भारतीय सेना ने चाणक्य रक्षा संवाद 2025 की मेज़बानी की

0
17

1 भारतीय सेना ने चाणक्य रक्षा संवाद 2025 की मेज़बानी की

भारतीय सेना ने 27–28 नवंबर को नई दिल्ली में चाणक्य डिफेंस डायलॉग (Chanakya Defence Dialogue – CDD) 2025 का तीसरा संस्करण आयोजित किया। यह कार्यक्रम भारत की बदलती सुरक्षा आवश्यकताओं और वैश्विक रक्षा रुझानों के अनुरूप अपनी रक्षा रणनीति को रूपांतरित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
थीम: “Reform to Transform: सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत
डायलॉग में सैन्य नेतृत्व, रणनीतिक विशेषज्ञों, राजनयिकों, शिक्षाविदों, युवाओं और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भारत की सुरक्षा चुनौतियों और दीर्घकालिक रक्षा रूपांतरण पर विचार-विमर्श किया।

2 एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत तीसरे स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग भारत की बढ़ती क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभावशीलता का प्रमाण है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने आर्थिक शक्ति, सैन्य क्षमता और कूटनीतिक प्रभाव के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे वह एशिया में एक उभरती हुई “मुख्य शक्ति” (Major Power) के रूप में स्थापित हुआ है। लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित इस सूचकांक का यह सातवां संस्करण है, जिसमें एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया है। इसमें कुल 131 संकेतक शामिल हैं, जो आठ प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं सैन्य क्षमता, आर्थिक सामर्थ्य, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव, सांस्कृतिक प्रभाव, लचीलापन (Resilience), भविष्य संसाधन (Future Resources) आदि। यह सूचकांक यह मापता है कि किसी देश की अपने बाहरी वातावरण को प्रभावित करने की कितनी क्षमता है। पहली बार भारत को “मेजर पावर” श्रेणी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि भारत की पोस्ट-पैंडेमिक आर्थिक सुधार, तकनीकी प्रगति और भू-राजनीतिक सक्रियता ने इसे इस स्तर तक पहुंचाया है। साथ ही, भारत की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और सामरिक प्रभाव ने भी इसकी स्थिति को सुदृढ़ किया है। सूचकांक में संयुक्त राज्य अमेरिका ने 81.7 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि चीन 73.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे स्थान पर है, जो दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों से काफी आगे है।

3 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में रजनीकांत सम्मानित

56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के पुरस्कार समारोह में, दिग्गज अभिनेता रजनीकांत शाम के मुख्य आकर्षण रहे। उन्हें इस अवसर पर सिनेमा में उनके 50 उल्लेखनीय वर्षों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सम्मानित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट फिल्मों के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन और सिल्वर पीकॉक पुरस्कारों के साथ-साथ उत्कृष्ट फिल्मों के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरुगन ने करण सिंह त्यागी को “केसरी चैप्टर 2” के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया। आईएफएफआई समापन समारोह में फिल्म “स्किन ऑफ यूथ” के लिए निर्देशक ऐश मेफेयर और अभिनेत्री ट्रान क्वान को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार प्रदान किया। “सेफ हाउस” फिल्म के लिए एरिक स्वेन्सन को आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक प्रदान किया। फिल्म “ए पोएट” के लिए उबेइमार रियोस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया। हेसम फरहमंद को फिल्म “माई डॉटर्स हेयर” के लिए और टोनीस पिल को फिल्म “फ्रैंक” के लिए निर्देशक के तौर पर सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म का संयुक्त पुरस्कार प्रदान किया। फिल्म “गोंधल” के लिए संतोष दावखर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ‘रजत मयूर’ पुरस्कार प्रदान किया। सोफिया ओस्तान को स्लोवेनियाई फिल्म “लिटिल ट्रबल गर्ल्स” में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार दिया गया। ब्रिटिश नाइजीरियाई फिल्मकार अकिनोला डेविस जूनियर की सशक्त और विचारोत्तेजक फिल्म ‘माई फादर्स शैडो’ को 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफी) में विशेष जूरी पुरस्कार प्रदान किया गया है।

4 मृत्युंजयी : भागवत झा ‘आज़ाद’ की महाकाव्य कृति का विमोचन

सुप्रसिद्ध लेखक और प्रखर राजनीतिक चिंतक भागवत झा ‘आज़ाद’ के सम्‍मान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित एक स्‍मरणीय अवसर पर उनके महाकाव्‍य ‘मृत्युंजयी’ का विमोचन किया गया और एक साहित्यिक चर्चा भी कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनेता जनार्दन द्विवेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य–सचिव डॉ. सचिदानंद जोशी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और आशुतोष ने भी अपने विचार साझा किए।

