चाइल्ड ऑनलाइन सेफ्टी टूलकिट

0
55

1.मध्य प्रदेश को स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण प्रदान करने की अनुमति

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय (SC) ने मध्य प्रदेश को स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण प्रदान करने की अनुमति दी, जो आँकड़ों की कमी के कारण कोटा को निलंबित करने वाले पहले के आदेश को संशोधित करता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिये आरक्षण का प्रावधान है। यह पहली बार है कि किसी राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में OBC को आरक्षण प्रदान करने के संदर्भ में शीर्ष न्यायालय द्वारा अनिवार्य ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूले को मंज़ूरी देने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अपने दिसंबर 2021 के आदेश को वापस लेने का फैसला किया, जिसके माध्यम से स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिये 27% आरक्षण पर रोक लगा दी गई थी।

2.दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के कारण का निजी बताया है। नजीब जंग के अचानक इस्तीफे के बाद दिसंबर 2016 में उन्हें राष्ट्रीय राजधानी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान डीडीए के उपाध्यक्ष और केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्य किया था।

3.पंजाब कैबिनेट : धान की सीधी बुआई पर 1500 रुपये प्रति एकड़ देने को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने धान की सीधी बुआई करने वाले किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर प्रति एकड़ 1500 रुपये देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। पानी के कम उपभोग और कम खर्च वाली इस तकनीक को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों के लिए 450 करोड़ रुपये की राशि रखी गई है।सरकार के इस फैसले से कद्दू करने की विधि द्वारा धान की फसल लगाने के मुकाबले फसल चक्र के दौरान सीधी बिजाई की तकनीक से बीजे गए धान में 15-20 प्रतिशत पानी की बचत होती है। राज्य में धान लगाने के पारंपरिक तरीके से भूजल में चिंताजनक गिरावट को देखते हुए सरकार ने सीधी बुआई को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है।

4.चाइल्ड ऑनलाइन सेफ्टी टूलकिट

हाल ही में बच्चों के लिये ऑनलाइन अनुभव को सुरक्षित बनाने के प्रयास में चाइल्ड ऑनलाइन सुरक्षा टूलकिट लॉन्च किया गया है। डिजिटल दुनिया में बच्चों के अधिकारों और जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए काम करने वाले ब्रिटेन स्थित एनजीओ 5राइट्स द्वारा लिखित और एक साथ रखा गया, यह ऑनलाइन विश्व में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिये एक व्यापक, व्यावहारिक मार्गदर्शिका है। यह वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय समझौतों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर आधारित है, जो विभिन्न पृष्ठभूमि के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के परामर्श से विकसित किया गया है। इसमें बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को व्‍यावहारिक बनाने हेतु ऑनलाइन और प्रिंट दोनों माध्यमों में वर्कशीट और संसाधन उपलब्ध हैं। भारत में 2019 में 34.4% (मुख्य रूप से महामारी के बाद के प्रभाव के रूप में) की तुलना में 2020 में 50% इंटरनेट की पहुंँच देखी गई है। इसलिये बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों में वृद्धि स्पष्ट हो जाती है क्योंकि भारत के 749 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्त्ताओं में से 232 मिलियन बच्चे हैं। इंटरनेट एक दोधारी तलवार के रूप में कार्य करता है जिसमें एक तरफ कनेक्टिविटी, ज्ञान तक पहुँच और मनोरंजन एवं दूसरी ओर हानिकारक व अनुचित सामग्री के संभावित जोखिम भी हैं।

5.श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश को दिवालिया घोषित किया

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश को दिवालिया घोषित कर दिया है क्योंकि यह ईंधन संकट और भोजन की कमी का सामना कर रहा है। श्री विक्रमसिंघे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश को इस हालत में पहुंचाने के लिए पिछली सरकार जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने कहा कि देश के पास न तो डॉलर है और न ही रूपया तथा देश में स्थिरता का माहौल नहीं हैं। देश में ईंधन की कीमत में वृद्धि हो रही है।

