आयुष मंत्री ने कोलकाता में भारत की पहली उन्नत होम्योपैथी वायरोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

0
198

DAILY CURRENT GK

1.कंपनी मामलों के मंत्रालय (एमओसीए) ने अयोग्य करने के लिए शेल कंपनियों के एक लाख से अधिक निदेशकों की पहचान की :-

कंपनी मामलों के मंत्रालय ने लगभग 2.10 लाख (2,09,032) गलत कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने और वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार ऐसी कंपनियों के बैंक खातों के संचालन को इन कंपनियों के निदेशक या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिबंधित करने के आलोक में मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किए, कंपनी मामलों के मंत्रालय ने 12 सितंबर 2017 को कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 164(2)(अ) के अंतर्गत 1,06,578 अयोग्य निदेशकों को की पहचान की है।

 

2.आर्थिक कार्य विभाग के सचिव ने राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त विभागों की क्षमता विकसित करने में बहुपक्षीय एजेंसियों की भागीदारी पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया  :-

वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव श्री सुभाष चंद्र गर्ग ने राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त विभागों की क्षमता विकसित करने में बहुपक्षीय एजेंसियों की भागीदारी पर आईएमएफ दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण तथा तकनीकी सहायता केन्द्र (एसएआरटीटीएसी), नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया।

 

3.पर्यावरण मंत्री ने भारतीय चिड़ियाघर में बंद पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर पशु चिकित्सकों के क्षमता सृजन पर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया :-

केन्द्रीय पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वन्य प्राणियों की बीमारियों का पता लगाने और इलाज करने में पशु चिकित्सकों की कठिनाइयों को स्वीकार करते हुए कहा कि पशुओं के लाभ के लिए कैट स्कैन तथा एमआरआई जैसी विकसित सुविधा का लाभ उठाया जाना चाहिए।

डॉ. हर्षवर्धन आज यहां बंद करके रखे गये पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर भारतीय चिडि़याघर के चिकित्सकों के क्षमता सृजन पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

 

4.मंत्रिमंडल ने भारत की तलछट घाटियों के जानकारी से वंचित क्षेत्रों के सर्वेक्षण को मंजूरी दी :-

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने भारत की तलछट घाटियों, जिनके बारे में सीमित आंकड़े उपलब्ध हैं, के सर्वेक्षण के लिए 48,243 लाइन किलोमीटर 2डी सिस्मिक डाटा अधिगृहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को आज अपनी मंजूरी दे दी है।

 

5.मंत्रिमंडल ने भारत और मोरक्को के बीच स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित सहमति पत्र को मंजूरी दी :-

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मोरक्को के बीच स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग पर आधारित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी।

इस सहमति पत्र में शामिल सहयोग के क्षेत्र के लिए विवरण को और अधिक स्पकष्टअ करने तथा इसके कार्यान्व्यन की देख-रेख के लिए एक कार्य समूह का गठन किया जाएगा।

 

6.आयुष मंत्री ने कोलकाता में भारत की पहली उन्नत होम्योपैथी वायरोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया :-

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक ने आज कोलकाता में डॉ. अंजली चटर्जी क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान में भारत की पहली वायरोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

श्रीपद येसो नाइक ने उद्घाटन संबोधन में पश्चिम बंगाल में होम्योपैथी की लोकप्रियता की सराहना की। श्री नाईक ने कहा कि वायरल बीमारियों की उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए होम्योपैथी में नई दवाओं और तकनीकों को विकसित करने के लिए इस प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।

 

7.भारत और यूक्रेन के बीच जहाज निर्माण के क्षेत्र में साझेदारी पर चर्चा :-

यूक्रेन की आर्थिक विकास और व्यापार उप मंत्री सुश्री नतालिया मिकोल्सका के नेतृत्व में आये एक प्रतिनिधिमंडल ने कल जहाजरानी मंत्रालय के सचिव श्री रविकांत से नई दिल्ली में मुलाकात की।

इस दौरान जहाज निर्माण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने अपने देश में जहाज निर्माण उद्योग के बारे में जानकारी दी और जहाजरानी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को यूक्रेन आने का आमंत्रण दिया।

 

Visit Us for Daily Updates :-

www.anushkaacademy.com, www.gkindiatoday.com