स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता

0
14

1 स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। तब टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।

2 टीम इंडिया के सभी 4 छात्रों ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते

 

 

ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में 10 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 58वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (आईसीएचओ) 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के सभी चारों छात्रों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
इन छात्रों के नाम हैं:
*. देबदत्त प्रियदर्शी (स्वर्ण), भुवनेश्वर, ओडिशा
*. हर्षित सिंगला (स्वर्ण), मंडी गोबिंदगढ़, पंजाभ
*. कबीर छिल्लर (स्वर्ण), दिल्ली
*. संदीप कुची (स्वर्ण), हैदराबाद, तेलंगाना
देश के हिसाब पदक तालिका में भारत ने चीन, वियतनाम तथा रूस के व्यक्तिगत प्रतिभागी समूह ‘ग्रुप बी’ के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष 93 देशों के 363 छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में हिस्सा लिया, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा आईसीएचओ बन गया। सभी चारों छात्रों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के साथ यह आईसीएचओ में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और पहली बार सभी स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि है।

3 भारतीय टीम ने लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ )2026 में 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते

लिथुआनिया के विलनियस में 12 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड (आईबीओ ) में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जहाँ टीम के सभी 4 छात्रों ने पदक जीते — 1 स्वर्ण और 3 रजत
पदक विजेता छात्र निम्न हैं:
*. भव्या गुंवाल (स्वर्ण) — महेन्द्रगढ़, हरियाणा
*. सौमिल मैटि (रजत) — हावड़ा, पश्चिम बंगाल
*. निशित कलानी (रजत) — पाली, राजस्थान
*. अनमोल कुमार (रजत) — मंसा, पंजाब
इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलम्पियाड में 78 देशों के कुल 307 छात्रों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धा की। कुल मिलाकर ओलंपियाड 31 स्वर्ण, 61 रजत और 91 कांस्य पदक वितरित किए गए।

4 बिहार की पहली रिवर लिंक परियोजना का शुभारंभ, बेलवा से बूढ़ी गंडक तक पहुंचा बागमती का पानी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो (रिवर लिंक) परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बेलवा डैम से बागमती नदी का पानी लिंक चैनल के माध्यम से मुजफ्फरपुर के मीनापुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी की ओर प्रवाहित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सीएम सम्राट चौधरी ने 130 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवहर जिले में कुल 184 करोड़ 6 लाख 82 हजार रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के तहत बेलवा (शिवहर) से मीनापुर (मुजफ्फरपुर) तक लगभग 68.80 किलोमीटर लंबा लिंक चैनल तैयार किया गया है। 130.88 करोड़ रुपए की इस परियोजना का उद्देश्य बाढ़ के अतिरिक्त जल का बेहतर प्रबंधन करना, सिंचाई क्षमता बढ़ाना तथा किसानों को वर्ष भर पर्याप्त जल उपलब्ध कराना है। सरकार का दावा है कि इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। शिवहर के अंतिम छोर और पूर्वी चंपारण की सीमा से सटे बेलवा में बने डैम के शुरू होने से शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के अनुसार इस परियोजना से करीब 50 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा तथा लगभग 1.39 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए सिंचाई की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

5 भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने पहले जियोथर्मल कुएं तैयार कर लिए हैं: प्रह्लाद जोशी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने पहले जियोथर्मल कुएं तैयार कर लिए हैं। इससे देश की एक मेगावॉट जियोथर्मल की पहली बिजली परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। श्री जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 14 हज़ार फ़ीट से अधिक ऊंचाई पर एक हज़ार मीटर की गहराई तक खोदे गए ये कुएं, टिकाऊ और चौबीसों घंटे मिलने वाली स्वच्छ ऊर्जा के लिए धरती की प्राकृतिक गर्मी का इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। श्री जोशी ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को मज़बूत करती है और नेट ज़ीरो तथा कार्बन-न्यूट्रल भविष्य के दृष्टिकोण को समर्थन देती है।

6 भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 जीता

19 जुलाई को भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। सिंधु ये टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली बेडमिंटन प्लेयर हैं। 31 वर्षीय सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। इससे पहले सिंधु 2019 में सबसे बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा रही थीं और उन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था। सिंधु ने आखिरी खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 जीता था। सिंधु ने साल 2012 में पहली बार एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2013 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 2013 में पीवी सिंधु को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पीवी सिंधु को साल 2015 में पद्म श्री और साल 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन जापान के टोक्यो में किया जाता है। ये BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर का हिस्सा है और इसे खेलों में मिलने वाली रैंकिंग पॉइंट्स और प्राइज मनी के आधार पर चौथा सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। BWF पूरे साल कई तरह के टूर्नामेंट आयोजित करता है। सुपर-750 उन चुनिंदा 6 स्तरों में से एक है। इस स्तर के टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ियों को 7000 से ज्यादा रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं।

7 हंगरी में भारतीय पहलवान काजल ने जीता स्वर्ण, फाइनल में अमेरिका की डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड को हराया

महिला कुश्ती में, भारतीय पहलवान काजल ने हंगरी के बुडापेस्ट में 76 किलो भार वर्ग में अमरीका की डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में ये भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। भारत ने 53 किलो और 57 किलो भार वर्ग में दो रजत पदक भी जीते।

8 गोवा: पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन

गोवा के तलेइगाओ से विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्सेरेट का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थीं। वह राजस्व मंत्री अतानासियो मॉन्सेरेट की पत्नी थीं। जेनिफर मॉन्सेरेट तीन बार गोवा विधानसभा की सदस्य रहीं। उन्होंने 2012 से तलेइगाओ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जुलाई 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्हें राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम और रोजगार विभागों की जिम्मेदारी दी गई। जेनिफर मॉन्सेरेट प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री थीं और तलेइगाओ से चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक थीं। जुलाई 2019 में जेनिफर मॉन्सेरेट उन दस कांग्रेस विधायकों में शामिल थीं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।