क्रूज पर्यटन का प्रमुख गंतव्य बनेगा भारत

0
247

1.भारत-अमेरिका की दोस्ती विश्व हित में, दोनों का उद्देश्य दुनिया को आतंकवाद से बचाना:

मोदी :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत-अमेरिका की दोस्ती से हमेशा विश्व को लाभ मिला

है। दोनों का उद्देश्य दुनिया को आतंकवाद, उग्र विचारधारा व गैर पारंपरिक सुरक्षा खतरों से

बचाना है।

वॉल स्ट्रीट जनरल में प्रकाशित आलेख में मोदी ने कहा कि एक साल पहले जून में जब वह

अमेरिका आए थे तब यूएस कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन में उन्होंने कहा था कि दोनों अपने

अतीत से ऊपर उठकर एक नई इबारत लिखने की राह पर हैं।

इस बार वह आए तो लग रहा है कि दोनों के बीच विश्वास तेजी से बढ़ा है। एक दूसरे के

राजनीतिक मूल्यों और समृद्धि में यकीन करने से संबंध मजबूत हो चुके हैं।

बात चाहे साइबर स्पेस के नियम गढ़ने की हो, भारत-प्रशांत क्षेत्र में राहत कार्य चलाने की या

फिर अफ्रीका में शांति स्थापना करने वाले लोगों के प्रशिक्षण की बात हो, हर जगह हमने

बेमिसाल काम किया है।

2.क्रूज पर्यटन का प्रमुख गंतव्य बनेगा भारत :-

केंद्र सरकार ने भारत में क्रूज पर्यटन के विस्तार के लिए कमर कस ली है। इसके लिए ग्लोबल

कंसल्टेंट की मदद से एक कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसमें ‘अतुल्य भारत’ के तहत देश की छवि क्रूज पर्यटन के सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित की

जाएगी।

साथ ही इसे क्रूज पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के तौर पर प्रचारित किया जाएगा। पिछले तीन दशकों

में क्रूज पर्यटन विश्व में मेजबानी का सबसे सफल क्षेत्र साबित हुआ है।

क्रूज इंडस्ट्री न्यूज एन्युअल के मुताबिक 2016 में दुनिया में 310 क्रूज जहाजों में कुल

4,96,653 बर्थ उपलब्ध थीं। इनमें भारत की हिस्सेदारी मात्र एक फीसद है। भारतीय क्रूज

पर्यटन मुख्य रूप से स्वदेशी पर्यटकों पर केंद्रित रहा है। जबकि विदेशी पर्यटक उपेक्षित रहे हैं।

3.नासा को मंगल पर मिले पुरानी झील के निशान :-

नासा के मंगलयान अपॉर्च्यूनिटी ने लाल ग्रह पर झील के निशान देखे हैं। यान ने यहां के एक

क्रेटर में कुछ चट्टानें देखी हैं, जो संभवत: बाढ़ या तूफान से वहां पहुंचीं थीं।

इन चट्टानों के आधार पर यहां झील के प्रमाण मिल सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने आसपास के क्षेत्र का अध्ययन करने के बाद यान को वहां नीचे उतारने की योजना

बनाई है।

अपॉर्च्यूनिटी यान 2011 से यहां के इंडीवर क्रेटर के पश्चिमी छोर का अध्ययन कर रहा है।

यह क्रेटर करीब 22 किलोमीटर तक फैला है।

4.राजधानी, शताब्दी ट्रेनों का हुलिया बदलने की कवायद :-

भारतीय रेल राजधानी और शताब्दी ट्रेनों का कायाकल्प करने की योजना पर तेजी से काम कर

रहा है।

इस अक्टूबर से ट्रेनों में कैटरिंग के लिए ट्रोली सर्विस, यूनिफॉर्म में विनम्र स्टाफ और यात्रा के

दौरान मनोरंजन, ये सब कुछ देखने को मिलेगा।

इनमें 15 राजधानी और 15 शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं। इस काम में 25 करोड़ रुपये की लागत

आने का अनुमान है।

5.डिज्नीलैंड का मूल मानचित्र साढ़े चार करोड़ में नीलाम :-

अमेरिका में डिज्नीलैंड के मूल मानचित्र की बड़ी बोली लगाई गई। इसे रिकार्ड 7,08,000 डॉलर

(करीब 4.56 करोड़ रुपये) में बेचा गया।

डिज्नीलैंड के इस पहले नक्शे को साल 1953 में वाल्ट डिज्नी ने तैयार किया था।

यह नक्शा डिज्नीलैंड के निर्माण के लिए धन सुनिश्चित करने को तैयार किया गया था। इसमें

डिज्नीलैंड के इलाकों को चित्रित किया गया था।

पेंसिल और स्याही से बनाया गया यह मानचित्र तीन फीट ऊंचा और पांच फीट चौड़ा है। इसे

डिज्नी और उनके दोस्त हर्ब रिमैन ने सितंबर 1953 में सप्ताहांत के दौरान जल्दी में तैयार

किया था।

6.पाकिस्तान ने चीनी कर्मियों की सुरक्षा के लिए तैनात किये 15,000 जवान :-

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आज कहा है कि देश में ऊर्जा और अवसंरचना

परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा में 15,000 जवानों को तैनात किया

गया है।

एक चीनी दंपत्ति के अपहरण के बाद उठी सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद हुसैन ने यह बात कही

है।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने दौरे पर आये

चीनी विदेश मंत्री वांग यी से कहा है कि पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हुसैन ने कहा कि अधिकारी अपहरण करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास

कर रहे हैं।

7.विंबलडन: भारत के उभरते खिलाड़ी जीवन ने किया कमाल, ग्रैंडस्लैम में एंट्री मारते ही मिली

पहली जीत :-

भारत के उभरते टेनिस खिलाड़ी जीवन नेदुनचेझियान ने विंबलडन में कमाल कर दिखाया। पहली

बार ग्रैंडस्लैम खेल रहे पुरुष युगल मुकाबले में जीवन और ऑस्ट्रेलिया के मैट रीड ने न्यूजीलैंड

के माइकल वीनस और अमेरिका के रेयॉन हैरिसन को 6-3, 3-6, 10-7 से हराया।

जीवन नेदुनचेझियान को पिछले 24 घंटे के दौरान मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा और

विंबलडन में खेलने के लिए 'हां' के इंतजार में वह काफी तनाव से गुजरे और अंतत: इस

प्रतिष्ठित टूनार्मेंट में खेलने का उनका सपना साकार हो गया।

8.'दंगल' बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म :-

आमिर खान स्टारर 'दंगल' ने नया रेकॉर्ड बनाया है। इस मूवी ने कुल 2,000 करोड़ रुपये की

कमाई कर ली है। 23 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म सबसे ज्यादा

कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

इतना ही नहीं, वर्ल्ड वाइड बॉक्स आॅफिस कलेक्शन के लिहाज से भी यह 2016 की 30वीं सबसे

बड़ी मूवी बन चुकी है।