अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में नेट तूफान की चेतावनी जारी

0
285

CURRENT GK

1.बांग्लादेश में रोहिंजा शरणार्थियों की नौका उलटने से बारह की मृत्यु, कई लापता :-

बांग्लादेश के दक्षिणी छोर पर शाह पोरिर द्वीप के पास रोहिंजा शरणार्थियों से भरी नौका उलटने से बारह लोगों की मृत्यु हो गई और कई लापता हो गए।

तटरक्षक बल और बार्डर गार्ड अधिकारियों के अनुसार नौका में लगभग सौ लोग सवार थे। हादसा म्यांमार और बांग्लादेश को अलग करने वाली नफ नदी के मुहाने के पास हुआ। बांग्लादेश के पुलिस अधिकारी मोहम्मद मइनुद्दीन ने रायॅटर को बताया कि बारह शव बरामद किए जा चुके है, जिनमें दस बच्चे एक महिला और एक पुरूष हैं।

 

2.अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में नेट तूफान की चेतावनी जारी :-

उष्णकटिबंधीय तूफान नेटे मेक्सिको के तट पर स्थित लोकप्रिय रिसॉर्ट्स पर कहर बरपा कर अब अमेरिका की खाड़ी तट की ओर बढ़ गया।

जिसके कारण हुई भारी बारिश के कारण मध्य अमेरिका में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका के खाड़ी तट पर रहने वाले नागरिक चक्रवात नेटे से निपटने की तैयारियों में लग गए हैं क्योंकि चक्रवात नेटे न्यू ओर्लियंस पहुंच रहा है और ऐसी आशंका है कि यह मजबूत होकर यहां श्रेणी-2 वाले तूफान के रूप में पहुंचेगा।

 

3.अलास्का में 6 तीव्रता का भूकंप :-

अमेरिका के अलास्का में 6.6 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र अल्यूत द्वीप समूह में बुल्दीर द्वीप के 60 किलोमीटर पूर्व में 111.8 किलोमीटर की गहराई पर था, जहां लगभग 8,000 लोग रहते हैं।

 

4.मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ शीर्ष जैश कमांडर अबु खालिद :-

उत्तर कश्मीर के लादूरा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकी कमांडर अबु खालिद को मार गिराया।

जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफलता है क्योंकि मारा गया आतंकी, उत्तर कश्मीर में सुरक्षा शिविरों पर होने वाले कई हमलों में शामिल था। साथ ही वह विशेष तौर पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाता था।

 

5.वर्ष 2016-17 में 9.36 प्रतिशत बढ़ा भारत का कॉफी निर्यात :-

भारत का कॉफी निर्यात 9.36 प्रतिशत बढकर 3,76,873 टन रहा है। यह आंकड़े सितंबर 2017 में समाप्त विपणन वर्ष 2016-17 के हैं।

इससे पहले के विपणन वर्ष 2015-16 में देश से कॉफी निर्यात 3,44,613 टन रहा था। कॉफी बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विपणन वर्ष 2016-17 में दो प्रमुख कारणों से कॉफी निर्यात बढ़ा है।

इसमें पहला कारण निर्यात मांग को पूरा करने के लिए घरेलू आपूर्ति का पर्याप्त होना और 2015-16 में रिकॉर्ड घरेलू उत्पादन होना है। इसके अलावा वैश्विक बाजार में कीमत भी बेहतर रही हैं।  

 

6.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की माता अमृतानंदमयी मठ परियोजना ‘जीव-अमृतम’ की शुरूआत :-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि देश को राष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए अपने ज्ञान का इस्तेमाल करने वाले और अधिक लोगों की आवश्यकता है।

उन्होंने केरल में सौ करोड़ रूपये लागत वाली, माता अमृतानंदमयी मठ परियोजना ‘जीव-अमृतम’ की शुरूआत की। इसका उद्देश्य देश के करोड़ों ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

 

7.सेवानिवृत एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल :-

सेवानिवृत एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के नये उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

वे इस  द्वीप समूह के 13वें उप-राज्यपाल हैं। राजनिवास में आयोजित एक भव्य समारोह में कलकत्ता उच्च न्यायलय के कार्यवाहक न्यायधीश न्यायमूर्ति राकेश तिवारी ने उप-राज्यपाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रह समारोह के बाद उप-राज्यपाल एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया और उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और गणमान्य लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय स्मारक सैल्यूलर जेल जाकर शहीदों को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

 

8.शुरू ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह :-

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह शुरू। महिला और बाल विकास मंत्रालय 14 अक्टूबर तक यह सप्ताह मनाएगा। इसका विषय है- नए भारत की बेटियां।

राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लड़के और लड़कियों के जन्म के घटते अनुपात को देखते हुए अनेक नई पहल की गई हैं। राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर सामूहिक और समन्वित प्रयासों से लक्षित जिलों में कन्या शिशुओं की जन्मदर में काफी सुधार हुआ है।

कन्या भ्रुण हत्या को रोकने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ योजना के तहत चुने गये 104 जिलों में जन्म के समय लिंग अनुपात में काफी सुधार हुआ है। यह कार्यक्रम अभी देश के 161 जिलों में चलाया जा रहा है।

महिला और बाल विकास मंत्रालय का जल्द ही इस कार्यक्रम को देश के सभी जिलों में लागू करने का इरादा है। इसमें उन 56 जिलों में विशेष रूप से ध्यान केंद्रित होगा जहां लिंग अनुपात में कमी आ रही है।

 

9.अपना 85वां स्थापना दिवस मना रही है भारतीय वायुसेना :-

भारतीय वायुसेना अपना 85वां स्थापना दिवस मना रही है। इसकी स्थापना 1932 में हुई थी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वायुसेना को बधाई दी है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के पास हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर हुआ जहां परेड और हवाई करतब का प्रदर्शन किया गया। समारोह में वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बहुत कम समय में वायुसेना खुद को युद्ध के लिए तैयार कर सकती है।

उन्होंने कहा कि चाहे आतंकवादी हमले हों या प्राकृतिक आपदाएं, वायुसेना हमेशा अग्रणी रहेगी। भारतीय वायुसेना राष्ट्र के भरोसे, विश्वास और समर्थन के लिए उसकी आभारी है।

हमारे आधुनिकीकरण की योजनाओं के लिए मैं सभी वायुसैनिकों की ओर से रक्षा मंत्रालय और भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं राष्ट्र को यकीन दिलाता हूं कि हम अपनी वायु सीमाओं और राष्ट्रहित की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

10.पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया सउदी अरब की कंपनी अरामको के भारतीय कार्यालय का उद्घाटन :-

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने हरियाणा स्थित गुरूग्राम में सउदी अरब की कंपनी अरामको के भारतीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अरामको के अध्यक्ष अमीन-एच-अल-नसीर भी उपस्थित थे। श्री प्रधान ने कहा कि भारत, सउदी अरब के तेल और तरल पेट्रोलियम गैस के लिए एक बड़ा बाजार है।