फ्रांस से समझौता: भारत में बनेगा फाल्कन 2000 जेट

0
23

1 फ्रांस से समझौता: भारत में बनेगा फाल्कन 2000 जेट

रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड (RAL) — जो कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक अनुषंगी कंपनी है — और फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत फाल्कन 2000 बिज़नेस जेट का निर्माण अब महाराष्ट्र के नागपुर में किया जाएगा। यह घोषणा 18 जून 2025 को पेरिस एयर शो में की गई और यह पहली बार है जब डसॉल्ट अपने किसी फाल्कन विमान का उत्पादन फ्रांस के बाहर कर रहा है। इसके साथ भारत विश्व का पांचवां देश होगा जो बिज़नेस जेट निर्माण में सक्षम होगा।

2 आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित योग दिवस समारोह ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए

विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए हैं, जो आंध्र प्रदेश और राष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में आरके बीच से भीमुनिपट्टनम तक 28 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में एक भव्य योग सत्र का नेतृत्व किया। यहाँ 3 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ योग किया। जिसने एक ही खंड में सबसे बड़ी खुली हवा में योग सभा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके अतिरिक्त, 20 जून को सामूहिक सूर्य नमस्कार सत्र के लिए एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया, जहाँ 22 हजार एक सौ 22 आदिवासी छात्रों ने विशाखापत्तनम में आंध्र विश्वविद्यालय में आसन किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से दोनों उपलब्धियों के लिए राज्य के आईटी और शिक्षा मंत्री एन लोकेश को प्रमाण पत्र प्रदान किए, जिन्होंने महीने भर चलने वाले योगांध्र अभियान का नेतृत्व किया, जिसने आंध्र प्रदेश में लगभग 2 करोड़ लोगों को योग में प्रशिक्षित किया।

3 देश में पहली योग नीति उत्तराखंड में जारी की गई

देश में पहली योग नीति उत्तराखंड में जारी की गई। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि यह नीति उत्तराखंड को योग और आरोग्‍य के क्षेत्र में वैश्विक राजधानी बनाने के उद्देश्‍य के साथ तैयार की गई है। उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर गैरसैण में आयोजित एक समारोह में कहा कि राज्‍य में योग और ध्‍यान केंद्र विकसित करने के लिए 20 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके अलावा योग, ध्‍यान और प्राकृतिक चिकित्‍सा के क्षेत्र में शोध को प्रोत्‍साहन देने के लिए दस लाख रुपए तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2030 तक राज्‍य में पांच नए योग केंद्र स्‍थापित करने के लिए राज्‍य सरकार प्रतिबद्ध है।

4 वित्त मंत्रालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डिजिटल भुगतान पुरस्कार से सम्मानित किया

संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत 100 प्रतिशत भारत सरकार के स्वामित्व वाली इकाई इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को देश भर में डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के विस्तार में इसके उत्कृष्ट योगदान के लिए वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित डिजिटल भुगतान पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन और पंकज चौधरी, राज्य मंत्री (वित्त) द्वारा प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आईपीपीबी के एमडी एवं सीईओ श्री आर. विश्वेश्वरन और आईपीपीबी के सीजीएम एवं सीएसएमओ श्री गुरशरण राय बंसल ने प्राप्त किया। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रदर्शन सूचकांक में भारत में भुगतान बैंकों में पहला स्थान प्राप्त किया और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ‘विशेष उल्लेख’ पुरस्कार प्राप्त किया। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना डाक विभाग, संचार मंत्रालय के अंतर्गत की गई है, जिसकी 100 प्रतिशत इक्विटी भारत सरकार के स्वामित्व में है। आईपीपीबी की शुरुआत 1 सितंबर, 2018 को हुई थी।

5 बीएसएनएल ने क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए सेवा का सॉफ्ट लॉन्च किया

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 18 जून, 2025 को हैदराबाद में बीएसएनएल क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की। यह स्वदेशी सेवा, बिना सिम फिक्स्ड-वायरलेस-एक्सेस समाधान 5जी रेडियो पर फाइबर जैसी गति प्रदान करती है। इस सेवा का उद्घाटन बीएसएनएल के अमीरपेट एक्सचेंज में बीएसएनएल/एमटीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री ए. रॉबर्ट जे. रवि ने किया। क्वांटम 5जी एफडब्ल्यूए भारत में पहली बार
सिम-लेस आर्किटेक्चर: बीएसएनएल के डायरेक्ट-टू-डिवाइस प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है,ताकि ग्राहक का सीपीई ऑटो-प्रमाणित हो जाए- किसी सिम की आवश्यकता नहीं है। बीएसएनएल बिना सिम 5 जी सेवा देने वाला पहला भारतीय ऑपरेटर है।
पूर्णतः स्वदेशी: कोर, आरएएन और सीपीई को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत भारतीय निर्माताओं द्वारा डिजाइन और एकीकृत किया गया है।
गीगाबिट-क्लासस्पीड: अमीरपेट ने सब-10 एमएस लेटेन्सी के साथ 980 एमबीपीएस डीएल/140 एमबीपीएस यूएल दर्ज किया- यूएचडी स्ट्रीमिंग, क्लाउड गेमिंग और रिमोर्टवर्क के लिए बेहतर;
रैपिड इंस्टॉल:सेल्फ-इंस्टॉल गेटवे कीमौजूदा बीएसएनएल टावर ग्रिड के अंतर्गत हैदराबाद के 85 प्रतिशत घरों तक पहुंच है; इसके लिए किसी ट्रेंचिंग या फाइबर पुल की जरूरत नहीं है।
सॉफ्ट लॉन्च के बाद प्रायोगिक स्तर पर विस्तार: बेंगलुरु, पुडुचेरी, विशाखापत्तनम, पुणे, ग्वालियर और चंडीगढ़ में प्रायोगिक परियोजनाएं सितंबर 2025 तक शुरू हो जाएंगी।

