सीजेआई बी.आर. गवई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का नाम सुझाया

0
16

1  सीजेआई बी.आर. गवई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का नाम सुझाया

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का नाम कानून मंत्रालय को भेजा है। उन्होंने इस संबंध में औपचारिक चिट्ठी लिखी है। यह कदम उस समय आया, जब पिछले दिनों कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई से उनके उत्तराधिकारी का नाम प्रस्तुत करने का अनुरोध किया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, जो वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और वरिष्ठता क्रम में पहले स्थान पर हैं, न्यायमूर्ति गवई के सेवानिवृत्त होने पर पदभार ग्रहण करेंगे। जस्टिस बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के अगले दिन यानी 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। उनके कार्यकाल की अवधि लगभग 14 महीने होगी और वे 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे।

2 बेलारूस और जॉर्जिया के पत्रकारों को मिला सखारोव पुरस्कार 2025

यूरोपीय संघ ने वर्ष 2025 के लिए अपने सर्वोच्च मानवाधिकार सम्मान, सखारोव पुरस्कार, को दो जेल में बंद पत्रकारों, बेलारूस के आंद्रेज पोकज़ोबुत और जॉर्जिया की मज़िया अमाघ्लोबेली को देने की घोषणा की है। आंद्रेज पोकज़ोबुत प्रमुख बेलारूसी पत्रकार और मानवाधिकार अधिवक्ता एक प्रमुख पोलिश समाचार पत्र, गज़ेटा वायबोर्ज़ा के लिए बेलारूस संवाददाता। झूठे आरोपों में 8 साल की जेल की सजा। म्ज़िया अमाघ्लोबेली प्रमुख जॉर्जियाई पत्रकार और स्वतंत्र मीडिया संगठनों की संस्थापक ने दो स्वतंत्र जॉर्जियाई मीडिया आउटलेट्स की स्थापना की जो जनता को सच्ची और निष्पक्ष खबरें प्रदान करते हैं। अगस्त 2025 में, सरकार विरोधी प्रदर्शन में एक पुलिस प्रमुख को थप्पड़ मारने के लिए उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई गई। 1988 में स्थापित सखारोव पुरस्कार का नाम सोवियत वैज्ञानिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंद्रेई सखारोव के नाम पर रखा गया है।

3 सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड को सरंडा को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का आदेश दिया

उच्चतम न्यायालय ने झारखंड सरकार को 314 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया। जैव विविधता की रक्षा के लिए लंबे समय से नजरअंदाज किए गए एनजीटी के आदेश को पुनर्जीवित करना। राष्ट्रीय हरित अधिकरण की पूर्वी क्षेत्र पीठ के जुलाई, 2022 के फैसले के अनुपालन की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया। सारंडा तेजी से विकास के नाम पर व्यापक खनन के पक्षधरों और सतत खनन तथा इसकी समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के पक्षधर संरक्षणवादियों के बीच संघर्ष के क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। 1906 में, जब सारंडा में लौह अयस्क खनन शुरू हुआ, तब से यह विवाद सामने आया और समाधान की प्रक्रिया भी साथ-साथ शुरू हुई।

4 आईएनएस सतलज ने पूरा किया भारत-मॉरीशस का 18वां संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण

 

रक्षा मंत्रालय ने 26 अक्टूबर 2025 को घोषणा की कि आईएनएस सतलज (INS Sutlej) ने मॉरीशस हाइड्रोग्राफिक सर्विस के सहयोग से लगभग 35,000 वर्ग नौटिकल मील क्षेत्र में एक प्रमुख हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण (Hydrographic Survey) सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह मिशन भारत और मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी का एक अहम हिस्सा है, जिसका सीधा संबंध नेविगेशन सुरक्षा, तटीय प्रबंधन, समुद्री संसाधन योजना और क्षेत्रीय सुरक्षा से है। भारत और मॉरीशस के बीच अक्टूबर 2005 में हाइड्रोग्राफिक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके तहत भारतीय नौसेना का हाइड्रोग्राफिक बेड़ा मॉरीशस को उसके समुद्री क्षेत्रों का मानचित्रण करने में सहायता करता है और मॉरीशस के कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।

