भारत और दक्षिण कोरिया ने नई दिल्ली में उच्च-स्तरीय वार्ता के बाद 25 प्रमुख परिणामों की घोषणा की

2
28

1 भारत और दक्षिण कोरिया ने नई दिल्ली में उच्च-स्तरीय वार्ता के बाद 25 प्रमुख परिणामों की घोषणा की

ली जी म्युंग की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक भविष्योन्मुखी साझेदारी के स्तर तक पहुँचाया है और कुल 25 प्रमुख परिणामों की घोषणा की है। हैदराबाद हाउस में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता के बाद, दोनों राष्ट्रों ने प्रौद्योगिकी, व्यापार, रक्षा और सांस्कृतिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा तैयार की है। यह कदम आज के जटिल वैश्विक परिदृश्य में दीर्घकालिक सहयोग के प्रति दोनों देशों की साझा सोच को दर्शाता है। कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं:

इसके अलावा, एक महत्वपूर्ण आकर्षण ‘भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज’ है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर और IT जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित है।

2 सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का हवाई दौरा

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने होनोलूलू में यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक के कमांडिंग जनरल, जनरल रोनाल्ड पी. क्लार्क और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक साझा दृष्टिकोण आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। जब जनरल द्विवेदी हवाई स्थित यूएस मिलिट्री बेस पर पहुंचे, तो फोर्ट शैफ्टर में उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और उन्होंने ओहू द्वीप का हवाई दौरा भी किया

3 रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल सिस्टम की खरीद के लिए 975 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हें। ये अनुबंध नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ किए गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो बारूदी सुरंगों को भेदने की भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ाएगा।

4 आईओएस सागर पहल के तहत जकार्ता पहुंची आईएनएस सुनयना

भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोलिंग पोत आईएनएस सुनयना 21 अप्रैल 2026 को जकार्ता पहुंचा। यह तैनाती आईओएस सागर पहल के तहत हो रही है, जो हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है। यह हिंद महासागर क्षेत्र में इंडियन ओशन शिप- आई.ओ.एस सागर पहल के अंतर्गत इसकी तैनाती का तीसरा पड़ाव है। जहाज पर 16 मित्र देशों के बहुराष्ट्रीय दल सवार हैं, जो क्षेत्रीय सहयोग और समन्वय का प्रतीक है। जकार्ता पहुंचने से पहले पोत ने मलक्का जलडमरूमध्य और सिंगापुर जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को पार किया, जो उच्च स्तर की नौवहन क्षमता और अंतरसंचालनीयता को दर्शाता है। पोत के प्रस्थान के समय भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच एक पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) भी आयोजित की जाएगी, जिससे दोनों देशों के बीच समुद्री समन्वय और मजबूत होगा।

5 त्रिपुरा में गरिया पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही

त्रिपुरा में गरिया पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। जनजातीय और गैर-जनजातीय समुदायों के लोग इस उत्सव में भाग ले रहे हैं और सद्भाव, मेलजोल तथा कल्याण का संदेश फैला रहे हैं। भगवान गरिया, जो पशुधन और धन के देवता हैं, के प्रतीक बांस के खंभे की फूलों और मालाओं से पूजा की जाती है। जमातिया होडा की पहल पर राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन तेलियामुरा के गर्जनटोली में हो रहा है। विभिन्न जनजातीय समुदायों के सदस्य श्रद्धा के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं और समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा समग्र कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

6 भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग ने कल जारी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में 2025 में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 2024 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। भारत में मजबूत वृद्धि के कारण यह संभव हुआ था। भारत की वृद्धि दर 2025 में बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई।

 7 Apple में बड़ा बदलाव, जॉन टर्नस बने नए CEO

अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने बड़ा नेतृत्व बदलाव करते हुए जॉन टर्नस को अपना अगला CEO नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान सीईओ टिम कुक, जो 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं, अब Executive Chairman की नई भूमिका में जाएंगे। इस पद पर वे वैश्विक नीतियों और कंपनी के रणनीतिक मामलों में योगदान देंगे। कंपनी के बोर्ड ने इस फैसले को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है। साथ ही, आर्थर लेविंसन अब Lead Independent Director की भूमिका निभाएंगे। जॉन टर्नस (50) ने 2001 में Apple जॉइन किया था और 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। उन्होंने iPhone, iPad, Mac और AirPods जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है।