6 नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स स्टार्ट-अप चैलेंज शुरू किया

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स स्टार्ट-अप चैलेंज शुरू किया है। इसका उद्देश्य भारत के रूफटॉप सौर और वितरित ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में तेजी लाना है। स्टार्ट-अप चैलेंज नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित करता है, जो चार प्रमुख श्रेणियों – सामर्थ्य, लचीलापन, समावेशिता और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करता है। आवेदन स्टार्टअप इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त है। चयनित प्रवर्तक 2 करोड 30 लाख रुपये के कुल पुरस्कार पूल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

7 भारतीय शहरों में रूफटॉप सोलर अपनाने को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सेलेरेटर कार्यक्रम का शुभारंभ

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी (भा.प्र.से.) ने अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा कार्यबल के लिए कौशल विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सिटी एक्सेलेरेटर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन (एसएसईएफ) के सहयोग से किया जा रहा है। सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के तहत एक प्रमुख पहल है। यह विश्व की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर (आरटीएस) योजना है। इसका उद्देश्य भारतीय शहरों में आरटीएस को तेज़ी से अपनाना है। इस कार्यक्रम को:

  1. शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और डिस्कॉम को तकनीकी सहायता
  2. क्षमता निर्माण और संस्थाओं को मजबूत बनाने
  3. शहर स्तर पर नीति और विनियामक ढांचे को सक्षम बनाने में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

पहले चरण में यह कार्यक्रम 10 राज्यों के 30 शहरों में शुरू किया जाएगा। इस चरण के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर इसे 100 शहरों में आगे बढ़ाया जाएगा।

8 DU ने अनुसूचित जनजाति के छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए ‘जयहिंद’ योजना शुरू की

दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए JAIHIND योजना (Janajati Immersive Holistic Intervention for Novel Development) शुरू की है, जिसका उद्देश्य देशभर के अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के छात्रों को मूल कंप्यूटर शिक्षा और उच्च शिक्षा की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। विशेष रूप से यह योजना कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की तैयारी पर केंद्रित है, जिससे कक्षा 9 से 12 तक के छात्र डिजिटल और शैक्षणिक बाधाओं को पार कर सकें। 18 जून 2025 को JAIHIND योजना की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें मणिपुर के उखरूल जिले से आए 25 ST छात्रों का पहला बैच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचा। यह पहल CUET को 2022 से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य बनाए जाने के बाद उत्पन्न डिजिटल पहुंच की असमानता को दूर करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

9 SBI फाउंडेशन ने प्रयोग के विज्ञान शिक्षण मिशन का समर्थन किया

ग्रामीण कर्नाटक में विज्ञान शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से, प्रयोगा इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन रिसर्च ने एसबीआई फाउंडेशन और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्रा. लि. के साथ साझेदारी की है, ताकि अपने अनुभवात्मक ‘क्रिया’ कार्यक्रम का विस्तार रायचूर ज़िले के 12 सरकारी स्कूलों तक किया जा सके। यह पहल एसबीआई फाउंडेशन के “इंटीग्रेटेड लर्निंग मिशन (ILM)” के तहत “रीइमेज़निंग साइंस एजुकेशन” शीर्षक से शुरू की गई है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है और कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों में जिज्ञासा, आलोचनात्मक सोच और वैज्ञानिक कौशल को विकसित करने का लक्ष्य रखती है। 17 जून 2025 को रायचूर के गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, स्टेशन बाज़ार में क्रिया कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ, कर्नाटक के एक पिछड़े ज़िले में हाथों से करके सीखने वाली विज्ञान शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की परोपकारी इकाई एसबीआई फाउंडेशन द्वारा समर्थित यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच के STEM शिक्षा के अंतर को कम करने का प्रयास है।

10 ऊर्जा बदलाव सूचकांक में भारत 71वें स्थान पर

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum – WEF) ने 18 जून 2025 को अपना वार्षिक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (Energy Transition Index – ETI) जारी किया। इसमें भारत को 118 देशों में से 71वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष (2024) के 63वें स्थान से 8 स्थान नीचे है। हालांकि भारत ने ऊर्जा दक्षता, स्वच्छ ऊर्जा निवेश और नियामक सुधारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है, फिर भी यह रैंकिंग में गिरावट आई है। यह सूचकांक, जो ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और समानता में उनके प्रदर्शन के आधार पर 118 देशों को रैंक करता है, स्वीडन, फ़िनलैंड और डेनमार्क को शीर्ष पर रखता है।

