अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हुआ डिलीट

0
156

CURRENT G.K.

1.पनामा पेपर्स लीक मामले में अदालत में पेश हुए नवाज़ :-

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बहुचर्चित पनामा पेपर्स लीक मामले में राष्ट्रीय जबावदेही ब्यूरो (एनएबी) की अदालत में पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले श्री नवाज को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया

 

2.अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हुआ डिलीट :-

अपने ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर हैंडल 11 मिनट तक गायब रहा अब इसे लेकर ट्विटर की ओर से सफाई दी गई है ट्विटर गर्वनमेंट हैंडल से ट्वीट किया गया ”एक ट्विटर कर्मचारी से अनजाने में मानवीय भूल के कारण डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया यह करीब 11 मिनट तक रहा इसके बाद वापस आ गया हम इस मामले में जांच कर रहे रहे हैं जिससे ये दोबारा ना हो’।

 

3.डोनल्ड ट्रंप अपनी पहली एशिया यात्रा पर रवाना  :-

अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि डोनल्ड ट्रंप की पहली एशिया यात्रा का मकसद ‘‘पुराने संबधों को मजबूत करना’’ और ‘‘नए संबंधों को आगे बढ़ाना’’ है। ट्रंप 12 दिन की एशिया यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना हुए। इस दौरान वह जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, वियतनाम और फिलीपीन जाएंगे।

यह अब तक की ट्रंप की ना केवल सबसे लंबी विदेश यात्रा है बल्कि लगभग तीन दशक में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की सबसे लंबी एशिया यात्रा भी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच. आर. मैकमास्टर, ट्रंप की एशिया यात्रा को अमेरिका के पुराने सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नए संबंधों बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखते हैं।

 

4.पत्राचार पाठ्यक्रमों के जरिये उपलब्ध नहीं कराई जा सकती तकनीकी शिक्षा :-

उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी कि तकनीकी शिक्षा पत्राचार पाठ्यक्रमों के जरिये उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। देश की सर्वोच्च अदालत ने शिक्षा संस्थाओं को इंजीनियरी जैसे पाठ्यक्रमों की शिक्षा दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के जरिये देने से रोक दिया है। उच्चतम न्यायालय ने इस संबंध में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निष्कर्षों की पुष्टि की और उड़ीसा उच्च न्यायालय के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें पत्राचार से तकनीकी शिक्षा की इजाज़त दी गई थी।

दो साल पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी थी कि दूरस्थ प्रणाली के जरिये कम्प्यूटर साइंस की डिग्री को नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लेकर प्राप्त की गई डिग्री के बराबर नहीं माना जा सकता।

 

5.चेन्नई में हो रही भारी वर्षा से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति :-

तमिलनाडु के चेन्नई में भारी वर्षा से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। शहर की मुख्य सड़कों पर भी पानी जमा है। प्रशासन ने चेन्नई और कांचीपुरम की निजी कंपनियों से अवकाश घोषित करने या जहां संभव हो अपने कर्मियों को घर से ही काम करने की अनुमति देने को कहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कुछ इलाकों में कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है।

भारी बारिश के कारण चेन्नई, कांचीपुरम और पुदुकोट्टई जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। तमिलनाडु में तिरूवल्लूर, नागपट्टिनम, तिरूवरूर और पुदुचेरी में कराईकल में भी आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। अन्ना विश्वविद्यालय और मद्रास विश्वविद्यालय में होने वाली कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। चेन्नई में कल शाम से 15 दशमलव 4 सेंटिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

 

6.भारत और कज़ाकिस्तान की सेनाओं  के बीच 14 दिन का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास प्रबल दोस्तिक – 2017 शुरु :-

भारत और कज़ाकिस्तान की सेनाओं  के बीच 14 दिन का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास प्रबल दोस्तिक – 2017 कल हिमाचल प्रदेश के बकलोह में शूरू हुआ।  

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों सेनाओं के बीच संचालन संबंधी आपसी सहयोग को बढ़ाना है।

 

7.बम्बई शेयर बाज़ार :-

बम्बई शेयर बाज़ार में आज सेंसेक्स और निफ्टी अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स सवेरे एक सौ उन्नीस  अंक की बढ़त के साथ अब तक के सर्वोच्च। रिकार्ड स्तर 33 हजार  692 पर खुला था।

तीसरे पहर के कारोबार में सेंसेक्स 111 अंक की वृद्धि के साथ 33 हजार पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अंक बढ़कर 33 हजार 685 पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 64 रुपये 61 पैसे प्रति डॉलर पर स्थिर रहा।

 

8.भारत जैसे विकासशील पेरिस समझौते के निर्धारित जलवायु लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं- आईएफसी :-

विश्व बैंक की संस्था अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम-आईएफसी ने कहा है कि भारत जैसे विकासशील देश नीतिगत सुधारों और अभिनव व्यापारिक पद्धतियों से खरबों रूपये का निजी निवेश आकर्षित कर पेरिस समझौते के निर्धारित जलवायु लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

भारत का पेरिस जलवायु समझौते के अनुरूप वर्ष 2030 तक अपने यहां ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में 35 प्रतिशत तक कटौती का लक्ष्य है।

 

9.एसबीआई ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटाकर 8.30 प्रतिशत कर दी है :-

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटाकर 8.30 प्रतिशत कर दी है। इस कटौती के बाद बैंक के आवास ऋण पर ब्याज दर बैंकिंग उद्योग में सबसे कम हो गई है।

एसबीआई ने इसके साथ ही कार ऋण पर भी ब्याज दर को 0.05 प्रतिशत घटाकर 8.70 प्रतिशत कर दिया है। ये नई दरें एक नवंबर 2017 से प्रभावी होगी।

 

10.ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने 50 मीटर पिस्टल स्पनर्धा में सभी मुकाबले जीते :-

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारतीय प्रकाश नानजप्पा, अमनप्रीत सिंह और जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के तीनों पदक जीत लिये हैं। प्रकाश ने स्वर्ण, अमनप्रीत ने रजत और जीतू ने कांस्य पदक जीता। कल, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने रजत पदक जीता था। स्वपनिल सुरेश कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में अनुराज सिंह ने कांस्यह पदक हासिल किया था। इससे पहले, भारतीय पिस्ट ल निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शहजार रिजवी ने स्वर्ण पदक जीता, ओमकार सिंह ने रजत और जीतू राय को कांस्य पदक मिला था। हॉकी में जापान के काकामिगहारा में एशिया कप महिला हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन जापान से होगा। ये मैच अब से थोडी देर बाद, तीन बजे से शुरू होगा। कल क्वार्टर फाइनल में भारत ने कज़ाख्ताेर बन को 7-1 से हरा कर अंतिम चार में प्रवेश किया था।