1 राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद को प्रतिष्ठित सी.आई.एम.यू.एस.ई.टी. पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद-एन.सी.एस.एम. को कोलकाता के साइंस सिटी में अपनी जलवायु परिवर्तन गैलरी “ऑन द एज” के लिए प्रतिष्ठित सी.आई.एम.यू.एस.ई.टी. पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा दुबई में 27वें आई.सी.ओ.एम. महाधिवेशन के दौरान की गई, जो भारत के विज्ञान संग्रहालय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत परिषद की कोलकाता इकाई, साइंस सिटी ने जलवायु परिवर्तन की तात्कालिक वास्तविकताओं को संबोधित करने के लिए दस हजार वर्ग फुट की स्थायी गैलरी बनाई है। यह गैलरी वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन को मूर्त रूप देती है और वैश्विक स्थिरता लक्ष्यों के अनुरूप है। सी.आई.एम.यू.एस.ई.टी. पुरस्कार समिति के अध्यक्ष जैकब थोरेक जेन्सेन ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऑन द एज” दर्शाती है कि विज्ञान संग्रहालय किस प्रकार परिवर्तन के वाहक के रूप में कार्य कर सकते हैं।

बुद्ध धम्म की उत्पति और बौद्ध विरासत के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी अद्वितीय स्थिति की पुष्टि करते हुए भारत एक बार फिर दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बौद्ध आयोजन की मेजबानी करेगा। यह देश का सबसे बड़ा आयोजन कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में बिहार के बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय तिपिटक जप समारोह के साथ-साथ जेठियन घाटी से राजगीर में वेणुवन के पवित्र बांस के उपवन तक बुद्ध के पदचिह्नों का अनुसरण करने वाली स्मारक पदयात्रा शामिल है। इस 12 दिवसीय आध्यात्मिक समागम का आयोजन ज्ञानोदय के पवित्र स्थल बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अमेरिका के लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फाउंडेशन इंटरनेशनल (एलबीडीएफआई) के सहयोग से किया जाएगा। यह आयोजन दुनिया के समक्ष कालातीत बौद्ध विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
3 भारत अब 64,000 से अधिक पेटेंट के साथ दुनिया का छठा सबसे बड़ा पेटेंट दाखिलकर्ता बन गया है : केंद्रीय मंत्री

भारत की नवाचार यात्रा में एक महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज करते हुए, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि भारत अब विश्व का 6ठा सबसे बड़ा पेटेंट फाइलर बन गया है। देश में अब तक 64,000 से अधिक पेटेंट आवेदन दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 55% से अधिक भारतीय आवेदकों द्वारा किए गए हैं। यह घोषणा उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एक वार्षिक टेक-फेस्ट में की। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में स्थान 81 से बढ़कर 38 हो गया है।
4 ओडिशा के सुनापुर और पुरी बीच को फिर मिला ब्लू फ्लैग सम्मान

ओडिशा के सनपुर और पुरी बीच को 2025-26 के लिए फिर से प्रतिष्ठित ‘ब्लू फ्लैग‘ सर्टिफिकेशन मिला है। सनपुर बीच को लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिला है, जबकि पुरी का गोल्डन बीच सातवीं बार इस सूची में शामिल हुआ है। डेनमार्क की संस्था ‘फाउंडेशन फॉर एनवायर्नमेंटल एजुकेशन’ (FEE) यह सर्टिफिकेशन देती है। यह बताता है कि बीच साफ-सुथरे हैं, पर्यावरण के हिसाब से टिकाऊ हैं और पर्यटकों के लिए सुरक्षित हैं। पूरे देश में 13 बीचों को यह सर्टिफिकेशन मिला है, जिनमें से 12 को पूरी तरह से और एक (पुडुचेरी का ईडन बीच) को शर्त के साथ यह दर्जा मिला है। ओडिशा के दो बीचों को यह पूरी तरह से मिला है।
5 भारतीय वायु सेना फ्रांस में गरूड-25 द्विपक्षीय हवाई अभ्यास में भाग लेगी

भारतीय वायु सेना फ्रांस में द्विपक्षीय हवाई अभ्यास- गरूड-25 के आठवें संस्करण में भागीदारी करेगी। वह 16-27 नवंबर तक फ्रेंच एयर एण्ड स्पेस फोर्स के साथ यह अभ्यास करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक परिचालन वातावरण में रणनीति और प्रक्रियाओं में सुधार करना है। इस अभ्यास के दौरान जटिल कृत्रिम हवाई युद्ध परिदृश्यों में फ्रांस के मल्टीरोल युद्धक विमानों के साथ वायु सेना का एस.यू- तीन शून्य एम.के.आई विमान युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेगा। इस अभ्यास में हवा से हवा में युद्ध, वायु रक्षा और संयुक्त हमले अभियानों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।
6 किफायती दवाएं और उपचार के लिए विश्वसनीय प्रत्यारोपण (अमृत) पहल ने 10 वर्ष पूरे किए

किफायती दवाएं और उपचार के लिए विश्वसनीय प्रत्यारोपण (अमृत) पहल ने 10 वर्ष पूरे कर लिए। नई दिल्ली में अमृत की 10वीं वर्षगांठ समारोह में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस कार्यक्रम ने पिछले दस वर्षों में मरीजों को लगभग आठ हजार 500 करोड़ रुपये बचाने में मदद की है। अमृत की कार्यान्वयन एजेंसी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक लघु रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। गर्भनिरोधक, अस्पताल उत्पाद, चिकित्सा उपकरण, और ब्रांड हिंदलैब्स के अंतर्गत नैदानिक सेवाओं सहित सेवाओं, अमृत के अंतर्गत खुदरा व्यापार, एचएलएल फार्मेसी, एचएलएल ऑप्टिकल, बुनियादी ढांचागत विकास, क्रय सेवाओं और परामर्श सेवाओं सहित अपने विविध पोर्टफोलियो के माध्यम से, एचएलएल एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा समाधान प्रदाता के रूप में कार्य कर रहा है।
7 सिक्किम: डोकलाम और चो ला स्थलों को 15 दिसंबर तक पर्यटकों के खोला जाएगा

सीमांत पर्यटन के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए सिक्किम सरकार ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से संवेदनशील डोकलाम और चो ला स्थलों को इस वर्ष 15 दिसंबर तक पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस निर्णय के साथ पहली बार नागरिकों को इन उच्च-सुरक्षा सीमा क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इन स्थलों का उद्घाटन मूल रूप से 27 सितंबर को होना था, लेकिन प्रशासनिक और रसद संबंधी बाधाओं के कारण योजना में देरी हुई।

राष्ट्र भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने जनजातीय इतिहास को जीवित रखने के महत्व को समझते हुए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। पिछले कुछ वर्षों में, यह उत्सव जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में भी मनाया जा रहा है। इसे विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और शैक्षिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है।