नमामि बराक महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

0
287

CURRENT G.K.

1.न्यूकैलेडोनिया में भूकंप के तगड़े झटके :-

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में न्यूकैलेडोनिया में 7.3 तीव्रता वाले भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये गये। अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र लॉयल्टी आइसलैंड के पूर्वोत्तर से 68 किमी की दूरी पर केन्द्रित था और यह जमीन से 25 किमी की गहराई में स्थित था। न्यूकैलेडोनिया एक फ्रांसीसी क्षेत्र है जो कि द्वीपों की एक श्रृंखला से बना है।

 

2.कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी अध्यक्ष चुनने का कार्यक्रम घोषित किया :-

कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी अध्यक्ष चुनने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह फैसला नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष  सोनिया गांधी के निवास पर हुई कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। पार्टी के आन्तरिक चुनावों की अधिसूचना पहली दिसम्बर को जारी की जायेगी और 16 दिसम्बर को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 19 दिसम्बर को की जायेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पी चिदम्बरम भी बैठक में शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के एकमात्र उम्मीदवार रहने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पूरे कराने के लिए 31 दिसम्बर तक की समयसीमा रखी है।

 

3.वित्त मंत्रालय ने बैंकों को निर्देश दिया है कि जान बूझ कर ऋण नहीं चुकाने वाले कर्जदारों को फिर उसी परिसंपत्ति की खरीद से रोकें :-

वित्तप मंत्रालय ने बैंकों से कहा है कि जान बूझ कर ऋण नहीं चुकाने वाले कर्जदारों को फिर उसी परिसंपत्ति की खरीद से रोका जाना चाहिए। मंत्रालय के इस कदम से ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला कानून के तहत दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया कारगर साबित हो सकेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वित्तद मंत्रालय को जानकारी दी गई थी कि कुछ कर्जदार जान बूझ कर दिवाला संहिता के तहत आई परिसंपत्तियां फिर खरीदने का प्रयास कर रहे हैं।

कम से कम 12 खाते ऋण शोधन और दिवालिया कानून प्रक्रिया के तहत हैं। प्रत्येखक खाते में पांच हजार करोड़ रूपये से अधिक का ऋण बकाया है। यह राशि कुल डूबे कर्जों का 25 प्रतिशत है। इन खातों की कुल बकाया राशि लगभग एक लाख 75 हजार करोड़ रूपये है।

 

4.शीघ्र आयोजित की जायेगी जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना और अर्धसैनिक बलों की भर्ती रैली :-

सरकार ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना और अर्धसैनिक बलों की भर्ती रैली शीघ्र आयोजित की जायेगी। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कठुआ में कहा कि इस बारे में प्रस्ताव संबंधित विभागों को पहले ही भेजा जा चुका है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार राज्य के लोगों को उत्तम सड़क मार्ग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और मौजूदा सड़कों को चैड़ा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कठुआ-उधमपुर संसदीय क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत बनाने के लिए 26 अरब रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

 

5.नमामि बराक महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद :-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सिल्चर में तीन दिन के नमामि बराक महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति 22 नवम्बर तक पूर्वोत्तर क्षेत्र के चार दिन के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति की बराक घाटी की पहली यात्रा के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घठना को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिये गये हैं। गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट स्थित कच्छार, करीमगंज और हैलाकानी जिलों में बराक नदी के तट पर आयोजित नमामी बराक कार्यक्रमों का उद्घाटन किया था। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करने के अलावा नदियों के प्रति सम्मान प्रकट करना और बराक घाटी के व्यापार और वाणिज्य केंद्र के रूप में उभरने की संभावनाओं और क्षमताओं को प्रदर्शित करना था।

 

6.हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय और जनजातीय इलाकों में शीत लहर जारी :-

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय और जनजातीय इलाकों में शीत लहर जारी है। वहां आज चैथे दिन भी बारिश और बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति में भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लाहौल स्फीति के प्रवेश द्वार रोहतांग दर्रे पर करीब चार फुट मोटी बर्फ की चादर बिछ चुकी है। भारी हिमपात से कोकसर में फंसे 46 लोगों को जिला प्रशासन द्वारा खाने व रहने के सभी प्रबंध किये गये हैं जबकि मयाड घाटी में मराड में फंसे 35 लोगों को उदयपुर पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक मौसम साफ होते ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि मौसम विभाग में आज से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उधर जम्मू कश्मीर में जोजिला दर्रे में भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान चार दशमलव छह डिग्री सेल्सियस और लद्दाख में शून्य से 7 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया।

 

7.कश्मीर में 2 दिनों के बाद रेल सेवा शुरू :-

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादियों के मारे जाने और तलाशी अभियान के लिए इलाकों की घेराबंदी के बीच दो दिनों तक रेल सेवाएं बाधित रहने के बाद आज इसे शुरू कर दिया गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों से शनिवार और रविवार को रेल सेवा को निलंबित कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि रविवार रात को पुलिस की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद रेल सेवा को शुरू किया गया है। मध्य कश्मीर के श्रीनगर-बडगाम से उत्तरी कश्मीर के बारामूला मार्ग पर रेल सेवा बहाल कर दी गई है। इसी प्रकार बडगाम-श्रीनगर से अनंतनाग-काजीकुंड से जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच भी रेल सेवा शुरू कर दी गई है।

 

8.गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार :-

घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरूआत लाल निशान पर हुई है। कारोबार शुरू होते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के इस माहौल में फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 8.45 अंक यानि 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,334.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 9.85 अंक यानि 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,273.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 236 अंक बढ़ गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 33,520.82 अंक की ऊंचाई पर पहुंच गया लेकिन बाद में मुनाफावसूली से यह थोड़ा नीचे आया तथा अंत में 235.98 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,342.80 अंक पर बंद हुआ।

 

9.विश्व युवा महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी भारतीय महिला मुक्केबाज :-

भारतीय महिला मुक्केबाज असम के गुवाहाटी में शुरु हो रही विश्व युवा महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। शुरुआती दौर में तीन भारतीय मुक्केबाजों का मुकाबला होगा। 54 किलोग्राम भार वर्ग में शशि चोपड़ा उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज से भिड़ेंगी, जबकि 60 किलोग्राम वर्ग में मिजोरम की वनलालहरियापुई का मुकाबला कोरियाई मुक्केबाज से होगा। 69 किलोग्राम भार वर्ग में आस्था पाहवा का मुकाबला बुल्गारिया की मुक्केबाज से होगा। भारत के दस मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।

 

10.राष्ट्रापति असम में; नमामि बराक उत्समव का समापन किया  :-

सीमा पार से होने वाली पहलों के बारे में राष्ट्रउपति ने कहा कि करीमगंज जिले में स्थित सीमा व्यामपार केंद्र के जरिए बंगलादेश के साथ व्यालपार को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘एक्ट  ईस्टत पॉलिसी’ के अंतर्गत असम सहित पूर्वोत्तंर के भौगोलिक इलाकों का लाभ उठाते हुए भारत को दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ा जा रहा है। उन्हों ने जोर देकर कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के पूर्वोत्तार क्षेत्र के बीच व्येवसाय और व्यानपार के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंएने विश्वारस व्योक्ते किया कि केन्द्रव और राज्य  सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास के साथ यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय व्यावपार और वाणिज्यय का केंद्र बन जाएगा।

 

SHARE
Previous articleREASONING QUIZ
Next articleENGLISH QUIZ