दिल्ली में बनाया जाएगा भारत का पहला राष्ट्रीय मेट्रो रेल ज्ञान केंद्र

0
147
1. जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित

जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को देश और यूरोपीय भागीदारों के प्रतिरोध के बावजूद जर्मनी में 12 लाख से अधिक प्रवासियों का स्वागत करने के उनके फैसले के लिए यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जूरी के अध्यक्ष और 2018 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुकवेगे सहित सभी जूरी सदस्य 2015 में सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और इरिट्रिया से 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों का स्वागत करने के मर्केल के साहसी निर्णय से प्रभावित होकर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है। 2005 के राष्ट्रीय चुनावों में, मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं, और यूरोपीय संघ की प्रमुख हस्तियों में से एक है।14 मार्च 2014 को वह चौथी और आखिरी बार जर्मनी की चांसलर बनीं थी। राजनीति में आने से पहले, वह शोध वैज्ञानिक के रूप में काम कर रही थीं।

2. अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की कि 2022 के लिए ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय उर्फ ​​अप्पासाहेब धर्माधिकारी को दिया जाएगा। महाराष्ट्र भूषण राज्य सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार है। महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये शामिल हैं। 14 मई 1946 को जन्मे धर्माधिकारी नेगत 30 सालों से एकसमाज सुधारकके रूप में अंधश्रद्धा निर्मूलन और आदिवासी बस्तियों में व्यसनमुक्ति का काम कर रहे हैं। रायगड के रेवदंडा में धर्माधिकारी ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी की है। बचपन से ही उन्हेंकीर्तन, भजन, अध्यात्म और पढ़ने में रुचि थी। धर्माधिकारी स्वच्छतादूत के रूप में भी पहचाने जाते हैं।आप्पासाहेब के पिता डॉ नानासाहेब धर्माधिकारी भी समाज सेवा के कार्य से जुड़े थे।

3. दिल्ली में बनाया जाएगा भारत का पहला राष्ट्रीय मेट्रो रेल ज्ञान केंद्र

जीए इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को फरवरी 2023 में देश के पहले राष्ट्रीय मेट्रो रेल ज्ञान केंद्र के डिजाइन और निर्माण का ठेका दिया गया है। केंद्र दिल्ली में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर स्थित होगा और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर बनाया जाएगा। केंद्र मेट्रो रेल पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के अवसर प्रदान करेगा।

4. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने करनाल में हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा के करनाल में हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, राज्य के गृह मंत्री श्री अनिल विज और हरियाणा पुलिस के महानिदेशक श्री पी के अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

5. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने पुणे में आयोजित धारा-2023 के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुणे में आयोजित धारा-2023 (शहरी नदियों के लिए समग्र अभियान) के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) ने किया। धारा, नदी शहर गठबंधन (आरसीए) के सदस्यों की वार्षिक बैठक है। यह स्थानीय जल संसाधनों के प्रबंधन के समाधानों पर सह-शिक्षण व समाधानों पर चर्चा करने के लिए भारत के 100 से अधिक सदस्य शहरों के आयुक्तों, अपर आयुक्तों, मुख्य अभियंता और वरिष्ठ योजनाकार सहित वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक मंच प्रदान करता है।

6. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘स्वास्थ्य के लिए साइकिल रैली- साइक्लोथॉन का आयोजन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘स्वास्थ्य के लिए साइकिल रैली- साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इसमें फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 1 लाख 56 हजार आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और आरोग्‍य केंद्रों में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली और मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह गतिविधियां पिछले साल नवंबर में शुरू किए गए साल भर चलने वाले “स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” अभियान का हिस्सा हैं।

7. राजस्‍थान के कोटा में विज्ञान केंद्र और तारामण्‍डल का निर्माण किया जाएगा

राजस्‍थान के कोटा में विज्ञान केंद्र और तारामण्‍डल का निर्माण किया जाएगा। यह विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ विज्ञान केंद्रों और तारामण्‍डलों में से एक होगा। इसके निर्माण पर 35 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सिलसिले में केंद्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और राजस्‍थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने एक सहमति-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

8. UPI 123Pay अब UPI और राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन (मिशन भाषिणी) के बीच सहयोग के माध्यम से 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध

हाल ही में 20 से अधिक स्थानीय भारतीय भाषाओं में उपलब्ध यूपीआई 123 पे के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने के लिये मिशन भाषिणी की क्षमताओं को एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के साथ जोड़ा किया गया है। भाषिणी का उद्देश्य, भाषा के लिये एक राष्ट्रीय डिजिटल मंच उपलब्ध कराना जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती नेचुरल लैंग्वेज टेक्नोलॉजियों का उपयोग कर योगदानकर्त्ताओं, साझेदार संस्थाओं तथा नागरिकों का एक मिलाजुला इकोसिस्टम विकसित करना है, जो कि भाषा की बाधाओं से परे एक आत्मनिर्भर भारत में सभी का डिजिटल समावेश व डिजिटल सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगा। इससे सभी भारतीयों को उनकी मूल भाषाओं में इंटरनेट एवं डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुँच प्रदान करने में मदद मिलेगी। यूपीआई 123 पे एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जो उपयोगकर्त्ताओं को इंटरनेट कनेक्शन के बिना यूपीआई लेन-देन की अनुमति प्रदान करेगी। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा लॉन्च किया गया है।

9. माइक्रोएलईडी स्क्रीन पर काम कर रहा एप्पल

एप्पल (Apple) कथित तौर पर माइक्रो-एलईडी (Micro-LEDs) नामक एक नई डिस्प्ले तकनीक पर काम कर रहा है, जिसे डिस्प्ले उद्योग में अगली बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। माइक्रो-एलईडी, स्व-प्रकाशमान डायोड हैं जिनमें ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड (OLED) डिस्प्ले तकनीक की तुलना में अधिक चमक और बेहतर रंग उत्पन्न होता है। माइक्रो-एलईडी तकनीक नीलम के उपयोग पर आधारित है, जो अनिश्चित काल तक चमकने की क्षमता के लिये जानी जाती है। प्रौद्योगिकी में छोटे प्रकाश उत्सर्जक डायोड (LEDs) का उपयोग शामिल है जो अधिक चमक और उच्च-गुणवत्ता वाला डिस्प्ले बनाने के लिये एक साथ संयोजित किये जाते हैं। OLED डिस्प्ले के विपरीत माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले अकार्बनिक सामग्री जैसे- गैलियम नाइट्राइड का उपयोग करते हैं। एक माइक्रो-एलईडी एक सेंटीमीटर बाल के 200वें हिस्से जितना छोटा है। इनमें से प्रत्येक माइक्रो-एलईडी अर्द्धचालक है जो विद्युत संकेत प्राप्त करते हैं। एक बार जब ये माइक्रो-एलईडी इकट्ठे हो जाते हैं, तो वे एक मॉड्यूल बनाते हैं। स्क्रीन बनाने के लिये कई मॉड्यूल को जोड़ा जाता है।

10. अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए ‘खनन प्रहरी’ मोबाइल ऐप लॉन्च

भारत सरकार ने अनधिकृत कोयला खनन गतिविधियों की सूचना देने के लिये “खनन प्रहरी” नामक एक मोबाइल एप और एक वेब एप कोयला खदान निगरानी और प्रबंधन प्रणाली (Coal Mine Surveillance and Management System- CMSMS) लॉन्च की है। यह मोबाइल एप कोयला मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है जो नागरिकों को घटना के स्थान से भू-टैग की गई तस्वीरों तथा टेक्स्ट के रूप में सूचना का उपयोग करके अवैध कोयला खनन की घटनाओं के बारे में रिपोर्ट करने में सक्षम बनाता है। इस संबंध में किये गए वैधानिक उपायों में शामिल हैं- कोयला खदान (राष्ट्रीयकरण) अधिनियम, 1973; खनिज रियायत नियम, 1960; कोलियरी नियंत्रण नियम, 2004’ खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957। इसके अलावा इन क्षेत्रों तक पहुँच और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिये परित्यक्त खदानों के मुहाने पर कंक्रीट की दीवारें निर्मित की गई हैं। साथ ही मौजूदा सुरक्षा/CISF कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और अवैध खनन के विभिन्न पहलुओं की निगरानी के लिये CIL (Coal India Ltd.) की कुछ सहायक कंपनियों में विभिन्न स्तरों पर समितियों/कार्यबलों का गठन किया गया है।

11. APEDA ने अपनी यात्रा के 37 साल पूरे किये

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), जिसे वर्ष 1986 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से स्थापित किया गया था, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कार्य करता है। कृषि जिंसों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु APEDA को अधिकार प्राप्त है। इसके अतिरिक्त APEDA को चीनी के आयात की निगरानी करने की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है। ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विचारों के अनुरूप APEDA स्थानीय रूप से प्राप्त जीआई (भौगोलिक संकेत) के साथ-साथ स्वदेशी, जातीय कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। विश्व व्यापार संगठन व्यापार डेटा के आधार पर भारत वित्त वर्ष 2021-22 में 24.77 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात के साथ कृषि उत्पादों का विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। APEDA की हाल की कुछ पहलों में फार्मर कनेक्ट पोर्टल, वाराणसी कृषि-निर्यात हब (VAEH); बाजरा आदि के प्रचार के लिये बाजरा पोर्टल सम्मिलित है।