6.माली ने ‘G5-साहेल’ से हटाया आतंकवादी रोधी बल

19 मई, 2022 को अफ्रीका के लिये संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष राजनीतिक अधिकारी ने माली के ‘साहेल क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी बल’ (G5-Sahel या G5S) से हटने की जानकारी दी। अफ़्रीकी संघ के सुझाव और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समर्थन के बाद 16 फरवरी, 2014 को नौकोचोट, मॉरिटानिया में इस संयुक्त बल का गठन हुआ, जिसे G5-साहेल नाम दिया गया. इसमें शामिल देश हैं- बुर्किना फासो, माली, मॉरिटानिया, नाइज़र और चाड. G5-साहेल का उद्देश्य क्षेत्र में आतंकवादी गुटों से निपटने हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करना और आर्थिक विकास तथा सुरक्षा के लिये सहयोग बढ़ाना है। माली पश्चिमी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में फैला एक विशाल स्थलाबद्ध देश है। वर्तमान में यह जिहादी हमलों और जातीय हिंसा से जूझ रहा है।

7.शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन इस वर्ष सितंबर में उज्बेकिस्तान में होगा

शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव झांग मिंग ने उज्बेकिस्तान का दौरा किया। शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन इस वर्ष सितंबर में उज्बेकिस्तान में होगा। महासचिव झांग ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफकत मिर्जियोयेव से ताशकंद में मुलाकात की। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कहा कि प्यूर्टो समरकंद में शिखर सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उज्बेकिस्तान, इस बैठक में भारत को संगठन की अध्यक्षता सौंपेगा।

8.स्‍वदेशी खगोल विज्ञान दूरबीन एस्ट्रोसैट ने पांच सौवीं बार ब्लैक होल बनते हुए देखा

भारत के पहले समर्पित खगोल विज्ञान अभियान-एस्ट्रोसैट दूरबीन ने पांच सौवीं बार ब्लैक होल बनते हुए देखा। ब्लैक होल, दुनिया भर के खगोलविदों की गहन जांच का विषय रहा है। हालांकि, भारतीय वैज्ञानिक स्वदेशी रूप से निर्मित अंतरिक्ष दूरबीन- एस्ट्रोसैट का उपयोग करके ब्लैक होल के जन्म का अध्ययन करने में काफी प्रगति कर रहे हैं। 28 सितंबर 2015 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक हजार पांच सौ 15 किलोग्राम के साथ एस्ट्रोसैट का प्रक्षेपण किया गया था। यह दुनिया की सबसे संवेदनशील अंतरिक्ष दूरबीन है। जो पांच उपकरणों से मिलकर बनी है। यह एक साथ पराबैंगनी, ऑप्टिकल और एक्स-रे विकिरण में ब्रह्मांड का अध्ययन कर सकती है। इनमें से एक उपकरण कैडमियम जिंक टेलुराइड इमेजर-सीजेडटीआई है, जो ब्लैक होल के जन्म का पता लगाता है। सीजेडटीआई का एक अनूठा पहलू एक्स-रे के ध्रुवीकरण को मापने की क्षमता है।

9.राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति ने छह सौ 60 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति ने लगभग छह सौ 60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। महानिदेशक जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की 42वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके अलावा बद्रीनाथ में नदी तटीय विकास योजना की दो परियोजनाओं को भी हरी झंडी दी गई। इन में से एक परियोजना में नदी तटबंध का निर्माण, सैरगाह, सार्वजनिक सुविधाएं जैसे पेयजल सुविधा, सार्वजनिक शौचालय, बैठने की जगह, मंडप और गंगा नदी के किनारे घाट बनाए जाएंगे। बैठक में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में जल-मल प्रबंधन की दो बड़ी परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

10.केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण ने दो ऑनलाइन यात्री सेवा कम्‍पनियों ओला और उबर को नोटिस जारी किए

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण सीसीपीए ने दो ऑनलाइन यात्री सेवा कम्‍पनियों ओला और उबर को अनुचित व्‍यापार प्रक्रियाओं और उपभोक्‍ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए नोटिस जारी किए हैं। प्राधिकरण ने भेजे गए नोटिस में समुचित उपभोक्‍ता शिकायत निवारण व्‍यवस्‍था, सेवा में खामियों सेवा रद्द करने के गैर वाजिब शुल्‍क की वसूली और भाड़ा वसूलने के तरीके समेत विभिन्‍न मुद्दे उठाए हैं। राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्‍पलाइन के डेटा के अनुसार पहली अप्रैल 2021 से पहली मई 2022 के बीच ओला के खिलाफ उपभोक्‍ताओं ने दो हजार चार सौ बयासी और उबर के खिलाफ सात सौ सत्‍तर उपभोक्‍ताओं ने शिकायतें दर्ज कीं।