5 डॉ. जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में पहले स्वदेशी पायलट प्रशिक्षण विमान ‘हंसा-3 एनजी’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वदेशी हंसा-3 (एनजी) प्रशिक्षण विमान के उत्पादन मॉडल की शुरुआत की। यह भारत का पहला पूरी तरह से कंपोजिट एयरफ्रेम वाला दो-सीटर विमान है, जिसे पायलट ट्रेनिंग पीपीएल और सीपीएल की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले दिल्ली में इसका टेक्नोलॉजी ट्रांसफर हुआ था और अब उद्योग जगत के साझेदार पायनियर क्लीन एम्प्स ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश के कुप्पम में 150 करोड़ रुपये की लागत से एक नया संयंत्र भी बनाया जा रहा है, जहां हर साल लगभग 100 विमान तैयार होंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत को अगले 15-20 वर्षों में लगभग 30,000 पायलटों की आवश्यकता होगी और हंसा-3 (एनजी) पूरी तरह से स्वदेशी प्रौद्योगिकी के माध्यम से इस घरेलू आवश्यकता को पूरा करने, विदेशी प्रशिक्षक विमानों पर निर्भरता कम करने तथा विमानन क्षेत्र में आजीविका एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सारस एमके-2 विमान के लिए बनी आयरन बर्ड सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह सुविधा विमान की सभी प्रणालियों को भूमि पर ही परीक्षण करने के लिए बहुत जरूरी है। इससे उड़ान परीक्षण का जोखिम कम हो जाता है और विकास भी तेज होता है, क्योंकि इंजीनियर डिजाइन और सॉफ्टवेयर की दिक्कतें जल्दी पकड़कर ठीक कर सकते हैं।

6 अश्विनी वैष्णव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई जैसलमेर-दिल्ली (शकूर बस्ती) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई; नई रेल सेवा ‘स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस’ नाम से संचालित की जाएगी

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर स्टेशन से नई जैसलमेर-दिल्ली (शकूर बस्ती) रेल सेवा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री वैष्णव ने जनभावना को देखते हुए घोषणा की कि जैसलमेर-दिल्ली (शकूर बस्ती) एक्सप्रेस का नाम स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस रखा जाएगा। जैसलमेर-दिल्ली (शकूर बस्ती) जैसलमेर एक्सप्रेस के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी और राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। रामदेवरा, जोधपुर, मकराना, जयपुर और अलवर जैसे शहर अब राष्ट्रीय राजधानी से अधिक आसानी और सुविधा से जुड़ जाएँगे।

7 भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत: नीलगिरी क्लास स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ की डिलीवरी हुई

भारतीय नौसेना के बेड़े में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। शुक्रवार को मझगांव डॉक शिप बिल्डिंग लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई में नीलगिरी क्लास (प्रोजेक्ट 17ए) के चौथे स्वदेशी एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ को भारतीय नौसेना को डिलीवर कर दिया है। यह जहाज डॉक शिप बिल्डिंग लिमिटेड की ओर से बनाए गए तीन पी17ए जहाजों में से एक है और भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोत निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। ‘तारागिरी’ को पहले के आईएनएस तारागिरी के नए रूप के रूप में विकसित किया गया है, जो 1980 से 2013 तक भारतीय नौसेना का हिस्सा था। यह नया फ्रिगेट स्टेल्थ तकनीक, उच्च फायरपावर और उन्नत ऑटोमेशन के साथ सुसज्जित है। बता दें कि वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (डब्लूडीबी) की ओर से डिजाइन किया गया और मुंबई स्थित वॉरशिप ओवरसीइंग टीम की ओर से निगरानी की गई इस जहाज को शिपबिल्डिंग में आत्मनिर्भरता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। पी17ए क्लास के इस जहाज में स्वदेशी शिप डिजाइन, स्टेल्थ क्षमता और आधुनिक लड़ाकू प्रणालियां शामिल हैं।