5 भारतीय नौसेना में तीसरे सर्वेक्षण पोत (बड़ा) ‘ईक्षक’ को शामिल किया जाएगा

भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से निर्मित सर्वेक्षण पोत (बड़ा), ईक्षक को 6 नवंबर 2025 को नौसेना बेस कोच्चि में शामिल किया जाना है। समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी करेंगे। यह स्वदेशी हाइड्रोग्राफिक उत्कृष्टता में एक उपलब्धि है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड, कोलकाता द्वारा जहाज उत्पादन निदेशालय और युद्धपोत देखरेख टीम (कोलकाता) की देखरेख में, ईक्षक 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का प्रतीक है। यह पोत जीआरएसई और भारतीय एमएसएमई के बीच सफल सहयोग का मिशाल है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना और ताकत को गर्व से दर्शाता है। जहाज का नाम, ईक्षक, जिसका अर्थ है ‘द गाइड’, उपयुक्त रूप से उसके मिशन – अज्ञात को चार्ट करने, नाविकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने और देश की समुद्री शक्ति को मजबूत करने के लिए प्रतीक है ।

 

6 दुनिया के सबसे उम्रदराज शासक 92 साल के पाल बिया फिर चुने गए कैमरून के राष्ट्रपति, उन्हें फिर से कैमरून के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया है

 

दुनिया के सबसे उम्रदराज शासक पॉल बिया ने फिर से चुनाव जीत लिया है, उन्हें फिर से कैमरून के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया है। यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। उन्‍हें 53.66 प्रतिशत मत प्राप्‍त हुए। बिया ने 1982 में पदभार संभाला था और तब से सत्ता पर उनकी पकड़ मज़बूत है। उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति पद की सीमा को समाप्त कर दिया और बड़े अंतर से दोबारा चुनाव जीते। 1960 में फ्रांस से आज़ादी के बाद से बिया कैमरून का नेतृत्व करने वाले केवल दूसरे राष्ट्राध्यक्ष हैं।

7 एनसीईआरटी और आईआईटी मद्रास ने शैक्षिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी एकीकरण को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने नई दिल्ली में शैक्षिक अनुसंधान, विकास, प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी एकीकरण को सुदृढ करने के लिए आई आई टी – मद्रास के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह समझौता शिक्षा में नवाचार की दिशा में एक कदम है। मंत्रालय ने आगे बताया कि यह सहयोग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप है और इसका उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग-सक्षम शिक्षण समाधानों को बढ़ावा देना है। यह समझौता विद्यार्थियों और शिक्षकों के शिक्षण और प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने, और डिजिटल सामग्री तथा प्लेटफ़ॉर्म के विकास के लिए अनुसंधान, डेटा विश्लेषण और बहुभाषी प्लेटफ़ॉर्म तथा संसाधनों को भी बढ़ावा देगा।

8 भारत की पुरुष रग्बी सेवेन्स टीम ने मस्कट में एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेन्स ट्रॉफी 2025 में उपविजेता बनकर रजत पदक हासिल किया

भारत की पुरुष रग्बी सेवेन्स टीम ने मस्कट में एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेन्स ट्रॉफी 2025 में उपविजेता बनकर रजत पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ भारत अब जापान, श्रीलंका और चीन जैसी एशिया की शीर्ष टीमों शामिल हो गया है। भारतीय टीम ने खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सऊदी अरब को 17-0 से हराया, लेकिन फाइनल में उसे कज़ाख़स्तान से हार का सामना करना पड़ा

9 भारतीय सेना ने इन्फैंट्री दिवस (79वां शौर्य दिवस) मनाया

भारतीय सेना ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली में इन्फैंट्री दिवस, जिसे शौर्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है, के अवसर पर एक भव्य पुष्पांजलि अर्पित की और इन्फैंट्री के शौर्य, बलिदान और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के अमर चक्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन्फैंट्री सैनिकों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित किया। प्रति वर्ष 27 अक्टूबर को मनाया जाने वाला इन्फैंट्री दिवस राष्ट्र के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। 1947 में इसी दिन, भारतीय सेना के इन्फैंट्रीमैन श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरने वाला पहला सैनिक दस्ता था। इस सैनिक दस्ता द्वारा किए गए ऑपरेशन असाधारण साहस का कार्य था, जिन्होंने पाकिस्तान समर्थित कबायली आक्रमण को विफल किया और भारत की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की। यह अवसर राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा में इन्फैंट्री के दृढ़ समर्पण और अद्वितीय वीरता की एक स्थायी याद दिलाता है।