एसबीआई ने न्यूनतम औसत मासिक शेष राशि की सीमा पांच हजार रूपये से घटाकर तीन हजार कर दी

0
176

CURRENT GK

1.भारतीय नौसेना ने मुंबई में आईएनएस तारासा का जलावतरण किया :-

पश्चिमी नौसेना के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट- आईएनएस तरासा का जलावतरण किया।

एक भव्य समारोह के दौरान वाइस एडमिरल लूथरा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कार्यों की बदौलत नए आईएनएस तारासा से पश्चिमी नौसेना कमान और राष्ट्र को ख्याति प्राप्त होगी।

 

2.कांडला पोर्ट का नाम बदलकर दीन दयाल पोर्ट हुआ :-

जहाजरानी मंत्रालय ने कांडला पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर (25 सितंबर, 2017 से लागू) दीन दयाल पोर्ट ट्रस्ट करने से संबंधित आदेश जारी किया है।

कच्छ के रण में स्थित कांडला पोर्ट ट्रस्ट देश के 12 सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है। मंत्रालय के आदेशानुसार, केंद्रीय सरकार ने भारतीय पोर्ट अधिनियम, 1908 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के आधार पर कांडला का नाम संशोधित कर दीन दयाल किया है।

 

3.संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा भारत के पहले मोबाइल कांग्रेस 2017 का उद्धाटन करेंगे :-

100 से अधिक प्रमुख वैश्विक कंपनियां भाग लेंगी

संचार मंत्री श्री मनोज सिन्हा ने भारत में डीओटी की पहली मोबाइल, इंटरनेट और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम – इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017 की घोषणा की। इसका आयोजन 27 सितंबर से लेकर 29 सितंबर,  2017 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहा है।

नोडल मंत्रालय के रूप में दूरसंचार विभाग के तत्वाधान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान मोबाइल और दूरसंचार ऑपरेटर के उद्योग संघ और इंटरनेट कंपनियां प्रदर्शनियां आयोजित करेंगी तथा वैश्विक और भारतीय दूरसंचार,मोबाइल, इंटरनेट- कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवा क्षेत्र के महत्व के बारे में चर्चा करेंगी।

 

4.श्री थावरचंद गहलोत ने ‘’दिव्यांग सारथी’’ एप का शुभारंभ किया :-

सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने आज ‘’दिव्यांग सारथी’’  मोबाइल एप के बीटा संस्करण का उद्घाटन किया। इसके माध्यम से दिव्यांगजनों को आसानी से जानकारी जानकारी मिल सकेगी।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुजर, सामाजिक और न्याय आधिकारिता मंत्रालय की सचिव श्रीमती लता कृष्णाराव तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

5.भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने और अगले वित्तस वर्ष में भी कम रहने का अनुमान लगाया गया :-

एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने और अगले वित्त वर्ष में भी कम रहने का अनुमान लगाया है। अपनी रिपोर्ट एशियन डवलपमेंट आउटलुक 2017 में बैंक ने कहा है कि भारत में वित्त वर्ष 2017-18 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी जबकि अप्रैल में इसके सात दशमलव चार प्रतिशत होने का अनुमान था। वित्त वर्ष 2018-19 में भी यह वृद्धि दर सात दशमलव चार प्रतिशत ही रहेगी जबकि पहले के अनुमान के अनुसार यह सात दशमलव छह प्रतिशत होनी थी। एशियाई विकास बैंक ने कहा कि विमुद्रीकरण और नई वस्तु तथा सेवा कर प्रणाली लागू होने के कारण उपभोक्ता व्यय और व्यापार निवेश कम हो जाने के बावजूद भारत का प्रदर्शन अच्छा है।

 

6.श्रीनगर से द्रास के लिए पहली हेलीकॉप्ट र सेवा शुरू :-

उड़ान योजना के तहत जम्मू कश्मीर में आज श्रीनगर से द्रास के लिए पहली हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई। इस सेवा से यहां के लोगों को खास तौर पर सर्दियों और आपात स्थिति में मदद मिलेगी। केन्द्र ने जम्मू कश्मीर ओर हिमाचल प्रदेश में दस स्थानों के लिए प्रायोगिक आधार पर हेलीकॉप्टर सेवाओं की मंजूरी दी है। योजना के अंतर्गत राज्य के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता के आधार पर और सबसिडी की दरों पर आपात सेवाएं तथा आम मुसाफिरों वाली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