8 पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की 22अप्रैल को पहली बरसी है। पिछले वर्ष इसी दिन, पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, की हत्या कर दी थी। इस जघन्य कृत्य ने पूरे देश को झकझोर दिया था और दुनिया भर की सरकारों तथा नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की थी। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए संदेश साझा किया है कि जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले साल 6 और 7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को खत्म करने के लिए ”ऑपरेशन महादेव’ भी शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन हाल के वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़े अभियानों में से एक था। लगातार तलाश और दबाव के बाद, एक तेज और सटीक कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इस कार्रवाई के साथ 28 जुलाई को हमले के दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया।

9 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में कार्लोस अलकराज और आर्यना सबालेंका को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड

20 अप्रैल को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का ऐलान हुआ। इसमें टेनिस प्लेयर कार्लोस अलकराज और आर्यना सबालेंका को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। साथ ही पेरिस सेंट-जर्मेन को ‘टीम ऑफ द ईयर‘ चुना गया। अलकराज ने पिछले साल फ्रेंच और US ओपन जीता था और जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। इस महीने मास्टर्स खिताब जीतने वाले रोरी मैकलरॉय को साल का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिला। 18 साल की उम्र में बार्सिलोना और स्पेन के लिए लैमिन यमल को साल के सबसे यंग प्लेयर का अवार्ड जीता। फॉर्मूला वन चैंपियन लैंडो नॉरिस को वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता। जर्मनी के नेशनल फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी टोनी क्रोस ने वर्ल्ड स्पोर्ट्स इंसपिरेशन अवार्ड जीता। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हुए। अवार्ड्स की मेजबानी टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच और फ्रीस्टाइल स्कीयर एलीन गु ने की। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स को स्पोर्ट्स का ऑस्कर माना जाता है। इसकी स्थापनालॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन ने 1999 में की गई थी। इसके पहले संरक्षक नेल्सन मंडेला थे।

10 अरण्यक घोष ने भारत का 95वां ग्रैंडमास्टर जीता

21 अप्रैल को नेशनल रैपिड चैम्पियन अरण्यक ने बैंकॉक चेस क्लब ओपन में 9 में से 7 अंक हासिल कर अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म जीता। अरण्यक ने पहला नॉर्म 2023 में सैंट्स ओपन मे और दूसरा 2024 मे एनेमासे मास्टर्स में हासिल किया था। अरण्यक के साल 2025 में FIDE वर्ल्ड कप में पोलैंड के माटुस्ज बार्टेल को हराया था। अरण्यक वर्ल्ड रैंकिंग में 401वें स्थान पर मौजूद हैं। अरण्यक ने सबसे पहले साढ़े चार साल की उम्र में पिता मृणाल घोष की पुरानी शतरंज से पहली बार खेला था। अरण्यक का इंटरेस्ट समझकर पिता मृणाल घोष ने उन्हें ट्रेनिंग दिलवाई। 2013 में अरण्यक ईरान में एशियन यूथ चेस चैम्पियन​शिप अंडर-10 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था।

11 पृथ्वी दिवस

प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जो 1970 में आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के जन्म की वर्षगांठ का प्रतीक है। विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर National Science Centre में 22 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “Our Power, Our Planet” रखी गई है, जो पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करती है।

12 Civil Services Day

किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति केवल उसके आर्थिक संकेतकों, संसाधनों या भौगोलिक विस्तार से नहीं आंकी जाती, बल्कि उसके शासन की गुणवत्ता, प्रशासन की पारदर्शिता और व्यवस्था की मानवीय संवेदनशीलता से निर्धारित होती है। भारत जैसे बहुभाषी, बहुसांस्कृतिक और बहुस्तरीय समाज में,जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम विद्यमान है। सिविल सेवा मात्र एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और निरंतरता को सुदृढ़ बनाए रखने वाली जीवन-रेखा है।यही वह सशक्त तंत्र है, जो संविधान के आदर्शों को व्यावहारिक धरातल पर मूर्त रूप देता है, नीतियों को जनजीवन से जोड़ता है और शासन को एक मानवीय स्पर्श प्रदान करता है। प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाने वाला सिविल सेवा दिवस इसी समर्पित परंपरा का प्रतीक है।

13 विश्व स्तर पर मनाया जा रहा रचनात्मकता और नवाचार दिवस

विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने मानव विकास के सभी पहलुओं में रचनात्मकता और नवाचार की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस को नामित किया है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने वर्ष 2005 में हुए सम्‍मेलन के बाद, रचनात्मक उद्योगों को मजबूत करने और कलात्मक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया। इस वर्ष का विषय है- वैश्विक प्रगति के लिए रचनात्मकता का उपयोग। यह विषय सतत विकास को गति देने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए नए विचारों के उपयोग को प्रोत्साहित करता है।