8 एविएशन चेतावनी: एयरबस A320 बेड़े में संभावित जोखिम

एयरबस की ओर से ए320 एयरक्राफ्ट को लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा पर एविएशन एक्सपर्ट्स ने शनिवार को कहा कि इस एयर क्राइसिस का प्रभाव पर्यटन और व्यापार पर भी पड़ सकता है। एक एयरबस ए 320 एयरक्राफ्ट अचानक से मिड एयर में डाउन हो गया और कंप्यूटर स्विच ऑफ नहीं हुआ। क्योंकि एक्स्ट्रा रेडिएशन की वजह से कंप्यूटर में हीटिंग की परेशानी आ जाती है। ये हाईली टेक्निकल एयरक्राफ्ट हैं, जिनका सॉफ्टवेयर अपडेट होना बेहद जरूरी है। एयरबस ए 320 एयरक्राफ्ट में सोलर रेडिएशन के खतरे को लेकर एविएशन एक्सपर्ट सनत कौल ने एयरबस की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर सभी एयरलाइंस को निर्देश दे दिए गए हैं। जिस पर इंडिगो और एयर इंडिया की ओर से जवाब भी दे दिया गया है कि वे इस पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, भारत में कई दूसरी एयरलाइन कंपनियां हैं, जिनके पास ए320 एयरक्राफ्ट हैं, उन्हें भी इस निर्देश का पालन करना पड़ेगा।

9 जय शाह को “इंडियन ऑफ द ईयर 2025” से सम्मानित किया गया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह को “इंडियन ऑफ़ द ईयर 2025” के Outstanding Achievement श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार क्रिकेट प्रशासन में उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व, ऐतिहासिक सुधारों और महिला क्रिकेट के उत्थान में उनकी निर्णायक भूमिका को मान्यता देता है। “इंडियन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड्स” उन भारतीयों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने राष्ट्रीय या वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रभाव डाला हो।Outstanding Achievement पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी दूरदृष्टि, नवाचार और प्रभावशाली नेतृत्व से अपने क्षेत्र में परिवर्तनकारी कार्य किए हों।जय शाह की यात्रा—BCCI सचिव (2019–2024) से ICC चेयरमैन (2024–वर्तमान)—प्रशासनिक सुधारों, विस्तार रणनीतियों और क्रिकेट के ढांचे में बड़े बदलावों की कहानी है।

10 CBDT ने ‘NUDGE’ कैंपेन शुरू किया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को आयकर रिपोर्टिंग में स्वैच्छिक अनुपालन (voluntary compliance) के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘NUDGE’ नामक नया जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका पूरा नाम है Non-intrusive Usage of Data to Guide and Enable, जिसका उद्देश्य बिना हस्तक्षेप किए उपलब्ध डेटा का उपयोग करके करदाताओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। यह अभियान विशेष रूप से करदाताओं से अपने आयकर रिटर्न (ITR) की दोबारा समीक्षा और आवश्यकता पड़ने पर संशोधन करने का आग्रह करता है, खासकर Schedule FA (Foreign Assets) और Foreign Source Income (FSI) के प्रकटीकरण से संबंधित विवरणों पर। यह कदम वैश्विक स्तर पर सीमा-पार लेनदेन और विदेशी संपत्ति रिपोर्टिंग पर बढ़ती निगरानी के बीच उठाया गया है, ताकि भारत अंतरराष्ट्रीय वित्तीय पारदर्शिता मानकों के अनुरूप आगे बढ़ सके।

11 कैमिकारा ‘ग्लोबल ब्रांड ऑफ द ईयर’ जीतने वाली पहली भारतीय रम बनी

भारतीय स्पिरिट्स उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, कैमिकारा (Camikara) को लंदन में आयोजित द स्पिरिट्स बिज़नेस अवॉर्ड्स 2025 में ‘रम ब्रांड ऑफ द ईयर’ चुना गया है। यह सम्मान पाने वाला कैमिकारा पहला भारतीय रम बना है, जिसने इस वैश्विक खिताब को जीतकर कैरेबियाई और लैटिन अमेरिकी दिग्गज ब्रांडों के बीच अपनी मज़बूत पहचान दर्ज की—जो पारंपरिक रूप से इस श्रेणी में हावी रहते हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ भारतीय क्राफ्ट स्पिरिट्स की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि भारत में प्रीमियम रम उत्पादन के विकास को भी रेखांकित करती है — जिसमें कैमिकारा ने नवाचार, प्रामाणिकता और गुणवत्ता के दम पर नेतृत्व किया है। कैमिकारा, पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा निर्मित है, और यह भारत का पहला शुद्ध गन्ना रस से बना एज्ड रम है — एक तकनीक जो मार्टीनिक या रीयूनियन जैसे क्षेत्रों के बाहर बहुत कम उपयोग होती है।

