प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन नई दिल्ली  में आयोजित

0
269

CURRENT GK

 

1.सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में 5,000 की बढ़ोतरी की :-

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सऊदी अरब की सरकार ने भारत के हज कोटे में 5,000 की बढ़ोतरी की है और अब रिकॉर्ड 1,75,025 भारतीय हज पर जा सकेंगे। यह भारत के लिए अब तक का सर्वाधिक हज कोटा है। उन्होंने हज कोटे में बढ़ोतरी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अरब देशों खासकर सऊदी अरब के साथ संबंधों में आई मजबूती को दिया। नकवी ने एक बयान में कहा कि पहले भारत का हज कोटा 1 लाख 36 हजार 20 था जो गत दो सालों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ 1 लाख 75 हजार हो गया है।

 

2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को स्विटजरलैंड में दावोस सम्मेलन में भाग लेंगे :-

पीएम नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को स्विटजरलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्लूईएफ) के पूर्ण सत्र में भाषण देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत के छह मंत्रियों, दो मुख्यमंत्रियों और कई शीर्ष अधिकारियों के अलावा 100 से अधिक सीईओ भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पिछले दो दशक में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की डब्लूईएफ में यह पहली भागीदारी होगी। वर्ष 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने दावोस सम्मेलन में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री की यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मोदी 22 जनवरी को स्विस कांफेडरेशन के अध्यक्ष एलैन बर्सेट से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

 

3.चीन में भारी बर्फबारी से मची तबाही :-

चीन में पिछले कुछ दिनों से जारी बर्फबारी का कहर लगातार जारी है। बर्फबारी के चलते लोग अपने घर, कृषि भूमि और बिजली सुविधाओं पर पड़ने वाले नुकसान को झेलने पर मजबूर हैं। जानलेवा ठंड के कारण 21 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा न्यूनीकरण के लिए चीन के राष्ट्रीय आयोग ने कहा है कि सबसे ज्यादा जिआंगसू, हूबेई, हुनान, शांक्सी प्रांत और चोंगक्वींग नगरपालिका क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। आयोग ने कहा कि 3700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया और 14000 लोगों को आपात सहायता की जरूरत हुई। भीषण बर्फबारी से 700 से ज्यादा मकान गिर पड़े और तकरीबन 2800 मकानों को नुकसान हुआ है। प्रतिकूल मौसम के कारण 233100 हेक्टेयर कृषिभूमि प्रभावित हुई जबकि 8100 हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुई। इस तरह 5.5 अरब युआन (8.54 करोड़ डॉलर) का आर्थिक नुकसान हो चुका है। उत्तरपूर्वी लिआओनिंग प्रांत में 19 एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया अथवा यातायात को नियंत्रित किया गया।

 

4.धर्म-धम्म अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 11 देशों के सौ विद्वान होंगे शामिल :-

राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11 जनवरी से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में 11 देशों के करीब 100 प्रख्यात विद्वान, धार्मिक चिंतक, अध्यापक और शोधार्थी शामिल होंगे। नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनैना सिंह ने बताया कि 13 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन 11 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथों होगा। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रीलंका के विदेश मंत्री इलक मारापाना और भारत के विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति शरण इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही 13 जनवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू तथा बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी होंगे। प्रो. सिंह ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आसियान-भारत वार्ता भागीदारी की 25वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे उत्सव का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह कांफ्रेंस सामान्य कांफ्रेंसों से इस मायने में भिन्न है कि इसमें बुद्धिस्ट, वैदिक स्टडी के ज्ञाताओं के अलावा विद्वानों तथा नीति निर्धारकों की भागीदारी हो रही है। इस सम्मेलन का केन्द्रीय विषय है- धर्म-धम्म परंपरा में राज्य और सामाजिक व्यवस्था। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में परिसंवाद के माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान द्वारा इस तथ्य को रेखांकित किया जाएगा कि विश्व के सभी प्रमुख धर्मों का ध्येय मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है।

 

5.दक्षिण पूर्व एशिया के साथ सहयोग बढ़ाता भारत :-

भारत की एक्ट ईस्ट नीति को फिर से मजबूत करते हुए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा की। इस माह की 25 तारीख को भारत, आसियान भारत स्मरणात्मक सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियां कर रहा है। विदेश मंत्री इस क्षेत्र के साथ राजनीतिक, रक्षा और आर्थिक साझेदारी प्रगाढ़ करने की कोशिश कर रही हैं। इस वर्ष भारत के गणतन्त्र दिवस समारोह में सभी दस आसियान नेता विशेष अतिथि होंगे।

 

6.इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी व सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री डॉ. एच. विरांतो ने प्रधानमंत्री से भेंट की  :-

इंडोनेशिया गणराज्य के राजनीतिक, कानूनी व सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री डॉ. एच. विरांतो ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2016 में राष्ट्रपति जोको विडोडो की सफल भारत यात्रा का स्मडरण करते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति जोको विडोडो की इसी महीने के उत्तरार्द्ध में होने वाली आगामी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।

 