11 होंडा ने पुनः प्रयोज्य रॉकेट का सफल परीक्षण किया

जापानी ऑटोमोबाइल दिग्गज होंडा (Honda) ने अपनी पहली पुन: प्रयोज्य (Reusable) रॉकेट का सफल लॉन्च और लैंडिंग परीक्षण 17 जून 2025 को किया। यह परीक्षण जापान के होक्काइडो प्रांत के टाइकी टाउन स्थित होंडा के लॉन्च केंद्र (जिसे “स्पेस टाउन” भी कहा जाता है) पर हुआ। यह परीक्षण होंडा की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आधिकारिक एंट्री को चिह्नित करता है और यह कंपनी को SpaceX और Blue Origin जैसी कंपनियों के साथ उसी लीग में ला खड़ा करता है। यह अमेरिका और चीन के बाहर पहली बार किसी कंपनी द्वारा सफल पुन: प्रयोज्य रॉकेट परीक्षण है। यह एक पारंपरिक ऑटोमोबाइल कंपनी (Honda) द्वारा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में एक साहसी और नवाचारी कदम है।

12 संपत कुमार Nippon Koei India के पहले भारतीय एमडी बने

जापान स्थित ID&E होल्डिंग्स की भारतीय शाखा निप्पॉन कोए इंडिया (Nippon Koei India – NKI) ने जी. संपथ कुमार को अपना प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय को इस शीर्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जो कंपनी की क्षेत्रीय विस्तार और स्थानीय नेतृत्व पर केंद्रित रणनीति को दर्शाता है।

13 एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस की मंजूरी मिली

एलन मस्क की स्टारलिंक को देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए आधिकारिक लाइसेंस मिल गया है। यह घोषणा संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। यह निर्णय विशेष रूप से दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में भारत की डिजिटल खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले मार्च 2025 में जियो प्लेटफॉर्म्स और भारती एयरटेल ने स्टारलिंक सेवाओं की तैनाती के लिए स्पेसएक्स से साझेदारी की घोषणा की थी।

14 MIT में पहली बार भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर अनंता चंद्रकासन बने प्रोवोस्ट

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने प्रोफेसर अनंता चंद्रकासन को अपना अगला प्रोवोस्ट नियुक्त किया है, जिससे वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले भारतीय मूल के शिक्षाविद बन गए हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले चंद्रकासन 1 जुलाई 2025 से यह कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे सिंथिया बार्नहार्ट का स्थान लेंगे और इस भूमिका में MIT के शैक्षणिक मामलों, वित्तीय योजना और रणनीतिक पहलों का नेतृत्व करेंगे।

15 TVS मोटर ने आईक्यूब के साथ इंडोनेशियाई इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में किया प्रवेश

अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, TVS मोटर कंपनी ने इंडोनेशिया में आधिकारिक रूप से अपना iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च दक्षिण-पूर्व एशिया के तेजी से बढ़ते ईवी बाज़ार में कंपनी की एंट्री को दर्शाता है। बुकिंग अब आरंभिक कीमत IDR 29.9 लाख (लगभग ₹1.6 लाख) पर खुल चुकी है। TVS का लक्ष्य इंडोनेशियाई ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीय और किफायती ईवी समाधान प्रदान करना है।

16 भारतीय महिला पहलवानों ने वियतनाम के वुंग ताऊ में अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण और पांच रजत सहित सभी 10 वर्गों में एक-एक पदक जीतकर टीम खिताब जीत लिया है

भारतीय महिला पहलवानों ने वियतनाम के वुंग ताऊ में अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण और पांच रजत सहित सभी 10 वर्गों में एक-एक पदक जीतकर टीम खिताब जीत लिया है। प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। भारत की पांच अन्य पहलवानों ने भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन आखिर में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नेहा शर्मा (57 किग्रा), तन्वी (59 किग्रा), प्रगति (62 किग्रा), शिक्षा (65 किग्रा) और ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) ने रजत पदक जीते जबकि हिनाबेन खलीफा (53 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रीको-रोमन शैली में सुमित ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि नितेश (97 किग्रा) और अंकित गुलिया (72 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में विक्की ने 97 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि निखिल (61 किग्रा), सुजीत कलकल (65 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), चंद्रमोहन (79 किग्रा) और सचिन (92 किग्रा) भी स्वर्ण पदक के लिए अपना दांव लगाएंगे।

17 विश्व किडनी कैंसर दिवस 2025

विश्व किडनी कैंसर दिवस एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, जिसका उद्देश्य किडनी कैंसर जैसे जानलेवा लेकिन अक्सर अनदेखे रोग पर ध्यान केंद्रित करना है। हर साल जून के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी कैंसर दिवस मनाया जाता है। 2025 में यह दिवस 12 जून को मनाया गया, जिसका मुख्य विषय है — “किडनी स्वास्थ्य को समझना”। इस थीम के माध्यम से लोगों में किडनी के कार्यों, किडनी कैंसर के लक्षणों, समय पर जांच और रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।