12 MapmyIndia ने भारत के पहले स्वदेशी लोकेशन इंटेलिजेंस को पावर देने हेतु ज़ोहो CRM के साथ पार्टनरशिप की

MapmyIndia Mappls—जो देश की अग्रणी जियोस्पेशियल और मैपिंग कंपनी है—ने Zoho, भारत की सबसे सफल SaaS कंपनियों में से एक, के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य Zoho CRM में उन्नत लोकेशन इंटेलिजेंस सुविधाओं को सीधे एकीकृत करना है। यह साझेदारी भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी CRM–जियोस्पेशियल इंटीग्रेशन है, जो भारतीय व्यवसायों को स्मार्ट, सुरक्षित और लोकेशन-आधारित निर्णय लेने की नई क्षमता प्रदान करेगा। यह कदम आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) मिशन की दिशा में एक मजबूत योगदान भी है।

13 एशियन पेंट्स बना भारतीय क्रिकेट का ‘ऑफिशियल कलर पार्टनर’

एशियन पेंट्स जो भारत की प्रमुख पेंट और डेकोर ब्रांड है उन्होंने BCCI के साथ बड़े स्तर की डील साइन की है। एशियन पेंट्स अब अगले तीन साल तक बोर्ड के लिए ‘ऑफिशियल कलर पार्टनर’ के रूप में काम करेगी। इस डील में भारत में खेले जाने वाले सभी मेंस, वूमेंस और घरेलू क्रिकेट के 110 से अधिक मुकाबले शामिल होंगे। इस कंपनी का उद्देश्य क्रिकेट के हर रंग में 1.4 अरब भारतीयों को जोड़ना है। यह सहयोग उस बढ़ते रुझान का संकेत है जहाँ पेंट और होम डेकोर जैसे गैर-पारंपरिक सेक्टर भी क्रिकेट के विशाल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं ताकि देशभर के करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंच बनाई जा सके।

14 वर्ल्ड जिउ-जित्सु चैम्पियनशिप में भारत की जियोवाना डी सेक्वेरा ने जीता कांस्य पदक

10 वर्ष की जियोवाना डी सिक्वेरा ने अबू धाबी में आयोजित विश्व प्रोफेशनल जिउ-जित्सु चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंडर-28 किलो, इन्फैंट/गर्ल्स (Gi) कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करते हुए जियोवाना ने अपने अनुशासन, तकनीकी कौशल और अद्भुत मजबूती से दर्शकों व निर्णायकों को प्रभावित किया—यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह हाल ही में घुटने की बड़ी चोट से उबरकर लौटी हैं। उनकी माँ लूर्डेस डी सिक्वेरा ने परिवार के सहयोग और कोच रौनक सिंह के मार्गदर्शन की अहम भूमिका को सराहा।प्रतियोगिता के दौरान जियोवाना के साथ उनकी बड़ी बहन एरिका डी सिक्वेरा भी थीं, जो खुद प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट हैं।

15 भरतनाट्यम की मशहूर नृत्यांगना कुमारी कमला का निधन

भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया ने एक महान विभूति को खो दिया है। प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी कुमारी कमला — जिन्हें कमला लक्ष्मीनारायणन या बेबी कमला के नाम से भी जाना जाता है — का 91 वर्ष की आयु में कैलिफोर्निया (अमेरिका) में निधन हो गया। एक बाल प्रतिभा से लेकर विश्वप्रसिद्ध कलाकार और अध्यापिका बनने तक की उनकी यात्रा भरतनाट्यम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उनका जीवन भारतीय नृत्य परंपराओं के एक महत्वपूर्ण परिवर्तन — सदीर से भरतनाट्यम के रूपांतरण — का जीवंत प्रमाण था। कमला उन कुछ कलाकारों में थीं जो मंदिरों में प्रचलित सदीर नृत्य से लेकर मंच-उपयुक्त आधुनिक भरतनाट्यम के विकास की ऐतिहासिक प्रक्रिया की साक्षी रहीं।प्रसिद्ध गुरु वझुवूर रमैय्या पिल्लै की शिष्या होने के कारण उन्होंने वझुवूर बानी की कोमलता, नज़ाकत, लयबद्धता और भावाभिव्यक्ति को उच्चतम स्तर तक साधा।