अमरीका ने दिया भरोसा, H-1B वीज़ा पर भारत को चिंता करने की ज़रूरत नहीं

0
193

CURRENT GK

1.अमरीका ने दिया भरोसा, H-1B वीज़ा पर भारत को चिंता करने की ज़रूरत नहीं :-

अमरीका ने भारत को भरोसा दिया है कि एच-1बी वीज़ा को लेकर उसे चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। एक उच्च अधिकारी ने बताया कि ट्रंप प्रशासन इस पर समीक्षा कर रहा है और किसी तरह की रोक अभी नहीं लगाई गई थी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 9 महीनों में एच-1बी श्रेणी के तहत दिेये जाने वाले 70 फीसदी वीज़ा भारतीयों को दिये गए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल अमेरिकी प्रशासन ने 12 लाख वीज़ा भारतीयों को जारी किये हैं। भारतीयों को एच-1 बी और एल-1 (वर्क परमिट) वीज़ा जारी करने में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ने समीक्षा की बात कही है।

इस पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है लेकिन एच-1बी की समीक्षा की जा रही है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को भारत-अमरीका के बीच होने वाली बैठक के एजेंडे में इसे शामिल नहीं किया गया है।

 

2.सिंगापुर पूर्वोत्तर भारत में कौशल विकास केन्द्र का निर्माण करेगा : डॉ. जितेन्द्र सिंह :-

सिंगापुर सरकार पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुवाहाटी में कौशल विकास केन्द्र का निर्माण करेगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा अंतरिक्ष व परमाणु ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सिंगापुर के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री लिम थूअन कुअन कर रहे थे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग तथा कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे जिसका नेतृत्व डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया।

 

3.भारत रत्न प्राप्त एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर एक प्रदर्शनी-कुरई ओनरम इल्लई का उद्घाटन किया गया :-

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जानीमानी गायिका भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर आज नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी-कुरई ओनरम इल्लई का उद्घाटन किया।

श्री नायडू ने उनकी यादगार में एक सिक्का भी जारी किया। समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी भारत कोकिला थीं और उनके गायन ने न केवल भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

4.अमरीका में समुद्री तूफान मारिया तेज होकर खतरनाक तूफान की श्रेणी पांच में बदला :-

अमरीका में एक ही महीने में आए दूसरे शक्तिशाली तूफान  मारिया कैरिबियाई द्वीप समूह के डोमिनिक में तबाही मचाने के बाद वर्जिन आईलैंड और पोरतो रिको द्वीप समूह की ओर बढ़ रहा है।

पांचवीं श्रेणी के इस तूफान से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से डोमिनिक के इलाकों में बाढ़ आ गई और कई मकानों की छतें उड़ गईं। डोमिनिक के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्क्रीट ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि तूफान ने डोमिनिक में भारी तबाही मचाई है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को निकालने और घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराना है। उन्होंने विश्व समुदाय से सहायता का आग्रह किया है।

 

5.जापान ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप आज से तोक्यो में शुरू हो रही है :-

जापान ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप  तोक्यो में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता के पहले दौर में भारतकी पी.वी. सिंधु का सामना जापान की मिनात्सु मितानी से होगा। सिंधु ने हाल ही में मितानी को कोरिया ओपनके पहले दौर में हराया था। किदाम्बी श्रीकांत और सायना नेहवाल भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

श्रीकांत का सामना चीन के तियान हूवेई से होगा, जबकि सायना का मुकाबला थाइलैंड की पोर्नपावी चोचूवोंग सेहोगा।

पुरूष सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में एच.एस. प्रणय, बी. साई प्रणीत और समीर तथा सौरभ वर्मा भी अपनासर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ीका सामना थाईलैंड के देचापोल पॉवारनुक्रोह और सपसिरी तैरात्तनाचाई की जोड़ी से होगा, जबकि महिला डबल्समें अश्विनी पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी का मुकाबला कोरिया के चैंग येह ना और ली सो ही की जोड़ी सेहोगा।

 

6.भारत रत्न प्राप्त एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर एक प्रदर्शनी-कुरई ओनरम इल्लई का उद्घाटन किया गया :-

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जानीमानी गायिका भारत रत्न एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर नई दिल्ली में एक प्रदर्शनी-कुरई ओनरम इल्लई का उद्घाटन किया। श्री नायडू ने उनकी यादगार में एक सिक्का भी जारी किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी भारत कोकिला थीं और उनके गायन ने न केवल भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

7.केंद्र सरकार देशभर के स्कूलों में सुरक्षा उपायों की निगरानी के लिए अंतर मंत्रालयी सचिवों की समिति का गठन करेगी :-

केन्द्र सरकार ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में अपने विद्यालयों में सुरक्षा उपायों को लागू करने औरउनकी निगरानी के लिए एक अंतर मंत्रालय समिति गठित करने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली में कल मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और महिला तथा बालविकास मंत्री मेनका गांधी के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

महिला तथा बाल विकास मंत्री ने बतायाकि इन दिशा निर्देशों को लागू करने में प्रगति और निगरानी के लिए छह सचिवों की समिति गठित की जायेगी।

 

8.गूगल ने मोबाइल भुगतान सेवा ‘तेज’ शुरू की :-

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भारत में अपनी मोबाइल भुगतान सेवा ‘तेज’ शुरू की। कंपनी ने देश में डिजिटलभुगतान में बढ़ती संभावनाओं का दोहन करने के लिए यह कदम उठाया है।

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कंपनी केइस एप की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप और फेसबुक भी एनपीसीआई के साथ इस तरह कीसुविधा शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

 

9.श्रीमती सुषमा स्वढराज ने बांग्लाादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित विभिन्नष देशों के नेताओं से मुलाकात की :-

श्रीमती सुषमा स्वराज ने न्यूयार्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा अधिवेशन से इतर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की।

प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान रोहिंग्या समस्या पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत पूरी तरह द्विपक्षीय रही।

 

10.देश में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए मिशन मोड से संबंधित पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन :-

महिला और बाल विकास मंत्रालय  नई दिल्ली में देश में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए मिशनमोड से संबंधित पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

नई दिल्ली में महिला बाल विकास मंत्रालय केसचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मेलन कुपोषण मुक्त भारत 2022 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुएपेयजल और स्वच्छता मंत्रालय तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जारहा है।