7.हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्दी ही राष्ट्री य आपात कार्यवाही प्रणाली शुरू करेगी :-

हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्दी ही राष्ट्रीय आपात कार्यवाही प्रणाली शुरू करेगी। यह समेकित प्रणाली केन्द्रीय परियोजना के तहत गठित की जायेगी और सभी राज्य इससे जुड़ जायेंगे। राज्य के पुलिस प्रमुख सोमेश गोयल ने बताया कि केन्द्र सरकार ने इस प्रणाली के लिए चार करोड़ 79 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस परियोजना को लागू करने के लिए सी-डेक कंपनी के साथ एक समझौता किया है। परियोजना के पूरा होने पर पुलिस का आपातकालीन फोन नंबर 100 के स्थान पर 112 हो जाएगा। बाद में इस नंबर को अग्निशमन जैसी अन्य सेवाओं के साथ भी जोड़ा जाएगा। परियोजना के तहत सभी पुलिस वाहनों को जीपीएस से जोड़ दिया जाएगा और इन वाहनों की निगरानी पुलिस नियंत्रण कक्ष शिमला से की जा सकेगी।

 

8.इसरो के मंगल अभियान के तीन साल पूरे हुए :-

इसरो के मंगल अभियान के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अनूठी उपलब्धि से उत्साहित जनसंपर्क अधिकारी देवीप्रसाद कार्तिक का कहना है कि जो डाटा उन्हें मिला है उसकी वैज्ञानिक तरीके से विवेचना की जा रही है। कुलमिलाकर अभियान बेहद सफल हो रहा है। भारत ने 24 सितंबर 2014 को लाल ग्रह की कक्षा में अंतरिक्ष यानको स्थापित कर दिया था। ये अनूठा काम पहले ही प्रयास में किया गया। ऐसा करके भारत विश्व के चुनिंदा देशोंकी फेहरिस्त में शामिल हो गया है। इसरो ने 24 सितंबर 2014 से लेकर 23 सितंबर 2016 तक का डाटा जारीकिया। मार्च 2015 में बताया गया था कि अंतरिक्ष यान में छह माह के लिए अतिरिक्त ईधन पहुंचा दिया गया है, लेकिन इसरो के चेयरमैन एएस किरन कुमार ने जून 2015 में बताया था कि यान में इतना ईधन है जो कईसालों तक उसे मंगल की कक्षा में स्थापित रखने में कारगर साबित होगा। 450 करोड़ रुपये की लागत से शुरूहुए मिशन के जरिये मंगल ग्रह की स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

 

9.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना बिजली वाले परिवारों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए ‘सौभाग्य’ योजना का शुभारंभ किया :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्च 2019 तक  बिना बिजली वाले सभी घरों को बिजली उपलब्ध कराने केलिए प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना की शुरूआत की। इस योजना का नाम सौभाग्य रखा गया है औरइसके अंतर्गत ट्रॉसफॉर्मर, मीटर और बिजली के तार जैसे उपकरण पर सब्सिडी दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने नईदिल्ली में तेल और प्राकृतिक गैस निगम– ओ एन जी सी के नये भवन का उद्घाटन किया, जिसका नाम पंडितदीनदयाल उपाध्याय ऊर्जा भवन रखा गया है। इस हरित भवन का निर्माण छह अरब रुपये की लागत से हुआ।श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल की जन्मशती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया। प्रधानमंत्री नेकहा कि सरकार लोगों, विशेषकर गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

10.निर्वाचन आयोग 2019 के आम चुनावों में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ई वी एम के साथ वी वी पैट मशीनों का उपयोग करेगा :-

निर्वाचन आयोग 2019 के आम चुनावों में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ई वी एम के साथ मतदाता पुष्टि पर्ची ऑडिट यानी वी वी पैट मशीनों का उपयोग करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोती ने कल शिमला में संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने नई वी वी पैट और ई वी एम मशीनों के लिए पांच हजार करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई है। श्री जोती ने बताया कि इस राशि से 23 लाख नई ई वी एम और 16 लाख वी वी पैट मशीनें तैयार की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह मशीनें कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ  सरकारी क्षेत्र की एजेंसियों तैयार करती हैं। आयोग ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्येक विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र की वी वी पी एटी पर्चियों की पायलट आधार पर गणना करने पर विचार किया जा रहा है।