12. ESIC ने निर्माण से शक्ति पहल की शुरुआत

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बुनियादी ढाँचे के आधुनिकीकरण के लिये ‘निर्माण से शक्ति‘ नामक एक पहल की शुरुआत की है। ‘निर्माण से शक्ति’ पहल में चरणबद्ध तरीके से ईएसआई योजना अस्पतालों और औषधालयों का उन्नयन/आधुनिकीकरण, बेहतर आधुनिक सुविधाओं के साथ 100/200/500 बेड वाले अस्पतालों के लिये मानक डिज़ाइन तैयार करना, पर्यवेक्षण, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये नई भवन प्रौद्योगिकियों को अपनाने के साथ-साथ भूमि/संपत्ति दस्तावेज़ों का डिजिटलीकरण, परियोजना की निगरानी हेतु ऑनलाइन रीयल-टाइम डैशबोर्ड आदि शामिल हैं। कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC), एक बहुआयामी सामाजिक सुरक्षा प्रणाली है जो इस योजना के तहत शामिल श्रमिक आबादी और उनके आश्रितों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये तैयार की गई है।

13. पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों को CRPF ने दी श्रद्धांजलि

14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। 14 फरवरी को देश भर में इन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलवामा के अवंतीपुरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। विस्फोटकों से भरी एक कार काफिले से टकरा गई थी। 26 फरवरी, 2019 के तड़के भारतीय वायु सेना के कई लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश के आतंकी शिविरों पर बमबारी की, जिसमें करीब 500 आतंकवादी मारे गए। बालाकोट में हवाई हमले के बाद, पाकिस्तान वायु सेना ने जम्मू और कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की, जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया।

14. वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 – भारतीय रिज़र्व बैंक

भारतीय रिज़र्व बैंक देश की जनता के बीच एक विशेष विषय पर वित्तीय शिक्षण संदेशों का प्रचार करने के लिए 2016 से प्रति वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफएलडब्ल्यू) आयोजित कर रहा है। वर्तमान वर्ष के एफएलडब्ल्यू के लिए चयनित विषय है- “सही वित्तीय बर्ताव, करे आपका बचाव”, जिसे 13 से 17 फरवरी 2023 के बीच मनाया जाएगा। यह विषय वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्यनीति: 2020-2025 के समग्र कार्यनीतिक उद्देश्यों के साथ संरेखित है, जिसका उद्देश्य आम जनता के बीच जागरूकता उत्पन्न करते हुए वित्तीय आघात-सहनीयता का सृजन करना और उनके हित को बनाए रखना है। इसमें, बचत, आयोजना और बजट तथा डिजिटल वित्तीय सेवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय जागरूकता संदेशों का प्रसार करने के लिए फरवरी 2023 माह के दौरान एक केंद्रीकृत संचार मीडिया अभियान चलाया जाएगा। बैंकों को भी सूचित किया गया है कि वे सूचना का प्रसार करें और अपने ग्राहकों के बीच जागरूकता उत्पन्न करें।

15. पेटीएम ने भारत की प्रेसीडेंसी मनाने के लिए जी 20 थीम के साथ एक क्यूआर कोड जारी किया

भारत के जी 20 प्रेसीडेंसी और मोबाइल भुगतान में देश की प्रमुखता के सम्मान में, शीर्ष भुगतान और वित्तीय सेवा स्टार्टअप पेटीएम के मालिक वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने एक विशेष जी 20-थीम वाले क्यूआर कोड का अनावरण किया। केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया हैबिटेट सेंटर के “डिजिटल पेमेंट उत्सव” में क्यूआर कोड पेश किया। क्यूआर कोड में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ‘डिजिधन मिशन‘ के लोगो के साथ-साथ जी20 2023 और भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के लोगो शामिल हैं।

16. खेलो इंडिया विंटर गेम्स का गुलमर्ग में समापन

खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण गुलमर्ग में एक भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, पर्यटकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर ने 26 स्वर्ण पदक, 25 रजत पदक, 25 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद महाराष्ट्र 13 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश ने 10 स्वर्ण, 14 रजत और 7 कांस्य के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सेना ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक हासिल किए।

17. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का समापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का समापन 11 फरवरी को हुआ। महाराष्ट्र 56 स्वर्ण सहित 161 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। जबकि हरियाणा 41 स्वर्ण सहित 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान मध्यप्रदेश ने 39 स्वर्ण 30 रजत व 27 कांस्य पदक सहित कुल 96 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। राज्य का खेलो इंडिया में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की गई। पहली बार पानी के खेल अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलाम और फेंसिंग खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा थे।इसका आयोजन राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में किया गया।ये आठ मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट हैं।चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 13 जून, 2022 तक पंचकुला (हरियाणा) के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जबकि कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले गए।

18. रियल मैड्रिड ने रिकॉर्ड पांचवीं बार क्लब विश्व कप जीता

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड ने 9 साल में पांचवीं बार फीफा क्लब विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में विनिसियस जूनियर के दो गोल और एक असिस्ट के साथ करीम बेनजेमा के एक गोल से रियाल मैड्रिड ने क्लब विश्व कप फाइनल में सऊदी अरब के अल हिलाल को 5-3 से मात दी। अल हिलाल को हराकर रियाल ने अपना पांचवां खिताब जीता। वहीं इससे पहले तीन कॉन्टिनेन्टल कप भी यह क्लब अपने नाम कर चुका था। मोरक्को की राजधानी रबात के प्रिंस मौले अब्दुल्लाह स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया।

19. सरोजिनी नायडू की जयंती

13 फरवरी को सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई जाती है। उन्हें भारतीय कोकिला (सरोजिनी नायडू- द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया) के नाम से जाना जाता था। भारत में सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरोजिनी नायडू, एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्त्ता, कवि और राजनीतिज्ञ थीं। उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद, भारत में हुआ था। वर्ष 1905 में बंगाल के विभाजन के बाद वह भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल हो गईं। ब्रिटिश सरकार ने भारत में प्लेग महामारी के दौरान उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिये सरोजिनी नायडू को ‘कैसर-ए-हिंद‘ पदक से सम्मानित किया। सरोजिनी नायडू को वर्ष 1925 (कानपुर सत्र) में भारतीय राष्ट्रीय काॅन्ग्रेस (INC) की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया था और वर्ष 1928 तक वे इस पद पर बनी रहीं। एनी बेसेंट काॅन्ग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं जिन्होंने वर्ष 1917 में इसकी अध्यक्षता की थी। नायडू ने वर्ष 1920 में गांधी द्वारा शुरू किये गए असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न स्वतंत्रता गतिविधियों में शामिल होने के कारण वे कई बार गिरफ्तार भी हुईं। वर्ष 1930 में भारत में नमक उत्पादन पर ब्रिटिश एकाधिकार के खिलाफ अहिंसक विरोध, नमक सत्याग्रह का नेतृत्त्व करने के लिये गांधी ने नायडू का चयन किया था। वर्ष 1942 में सरोजिनी नायडू को “भारत छोड़ो” आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया और गांधीजी के साथ 21 महीने के लिये जेल में डाल दिया गया। 2 मार्च, 1949 को लखनऊ, भारत में उनका निधन हो गया।

20. राष्ट्रीय महिला दिवस

भारत में प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को पहली महिला राज्यपाल (आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत) सरोजनी नायडू के जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव भारतीय महिला संघ और अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के सदस्यों द्वारा किया गया था। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी को, जबकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था। उन्होंने 12 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही कविताएँ लिखनी शुरू कर दी थी। उनकी साहित्यिक रचनाओं में गोल्डन थ्रेशोल्ड, द बर्ड ऑफ टाइम, द मैजिक ट्री, द विजार्ड मास्क, द सेप्ट्रेड फ्लूट: सांग्स ऑफ इंडिया, द इंडियन वीवर्स आदि शामिल हैं। उन्हें भारत की पहली महिला राज्यपाल होने का भी गौरव प्राप्त है। सरोजिनी नायडू ने देश की स्वतंत्रता के लिये भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 1925 में वह भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष बनीं। वह उन अग्रणी नेताओं में से थीं जिन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया। 2 मार्च, 1949 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। देश में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत उनकी 135वीं जयंती पर यानी 13 फरवरी, 2014 से की गई।

21. प्रसिद्ध चित्रकार ललिता लाजमी का 90 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध चित्रकार ललिता लाजमी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता गुरुदत्त की बहन थीं। ललिता लाजमी का जन्म 1932 में कोलकाता में हुआ था। उनके पिता कवि और मां लेखक थी। कला से जुड़े परिवार से होने के कारण उन्‍हें शास्त्रीय नृत्य और पेंटिंग में बहुत रूचि थी।