7.प्रधानमंत्री प्रमुख अर्थशास्त्रि ‍यों और विभिन्नो क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे :-

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और देश भर से आए विभिन्नक क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ ‘आर्थिक नीति : आगे की राह’ पर विचार-विमर्श के लिए नीति आयोग द्वारा अर्थशास्त्रियों के चुनिंदा समूह और विभिन्नस क्षेत्रों के वि‍शेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। विचार-विमर्श के दौरान इन छह प्रमुख विषयों (थीम) पर ध्याभन केन्द्रित किया जाएगा: वृहद आर्थिक संतुलन, कृषि एवं ग्रामीण विकास, शहरी विकास, बुनियादी ढांचा एवं कनेक्टिविटी, रोजगार, विनिर्माण एवं निर्यात और स्वा(स्य्री  एवं शिक्षा।

 

8.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2018 को बाड़मेर रिफाइनरी के परियोजना कार्य का शुभारंभ करेंगे :-

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2018 को राजस्था्न के पचपदरा में बाड़मेर रिफाइनरी के परियोजना कार्य का शुभारंभ करेंगे। राजस्था्न की मुख्य1मंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और केन्द्री य पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र  प्रधान तथा अन्ये गणमान्यि व्यकक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

 

9.भारतीय रेल ने अपने शोध विभाग आरडीएसओ में ‘नई ऑनलाइन विक्रेता पंजीयन प्रणाली’ का शुभारंभ किया :-

प्रणालियों और प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की प्राथमिकता को ध्यापन में रखते हुए भारतीय रेल की अनुसंधान इकाई-अनुसंधान डि‍जाइन व मानक संगठन (आरडीएसओ, मुख्याुलय लखनऊ) ने नई ऑनलाइन विक्रेता पंजीयन प्रणाली का शुभारंभ किया। केन्द्री य रेलवे और कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा आरडीएसओ की कार्य प्रणाली की समीक्षा के पश्चादत् यह नई प्रणाली विकसित की गई है। नई प्रणाली के अंतर्गत पंजीयन के लिए कई बदलाव किये गये है, जैसे आम लोगों की जानकारी तक पहुंच, निश्चित समयावधि में प्रक्रिया पूर्ण करना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना, पूरे साल भर पंजीयन की सुविधा, आरडीएसओ वेबसाइट पर जानकारियों की उपलब्धाता, सभी स्तबरों पर निरंतर निगरानी, ऑनलाइन आंकड़ों का निरंतर अद्यतन, वेबसाइट के उपयोग में आसानी आदि।

 

10.प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन नई दिल्ली  में आयोजित :-

प्रधानमंत्री श्री नेरन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि सैकड़ों वर्षों में अनेक लोगों ने भारत छोड़ा है, लेकिन उनके दिमाग और हृदय में भारत अपना स्थान बनाए हुए है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मूल के लोग भारत के स्थायी राजदूतों की तरह हैं और भारत की विकास में सहयोगी हैं। नीति अयोग द्वारा तैयार 2020 तक के लिए कार्य एजेंडा में उनका महत्वपूर्ण स्थान है।

 

11.वर्ल्ड बैंक को भारत की क्षमता पर भरोसा, साल 2018 में 7.3% ग्रोथ का अनुमान :-

वर्ल्ड बैंक ने वर्ष 2018 के लिए भारत की विकास दर 7.3 फीसद रहने का अनुमान लगाया है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि देश में मौजूदा सरकार में हो रहे व्यापक सुधार उपायों के साथ भारत दुनिया के कई अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले विकास के संदर्भ में कहीं अधिक क्षमता रखता है।

इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक के अनुमान के मुताबिक भारत के आने वाले दो वर्षों में 7.5 फीसद की दर से बढ़ने की संभावना है। वर्ल्ड बैंक ने जो अपना 2018 का ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट जारी किया है, उसके अनुसार देश में नोटबंदी और जीसएटी व्यवस्था से शुरुआत में कुछ असर देखने को जरूर मिला था। लेकिन इन सब के बावजूद वर्ष 2017 में भारत की विकास दर 6.7 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया है।

 

12.गौतम अडाणी की संपत्ति साल 2017 में 125 फीसद बढ़ी, मुकेश अंबानी को भी पछाड़ा :-

वर्ष 2017 के दौरान अडाणी समूह से चेयरमैन गौतम अदानी की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी है। इस दौरान अडाणी की संपत्ति में 124.6 फीसद तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उनकी संपत्ति जनवरी 2016 के 4.63 बिलियन डॉलर से बढ़कर 31 दिसबंर, 2017 तक बढ़कर 10.4 बिलियन डॉलर हो गई है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग के पास उपलब्ध डेटा के मुताबिक है।

गौतम अडाणी देश के सबसे बड़े बंदरगाह संचालक हैं। इसके बाद डी मार्ट के मालिक राधाकृष्ण दामानी आते हैं। इनकी संपत्ति मार्च के 3.88 बिलियन डॉलर से बढ़कर दिसंबर में 6.96 बिलियन डॉलर हो गई है। यह करीब 80 फीसद तक की वृद्धि है।