देश का सबसे बड़ा एफडीआई सौदा, रसियन ग्रुप ने 12.9 अरब डॉलर में खरीदा एस्सार ऑयल

0
167

1.देश का सबसे बड़ा एफडीआई सौदा, रसियन ग्रुप ने 12.9 अरब डॉलर में खरीदा एस्सार ऑयल :-

रुईया बंधुओं के एस्सार ऑयल ने अपने भारतीय कारोबार को रूसी कंपनी रोसनेफ्ट को 12.9 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) में बेचने के लिए बिक्री सौदा पूरा कर लिया है।

इस सौदे की शुरुआत पिछले वर्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की उपस्थिति में हुई थी गौरतलब है कि इस बड़ी डील का एलान बीते साल गोवा में आयोजित हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान 15 अक्टूबर को किया गया था।

 

2.जापान ने देश के जीपीएस में सुधार के लिए नए उपग्रह का प्रक्षेपण किया :-

जापान ने नेविगेशन प्रणालियों और स्मार्टफ़ोन नक्शे की सटीकता में सुधार करने के उद्देश्य से एक स्वदेशी  भौगोलिक स्थिति प्रणाली बनाने के क्रम में तीसरे उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) के अनुसार, दक्षिणी जापान में तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से एक H-IIA रॉकेट को छोडा गया।

प्रक्षेपित करने के 30 मिनट के बाद ही रॉकेट ने सफलतापूर्वक “मिशिबाकी” नंबर 3 उपग्रह को छोड़ दिया।

जापान,वर्तमान में,अमेरिका संचालित ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) पर निर्भर है।

पहला उपग्रह 2010 में कक्षा में भेजा गया था और दूसरा जून में प्रक्षेपित किया गया था। इस श्रृंखला के चौथे उपग्रह को मार्च 2018 तक कार्य करने के लिए शुरू किया जाएगा।

जापानी में मिशीबाकी, का अर्थ “मार्गदर्शन”, होता है,यह उपग्रह एशिया-सागरीय क्षेत्र को कवर करेगा और नागरिक उपयोग के लिए प्रायोजित होगा।

जापान, 2023 तक, कक्षा में अपने उपग्रहों की संख्या को लगभग सात तक बढाने की योजना बना रहा है।

 

3.भारत में रूस के नए राजदूत कुदाशेव निकोले नियुक्त :-

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर ने कुदाशेव निकोले रिश्तोविच को भारत में रूस का नया राजदूत नियुक्त किया है।

नई दिल्ली में रूसी दूतावास ने बताया की रिश्तोविच रूस विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर जनरल ) हैं, और वह दक्षिण पूर्व एशिया के विशेष जानकार हैं।

रूस के नए राजदूत कुदाशेव निकोले रिश्तोविच की नियुक्ति, भारत में रूसी राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन की मौत के सात महीने बाद की गई है।

 

4.राष्ट्रपति ने पांचों लद्दाख स्काउट्स बटालियनों और लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेन्टर को निशान प्रदान करने के लिए लेह का दौरा किया :-

महामहिम राष्ट्रनपति श्री रामनाथ कोविंद ने पांचों लद्दाख स्कादउट्स बटालियनों और लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेन्टर को निशान प्रदान किए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में महामहिम राष्ट्रंपति ने कहा कि जम्मूल कश्मीार राज्ये में लेह का दौरा, राष्ट्रकपति का पदभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली् से बाहर यह उनकी प्रथम यात्रा है। सशस्त्रउ बलों के सर्वोच्चच कमांडर होने के नाते उन्होंरने अपनी इस यात्रा को देश के सशस्त्र  बलों को समर्पित किया।

 

5.भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है :-

भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस कार्यक्रम को 578 कृषि विज्ञान केन्द्रों, 29 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान / राज्य कृषि विश्वविद्यालय और 52 आत्मा संस्थानों द्वारा 19 से 30 अगस्त, 2017 के दौरान आयोजित करने की योजना बनाई है।

20 अगस्त, 2017 तक 18 राज्यों में जिनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान एवं निकोबार, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में 32 जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 

6.श्री धर्मेंद्र कुमार रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक नियुक्त किए गए :-

श्री धर्मेंद्र कुमार, आईपीएस (एजीएमयू: 84) रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक नियुक्त किए गए। वर्तमान में श्री धर्मेंद्र कुमार सीआईएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर हैं।

श्री धर्मेंद्र कुमार की यह नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, से प्रभावी होगी।

 

7.केन्द्रीय गृह मंत्री ने सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत डिजिटल पुलिस पोर्टल का शुभारंभ किया :-

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय आपराधिक न्याय प्रणाली के पुलिस, न्यायालय, जेल, अभियोजन, फोरेंसिक प्रयोगशालाएं, फिंगर प्रिंट्स और किशोर गृह सहित विभिन्न अंगों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्ट्स (सीसीटीएनएस) डेटाबेस के साथ जोड़ने के लिए कदम उठाएगा।

 

8.लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी एमके-4 के दूसरे जहाज ‘आईएन एलसीयू एल52’ (जीआरएसई यार्ड 2093) की पोर्ट ब्लेयर में शुरूआत :-

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. जगदीश मुखी ने पोर्ट ब्ले5यर में आज भारतीय नौसेना में ‘आईएन एलसीयू एल52’ को शामिल किया। भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली ‘आईएन एलएसयू एल52’ दूसरी लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) एमके-4 के श्रेणी की है।

इस जहाज को गार्डेन रीच शिप बिल्डोर्स एंड इंजीनियर्स, कोलकाता द्वारा स्वे्दशी डिजाइन से निर्मित किया गया है। एल52 को नौसेना में शामिल किया जाना देश की स्व देशी डिजाइन और जहाज निर्माण क्षमता को दर्शाता है।

 

9.15 अगस्त, 2017 से 28 जनवरी, 2018 तक लाइबेरिया के कोटे डी आईवरी तथा गिनिया में भारत महोत्सव का आयोजन :-

15 अगस्त, 2017 से 28 जनवरी, 2018 तक लाइबेरिया के कोटे डी आईवरी तथा गिनिया में भारत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारत महोत्सव में भारत की विविध संस्कृति यानी शास्त्रीय और लोक नृत्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।

उत्सव कोटे डी आईवरी के चार शहरों – अबिदजान, यमासोउक्रो तथा ग्रेडबैसम और दालोआ तथा लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया तथा गिनिया की कोनाक्राई में आयोजित किया जाएगा।

 

10.तीन तलाक की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज :-

मुसलमानों में प्रचलित एक बार में तीन तलाक की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा।

मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने तीन तलाक पर छह दिन तक मैराथन सुनवाई करके गत 18 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।