दर्शाता है। आयात किए गए जानवर ब्लैक-कैप्ड कैपुचिन बंदर हैं, जिनका वैज्ञानिक नाम Sapajus apella है। ये प्राइमेट्स मूल रूप से दक्षिण अमेरिका के निवासी हैं और अपनी उच्च बुद्धिमत्ता, सामाजिक व्यवहार तथा अनुकूलन क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
12 शाश्वत शर्मा बने Airtel इंडिया के MD और CEO

टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने शीर्ष प्रबंधन स्तर पर एक अहम नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 18 दिसंबर 2025 को मंज़ूरी देते हुए शाश्वत शर्मा को 1 जनवरी 2026 से एयरटेल इंडिया का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह कदम एयरटेल की उत्तराधिकार योजना और वरिष्ठ प्रबंधन के रणनीतिक पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।