11.बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान पर संयुक्त रूप से बनाई गई फीचर फिल्म का 90 सेकेंड का ट्रेलर जारी

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और बंगलादेश के सूचना मंत्री डॉ. हसन महमूद ने मिलकर भारत और बांगलादेश द्वारा बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान पर संयुक्त रूप से बनाई गई फीचर फिल्म का 90 सेकेंड का ट्रेलर जारी किया। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन है। भारत और बांग्लादेश द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल थी। यह फिल्म बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी पर उपहार के साथ-साथ अच्छे पड़ोसी संबंधों का भी उदाहरण है। कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलफ्रांँस में आयोजित वार्षिक फिल्म समारोह है, जिसमें दुनिया भर के वृत्तचित्रों सहित सभी शैलियों की नई फिल्मों का पूर्वावलोकन किया जाता है। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और प्रचारित फिल्म समारोह है। यह प्रत्येक वर्ष (आमतौर पर मई में) पालिस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कॉन्ग्रेस में आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव की बड़े पैमाने पर लोकप्रियता को देखते हुए कई फिल्म हस्तियाँ इसमें शामिल होती हैं, साथ ही फिल्म निर्माताओं हेतु अपनी नई फिल्मों को लॉन्च करने और दुनिया भर से आए वितरकों के समक्ष इन फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिये यह एक लोकप्रिय स्थान है।

12.इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सोमवार से पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल निर्यातक इंडोनेशिया ने घरेलू खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए पिछले महीने 28 तारीख से कच्चे पाम तेल और संबंधित उत्पादों के निर्यात पर रोक लगा दी थी। घरेलू खाद्य तेल की स्थिति में सुधार के बाद अब प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया है।

13.विश्व के सात प्रमुख देशों के समूह जी-7 ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की

विश्व के सात प्रमुख देशों के समूह जी-7 ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की है। अमरीका के वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने बताया कि जर्मनी में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि रूस के विरुद्ध संघर्ष में आवश्यकता पूरी करने के लिए यूक्रेन को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। अभी जी-7 की अध्यक्षता कर रहे जर्मनी ने बॉन में बैठक की मेजबानी की। जर्मनी के वित्तमंत्री क्रिश्चियन लिंडनेर ने यूक्रेन के बजट में एक अरब 10 करोड़ अमरीकी डॉलर के योगदान की घोषणा की। जर्मनी के वित्तमंत्री ने कहा कि जी-7 यूक्रेन की सरकार को चलाने के लिए आर्थिक सहायता देने की प्रतिबद्धता पूरी करने के उद्देश्य से सभी देशों के साथ समन्वय कर रहा है।

14.एनआईएफ द्वारा इनक्यूबेट किए गए स्टार्ट-अप ने अमेज़न संभव ’22 अवार्ड जीता

राजस्थान के एक नवप्रवर्तनक श्री सुभाष ओला, जिन्होंने भाप को रिसाइकल करके बॉयलरों में ऊर्जा बचाने की तकनीक विकसित की है, ने अमेज़ॅन संभव उद्यमिता चुनौती 2022 के लिए प्रथम पुरस्कार जीता है और उनके ही उद्यम “जीनियसएनर्जी क्रिटिकल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड” को वर्ष का स्टार्ट-अप पुरस्कार मिला है।“ इस प्रौद्योगिकी को पहले खोया और अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार करने के लिए विकसित किया गया था और इसके अनुप्रयोगों के पोर्टफोलियो को बाद में कपड़ा, दूध और भोजन, फार्मा, प्लाईवुड, पेपर मिल, चमड़ा उद्योग, रसायन उद्योग, गर्म पानी बॉयलर जनरेटर, प्लास्टिक रीसायकल, कपड़े धोने और अस्पतालों इत्यादि के लिए बढ़ा दिया गया था। जीनियसएनर्जी क्रिटिकल इनोवेशन, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक स्टार्ट-अप है जिसका इन्क्यूबेशन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), सरकार के एक स्वायत्त निकाय, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन–एनआईएफ द्वारा किया गया था। यह विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों को उनकी ऊर्जा जरूरतों के लिए सेवा प्रदान करता हैI लागत कम करने में उनकी मदद करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी करता है। श्री सुभाष ओला को वर्ष 2015 में एनआईएफ के 8वें द्विवार्षिक राष्ट्रीय ग्रासरूट इनोवेशन एंड आउटस्टैंडिंग ट्रेडिशनल नॉलेज अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

