भारत की शान पीवी सिंधू विश्व चैंपियन बनने से बस एक कदम दूर

0
219

CURRENT GK

1.कम हुआ देश का विदेशी मुद्रा भंडार, घटकर 393.40 अरब डॉलर हुआ :-

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस बार कमी देखने को मिली है। बीते 25 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21.11 करोड़ डॉलर (1348 करोड़ रुपये) घटकर 393.40 अरब डॉलर हो गया। भारतीय मुद्रा में यह रकम 25,214.6 अरब रुपये के बराबर है। ये आंकड़े आरबीआई की ओर से जारी किए गए हैं।

आरबीआई की ओर से जारी किए गए साप्ताहिक आंकड़े के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स होता है वह आलोच्य सप्ताह में 20.81 करोड़ डॉलर (1329 करोड़ रुपये) घटकर 369.69 अरब डॉलर हो गया, जो 23,695.2 अरब रुपये के बराबर है।

 

2.2018 टेबल टेनिस टीम विश्व कप की मेजबानी लंदन करेगा :-

इंग्लैंड को 2018 टेबल टेनिस टीम विश्व कप की मेजबानी करने का अधिकार दिया गया है, जिसे लंदन में आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 22-25 फरवरी तक क्वीन एलिजाबेथ ओलंपिक पार्क में कॉपर बॉक्स एरीना में आयोजित होगा।

1954 में वेम्बले में आयोजित की गई विश्व चैम्पियनशिप के बाद यह लंदन में होने वाला सबसे बड़ा टेबल टेनिस टूर्नामेंट होगा।

पिछला टीम विश्व कप दुबई में 2015 में आयोजित किया गया था जिसमें 12 पुरुष और 12 महिला टीमों ने हिस्सा लिया था।

 

  1. भारत के सबसे वृद्ध चलचित्रकार रामानंद सेनगुप्ता का निधन :-

देश के सबसे वृद्ध चलचित्रकार रामानंद सेनगुप्ता, जिन्होंने जीन रेनोइर, रितिक घटक और मृणाल सेन जैसे व्यक्तित्वों के साथ काम किया, का कोलकाता में निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे।

एक पूर्णकालिक चलचित्रकार के रूप में उनकी पहली फिल्म 1946 में अर्धेंदू मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘पूरब’ थी।

श्री सेनगुप्ता दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज में तकनीशियन स्टूडियो के संस्थापक सदस्य भी थे।

 

4.रघुराम राजन ने पुस्तक ‘आई डू व्हाट आई डू‘ लिखा :-

रघुराम राजन, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में अपने कार्यकाल के बारे में एक किताब ‘आई डू व्हाट आई डू’ प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं, जिसमे उन्होंने आर्थिक अवधारणाओं को समझाते हुए राजनीतिक स्वतंत्रता तथा समृद्धि के बीच सहिष्णुता एवं संबंध जैसे मुद्दों की भी चर्चा की है।

यह पुस्तक आरबीआई के प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान निबंधों और भाषणों का एक संग्रह है।

यह श्री राजन की पहली किताब नहीं है उन्होंने लुइगी ज़िंगलेस के साथ “सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम द कैपिटलिस्ट ” लिखा और “फॉल्ट लाइंस: हाउ हिडन फ्रैक्चर स्टिल थ्रेटन द वर्ल्ड इकोनॉमी” लिखा, जिसके लिए उन्हें फाइनेंशियल टाइम्स- सर्वश्रेष्ठ बिजनेस बुक के लिए गोल्डमैन सैक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

  1. पेरिस जलवायु समझौते के ‘हीरो‘ का निधन :-

मील का पत्थर साबित होने वाले पेरिस समझौते के प्रमुख वकील और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मार्शल द्वीप के पूर्व विदेश मंत्री टोनी डी ब्रूम का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

द ब्रूम प्रशांत राष्ट्र के जलवायु राजदूत भी थे।

पेरिस समझौते वार्ता के दौरान, द ब्रूम ने 100 अमीर और गरीब देशों के उच्च महत्वाकांक्षी गठबंधन और पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक कम करते हुए सीमित करने के लिए वैश्विक प्रतिबद्धता को सुरक्षित करने में मदद की थी।

 

6.प्रधानमंत्री ने किया बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण; 500 करोड़ रूपये की तुरंत सहायता की घोषणा :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इसके पश्चात उन्होंने पूर्णिया में राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सुशिल मोदी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षतिपूर्ति, राहत एवं पुनर्वास के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

समीक्षा के पश्चात प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया | उन्होंने 500 करोड़ रुपए की तुरंत सहायता की भी घोषणा की।

 

7.2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पटना के बामेती में न्यू इंडिया मंथन.संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन :-

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पटना तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ के सहयोग से आज “न्यू इंडिया मंथन-संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम का आयोजन बामेती, पटना में किया गया।

यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अपनाए जाने वाले तरीकों को किसानों तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह जी थे।

 

8.भारत की शान पीवी सिंधू विश्व चैंपियन बनने से बस एक कदम दूर :-

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर भारत के पहले स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता 22 वर्षीय सिंधू ने शनिवार को 47 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की चेन यूफेई को 21-13, 21-10 से पराजित कर पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।