 

11.एसबीआई ने न्यूनतम औसत मासिक शेष राशि की सीमा पांच हजार रूपये से घटाकर तीन हजार कर दी :-

भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खातों में न्यूनतम औसत मासिक शेष राशि की सीमा पांच हजार रूपये से घटाकर तीन हजार कर दी है। इस न्यूनतम राशि का पालन न करने वालों पर जुर्माना भी घटाया गया है। बैंक ने मुंबई में जारी बयान में बताया कि संशोधित नियम अगले महीने से लागू होंगे। बयान में कहा गया है कि महानगरों में बचत बैंक खाते में कम से कम पांच हजार रूपये रुपए शेष रहने की सीमा घटाकर तीन हजार कर दी गई है। ग्रामीण शाखाओं में यह सीमा एक हजार रूपये ही बनी रहेगी।

 

12.भारत ने अपने सबसे लंबे वनडे विजय क्रम की बराबरी की :-

भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरा वनडे जीतने के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में अपने सबसे लंबे विजय क्रम की बराबरी कर ली है। भारत की यह लगातार नौंवीं एकदिवसीय जीत थी।

 

13.दिल्ली फुटबाल महोत्सव 1-4 अक्टूबर तक :-

देश में छह अक्टूबर से शुरु हो रहे फीफा अंडर 17 फुटबाल विश्वकप टूर्नामेंट के लिए माहौल बनाने के उद्देश्य के साथ दिल्ली फुटबाल महोत्सव का आयोजन एक से चार अक्टूबर तक यहां डा. अंबेडकर स्टेडियम में किया जाएगा। दिल्ली फुटबाल महोत्सव का आयोजन सॉकर वाच मैग्जीन और इन-जाॅय लाइफ सेंटर संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

 

14.पीवी सिंधू के नाम की सिफारिश देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए की गई :-

खेल मंत्रालय ने ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के नाम की सिफारिश देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए की है। खेल मंत्रालय के अधिकारी ने समाचार एजेंसी पी टी आई को बताया कि सिंधू की उपलब्धियों को देखते हुए उनके नाम की सिफारिश पद्म भूषण के लिये की गई है।

 

15.तुर्कमेनिस्तान के अश्काबात में पांचवें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट खेलों में भारत ने और पांच पदक जीते :-

तुर्कमेनिस्तान के अश्काबाद में पांचवे एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट खेलों के कल 10वें दिन भारत ने और पांच पदक जीते। पुरूषों के इंग्लिश बिलियडर्स सिंगल्स के फाईनल में सौरव कोठारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टेनिस में मिकस्ड डबल्स में विष्णु वर्धन और प्रार्थना थॉमबरे की जोड़ी को रजत पदक मिला। कुश्ती में भारत के संदीप तोमर ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में, दीपक ने 86 किलोग्राम भार वर्ग वर्ग में और महिलाओं की फ्री-स्टाईल कुश्ती में पूजा ढांडा ने 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीते। भारत सात स्वर्ण, आठ रजत और 14 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर है ।

 

16.भारत 5जी इकोसिस्टम प्रतिस्पर्धा में शामिल, 5जी इंडिया 2020 के लिये उच्चस्तरीय फोरम का गठन :-

भारत नयी पीढ़ी की 5जी वायरलेस तकनीक के संधि स्थल पर है। 5जी तकनीक को एक नेटवर्क आधारित समाज की संभावनाओं के विस्तार की आधारशिला के तौर पर विकसित किया गया है।

लगभग प्रत्येक उद्योग में कनेक्टिविटी की शक्ति पर आधारित एक डिजिटल रूपान्तरण हो रहा है। बड़े पैमाने पर स्मार्ट वस्तुओं के आपस में जुड़ने के लिये भू-परिदृश्य का विस्तार हो रहा है।

इसलिये जिस तरह से भविष्य के नेटवर्क उस समय के व्यापारिक परिदृश्य और बदलती हुई मांगों से निपटेंगे वह आज के तौर-तरीकों से पूरी तरह से अलग होगा।