15.गोपाल विट्टल फिर बने भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ

भारती एयरटेल बोर्ड ने गोपाल विट्टल को 31 जनवरी, 2028 को समाप्त होने वाली पांच साल की अवधि के लिए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया है।

16.गेहूं को कोरोना वैक्सीन न समझें पश्चिमी देश, भारत की पश्चिम को चेतावनी

भारत ने खाद्यान्न की जमाखोरी और खाद्य कीमतों में “अचानक वृद्धि” के मद्देनजर भेदभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए भारत ने कहा कि इस मुद्दे को कोविड -19 वैक्सीन की तरह व्यवहार न किया जाए। जिसके लिए गरीब देशों को पहली खुराक के लिए ही संघर्ष करना पड़ा, जबकि अमीर देशों के पास जरूरत से ज्यादा डोज उपलब्ध थे। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत सरकार वैश्विक गेहूं की कीमतों में अचानक वृद्धि से अवगत है, जिससे “हमारी खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ हमारे पड़ोसियों और अन्य कमजोर देशों की सुरक्षा को खतरा है।”

17.थोक मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 15.08 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर

थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 15.08 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। यह तेजी खाद्य वस्तुओं से लेकर जिंसों तक के महंगा होने की वजह से हुई। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मार्च में 14.55 प्रतिशत और पिछले साल अप्रैल में 10.74 फीसदी थी। WPI खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर मार्च 2022 में 8.71% से मामूली रूप से बढ़कर अप्रैल 2022 में 8.88% हो गई।

18.टेस्ला को एसएंडपी 500 ईएसजी इंडेक्स से हटाया गया

टेस्ला इंक को एसएंडपी डॉव जोन्स इंडेक्स के व्यापक रूप से देखे जाने वाले एसएंडपी 500 ईएसजी इंडेक्स से बाहर रखा गया है, जिसमें नस्लीय भेदभाव के आरोपों और उसके ऑटोपायलट वाहनों से जुड़े क्रैश जैसे मुद्दों का हवाला दिया गया है, यह एक ऐसा कदम था जिसने टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क के गुस्से वाले ट्वीट्स की एक श्रृंखला को उकसा दिया । एक साक्षात्कार में उत्तरी अमेरिका के ईएसजी सूचकांकों के संगठन के प्रमुख मार्गरेट डोर्न के अनुसार, टेस्ला की कम कार्बन योजना या व्यावसायिक व्यवहार मानदंडों से संबंधित खुलासा विवरण की कमी भी महत्वपूर्ण कारक थे।

19.एसएंडपी ने 2022-23 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 7.3% किया

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बढ़ती मुद्रास्फीति और उम्मीद से अधिक रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास अनुमान को 7.8 प्रतिशत से घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया। एसएंडपी ने पिछले साल दिसंबर में 2022-23 के वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया था, जो 1 अप्रैल, 2022 से 7.8 प्रतिशत पर शुरू हुआ था। अगले वित्त वर्ष के लिए विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है।

20.अजय पीरामल को मिला ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर अवार्ड

पीरामल समूह के अध्यक्ष, अजय पीरामल को महामहिम द क्वीन द्वारा मानद कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (CBE) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यूके-इंडिया सीईओ फोरम के भारत सह-अध्यक्ष के रूप में यूके-भारत व्यापार संबंधों के लिए सेवाओं के लिए पुरस्कार मिला। 2016 से भारत-यूके सीईओ फोरम के सह-अध्यक्ष के रूप में, अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग के माध्यम से दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में मदद करने का प्रयास किया गया है।

21.प्रीति शेनॉय का नया उपन्यास, ‘ए प्लेस कॉलड होम’

बेस्टसेलिंग लेखिका प्रीति शेनॉयए प्लेस कॉलड होम नामक एक नया उपन्यास प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं, जो कर्नाटक के सकलेशपुर में एक कॉफी एस्टेट में एक कहानी है, जिसके मूल में एक मजबूत महिला नायक है। नया उपन्यास रहस्य, परिवार और खुद को खोजने के बारे में है। हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक जून 2022 में रिलीज होने वाली है।

