1 राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे सुविधाएं स्थापित करने की अनुमति प्रक्रिया सरल: सरकार

सरकार ने कहा कि राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पेट्रोल पंप, रेस्तरां या विश्रामगृह स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल हो गई है। इस पोर्टल का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने किया था। इस प्लेटफॉर्म पर सरकारी और निजी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ जल और गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल तथा विद्युत लाइनें बिछाने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।
2 एपीडा ने असम से ब्रिटेन और इटली को जीआई-टैग वाले जोहा चावल के पहले निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने असम से ब्रिटेन और इटली को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाले 25 मीट्रिक टन जोहा चावल की पहली निर्यात खेप भेजने में सहायता की। यह खेप असम सरकार के कृषि विभाग के सहयोग से 12 मार्च 2026 को रवाना की गई। असम की एक स्वदेशी सुगंधित किस्म, जोहा चावल को 2017 में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त हुआ। अपनी विशिष्ट सुगंध, महीन दानेदार बनावट और समृद्ध स्वाद के लिए जाना जाने वाला यह चावल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम बाजारों में पहचान अर्जित कर रहा है।
3 सी-डॉट के ‘समर्थ’ इनक्यूबेशन प्रोग्राम Cohort-II का डेमो डे आयोजित

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट), जो कि दूरसंचार विभाग के तहत एक स्वायत्त दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संस्थान है, ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली के एनबीसीसी (NBCC) कन्वेंशन हॉल में ‘समर्थ’ इनक्यूबेशन प्रोग्राम के Cohort-II का डेमो डे सफलतापूर्वक आयोजित किया। मार्च 2025 में शुरू किया गया ‘समर्थ’ कार्यक्रम दूरसंचार और आईसीटी क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए एक अत्याधुनिक इनक्यूबेशन पहल है। इसे दो छह-छह महीने के कोहोर्ट में संरचित किया गया है, जिसमें प्रत्येक कोहोर्ट में 18 स्टार्टअप्स को शामिल किया गया। इस प्रकार इस पहल के तहत कुल 36 स्टार्टअप्स को समर्थन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप्स को टेलीकॉम एप्लिकेशन, साइबर सुरक्षा, 5G/6G तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, IoT और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए Software Technology Parks of India (STPI) और TiE को साझेदार बनाया गया।
4 ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

संयुक्त राज्य अमेरिका ने फरवरी 2026 में ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी‘ (Operation Epic Fury) नामक एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया। यह अभियान इज़राइल के सहयोग से किया गया और मध्य पूर्व में तनाव के स्तर को गंभीर रूप से बढ़ा दिया है। जिसका उद्देश्य ईरान के मिसाइल उत्पादन, नौसेना और सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर, केंद्रीय कमान (CENTCOM) द्वारा संचालित यह ऑपरेशन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने और क्षेत्रीय खतरों को खत्म करने के लिए लक्षित हमले कर रहा है।

प्रमुख वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी -फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का अनुमान 7 दशमलव चार प्रतिशत से बढाकर सात दशमलव पांच प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि हालांकि पिछले दो महीनो में आर्थिक गतिविधियों में कुछ अस्थायी गिरावट आई है लेकिन घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और अर्थव्यवस्था की स्थिति भी मजबूत है। एजेंसी ने कहा है कि घरेलू मांग से वृद्धि को बल मिलेगा तथा चालू वित्त वर्ष में उपभोगता खर्च के 8 दशमलव 6 प्रतिशत और निवेश के 6 दशमलव 9 प्रतिशत बढने का अनुमान है।
6 माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा का इस्तीफा

12 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजेश झा ने 35 साल के लंबे करियर के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है। झा माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट 365 डेवलप करने के लिए जाने जाते हैं। राजेश झा 1 जुलाई, 2026 को अपना पद छोड़ देंगे। रिटायर होने के बाद झा सलाहकार के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बने रहेंगे। झा माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज, शेयर पॉइंट और आउटलुक के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं।
7 भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर बने असम के मयंक चक्रवर्ती, यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी

शतरंज में भारत ने एक नया इतिहास रचा है। असम के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। मयंक राज्य के पहले ग्रैंडमास्टर हैं। मयंक ने स्वीडन में अंतिम मानदंड हासिल कर भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
8 अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव कुशल दास का निधन