22.केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जारी किया आईएएस अधिकारियों की ई-बुक सिविल लिस्ट-2022

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) जितेंद्र सिंह ने नॉर्थ ब्लॉक, सचिवालय भवन, नई दिल्ली में ई-पुस्तक ‘सिविल लिस्ट – 2022 ऑफ़ IAS ऑफिसर्स‘ का विमोचन किया। यह भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के एक भाग के रूप में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा एक प्रयास है। यह सिविल सूची का 67वां संस्करण है और पीडीएफ में ई-बुक का दूसरा संस्करण है जिसमें अद्वितीय खोज सुविधाएं और सूचना की पहुंच में आसानी के लिए सामग्री की हाइपरलिंकिंग है। यह उपलब्ध प्रोफाइल के आधार पर सही असाइनमेंट के लिए सही अधिकारी के चयन में सहायता करेगा। यह आम जनता के लिए विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों के बारे में जानकारी का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी है।

23.विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप

इस्ताम्बुल में 12वीं आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की निख़त ज़रीन ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीत लिया है। निख़त ने 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में थाईलैंड की जि़तपोंग जुतामस को आसानी से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद भारत की मनीषा ने 57 किलो ग्राम वर्ग में और परवीन ने 63 किलो ग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। दुनिया की इस सबसे बड़ी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत ने तीन पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया। 73 देशों के 310 मुक्केबाजों के बीच यह रोमांचक प्रतिस्पर्धा रही। यह महिला विश्व चैंपियनशिप की 20वीं वर्षगांठ भी थी। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 12 आयोजनों में भारत की कुल पदक संख्या 39 हो गई है जिनमें 10 स्वर्ण, आठ रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं।

24.विश्व मधुमक्खी दिवस

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 20 मई, 2022 को गुजरात में विश्व मधुमक्खी दिवस पर वृहत राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। विश्व मधुमक्खी दिवस के लिये इस वर्ष की थीम है- “बी एंगेज्ड: सेलिब्रेटिंग द डायवर्सिटी ऑफ बीज़ एंड बीकीपिंग सिस्टम्स।” इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देकर देश के छोटे किसानों को अधिकाधिक लाभ पहुँचाना है। प्रत्येक वर्ष 20 मई को विश्व भर में विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य मधुमक्खी और अन्य परागणकों जैसे- तितलियों, चमगादड़ और हमिंग बर्ड आदि के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस 18वीं शताब्दी में आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले एंटोन जनसा (Antone Jansa) के जन्मदिन (20 मई, 1734) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को 7 जुलाई, 2017 को इटली में आयोजित खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) के 40वें सत्र में स्वीकृत किया गया था। विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर मधुमक्खी के तमाम उत्पादों के लाभ, उत्पादन बढ़ाने में मधुमक्खियों की भूमिका और किसानों को खेती के साथ-साथ नए व्यवसाय के अवसर मुहैया कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाती है।

25.राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस 2022: 20 मई

हर साल मई के तीसरे शुक्रवार को, दुनिया भर के लोग राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस मनाते हैं। इस वर्ष यह दिवस 20 मई को मनाया जा रहा है। इस वर्ष, यह 16 वां राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस है। राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस हमारे ग्रह पृथ्वी के वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण पर मुख्य जोर देने के साथ मनाया जाता है। यह दिन मनुष्य को याद दिलाता है कि वे इन प्रजातियों की रक्षा के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस का उद्देश्य संरक्षण के तरीकों, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली और जैव विविधता की समझ के बारे में शिक्षित करना है। राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस 2022 की थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्प्राप्त करना” है।

26.20 मई : विश्व मेट्रोलॉजी दिवस

विश्व मेट्रोलॉजी/माप विज्ञान दिवस हर साल 20 मई को मनाया जाता है, यह दिन 20 मई 1875 को पेरिस में मीटर कन्वेंशन नामक अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर करने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है , जिसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भार और माप ब्यूरो (International Bureau of Weights and Measures – BIPM) बनाया गया था। इस कन्वेंशन ने विज्ञान और माप के साथ-साथ इसके वाणिज्यिक, सामाजिक और औद्योगिक अनुप्रयोगों में वैश्विक सहयोग के लिए रूपरेखा निर्धारित की।