राष्‍ट्रपति ने अन्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले 123वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी

0
205

1.राष्‍ट्रपति ने अन्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले 123वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी :-

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोगको संवैधानिक दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के 123वें संशोधन विधेयक को मंजूरी देदी है। यह विधेयक संसद के शुक्रवार को समाप्‍त हुए मॉनसून सत्र में पारित हुआ था। इसके कानूनबन जाने से आयोग को अन्‍य पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों के संरक्षण का पूरा अधिकारमिल जायेगा। अब इस आयोग को राष्‍ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के बराबर अधिकारमिल जायेंगे।राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 1993 में किया गया था।


2.नोबल पुरस्कार विजेता उपन्यासकार वी.एस. नायपॉल का लंदन में निधन :-

साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, भारतीय मूल के उपन्यासकार वी.एस. नायपॉल का लंदन में उनके निवास पर निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे। समाचार कक्ष से श्री नायपॉल के जीवनवृत्त सहित श्रद्धांजलि।

श्री विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल का जन्म 1932 में त्रिनिदाद के ग्रामीण अंचल में हुआ। श्री नायपॉल ने अ बेंड इन द रिवर और अ हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास जैसी चर्चित कृतियों सहित 30 से अधिक पुस्तकें लिखीं। उनकी पहली किताब ‘द मिस्टिक मैसर’ साल 1951 में प्रकाशित हुई थी। उन्हें 2001 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1993 में डेविड कोहेन ब्रिटिश लिटरेचर प्राइज़ पहली बार इन्हें दिया गया। यह पुरस्कार किसी समकालीन ब्रिटिश लेखक को उसके लाइफ़टाइम अचीवमेंट के लिए दिया जाता है। नायपॉल ने जीवन भर रचनात्मकता और उद्यम से भरी ज़िंदगी जी।राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वी.एस. नायपॉल के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। श्री कोविंद ने कहा है कि श्री नायपॉल के देहांत से साहित्‍य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

 

3.इसरो देश में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अगले तीन वर्षों में पचास उपग्रह छोड़ेगा :-

भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) देश में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अगले तीन वर्षों में पचास उपग्रह छोड़ेगा। इसरो के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर के सिवन ने आज इसरो के पहले अध्‍यक्ष डॉक्‍टर विक्रम साराभाई की 99वीं जयंती पर आकाशवाणी को बताया कि अगले वर्ष फरवरी से हर महीने दो उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे, जो अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक रिकार्ड होगा।

 

4.नासा ने सूर्य के पास जाने के लिए पार्कर सोलर प्रोब मिशन शुरू किया :-

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा ने सूर्य के नजदीक जाने के लिए रविवार को एक उपग्रह का फ्लोरिडा के वायुसेना केन्‍द्र से प्रक्षेपण किया। पार्कर सोलर प्रोब दुनिया का ऐसा पहला मिशन है जिससे सूर्य के बाहरी वातावरण कोरोना और मौसम पर इसके प्रभाव से जुड़े तथ्‍यों के सामने आने की संभावना है। यह अंतरिक्षयान सीधे सूर्य के वाह्यमंडल में प्रवेश करेगा जो इसकी सतह से चालीस लाख मील दूर है। यह अंतरिक्ष यान सूर्य के परिमंडल से चौबीस बार गुजरेगा।

 

5.ट्रेन में सफर के दौरान मुफ्त यात्री बीमा की सुविधा बंद होगी :-

ट्रेन में सफर के दौरान आपको मिलने वाली मुफ्त यात्री बीमा की सुविधा एक सितंबर से बंद हो जाएगी। अब अगर आपको इस सुविधा का लाभ उठाना है तो टिकट बुक करते समय इसका विकल्प चुनना होगा। यह जानकारी इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) से जुड़े के एक अधिकारी ने दी।

अब वेबसाइट से टिकट बुक करने के दौरान यात्री को इसका विकल्प चुनना होगा कि वह यह सुविधा चाहता है या नहीं। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल सका है कि सुविधा लेने की स्थिति में यात्री को कितने रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिसंबर 2017 से आइआरसीटीसी यात्रियों को मुफ्त यात्र बीमा सुविधा उपलब्ध करा रही है। बीमा में यात्र के दौरान मौत होने पर परिजनों को 10 लाख मिलने का प्रावधान है।

 

6.सी-प्लेन के लिए वाटर एयरोड्रम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी :-

नागरिक उड्डयन मंत्रलय ने देश में सी-प्लेन के लिए वाटर एयरोड्रम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में तीन जगहों का चयन किया गया है। इनमें ओडिशा की चिल्का झील, गुजरात में सरदार सरोवर बांध और साबरमती नदी शामिल हैं। उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रस्ताव पर शुक्रवार को मुहर लगाई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘देश के विभिन्न हिस्सों में वाटर एयरोड्रम बनाने को मंजूरी दे दी गई। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लोगों की कनेक्टिविटी भी अच्छी होगी।’ बता दें कि डीजीसीए जून में वाटर एयरोड्रम के लाइसेंस की जरूरत और उसकी प्रक्रिया को लेकर नियम जारी कर चुका है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने कहा कि वॉटर एयरोड्रम बनाने का प्रस्ताव पेश करने वाले को रक्षा, गृह, पर्यावरण एवं वन और जहाजरानी मंत्रलयों से मंजूरी लेनी होगी। लाइसेंस दो साल के लिए वैध होगा। शुरुआत में छह महीने के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस दौरान एयरोड्रम संचालन का निरीक्षण किया जाएगा। इस अवधि के बाद नियमित लाइसेंस जारी किया जाएगा। सी-प्लेन के तौर पर एम्फीबियन प्लेन का इस्तेमाल किया जाता है। यह पानी और धरती दोनों जगहों से उड़ान भर सकता है।

 

7.लोकसभा के पूर्व स्‍पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन :-

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। चटर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया है। सोमनाथ चटर्जी सन 1968 में सीपीएम के सदस्य बने. ज्योति बसु का सोमनाथ चटर्जी पर स्नेह बना रहा।

 

8.केरल बाढ़ : 100 करोड़ के राहत पैकेज का एलान, मुफ्त में बदले जाएंगे खराब हुए पासपोर्ट :-

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ग्रस्त केरल के दो जिलों इड्डुकी और एर्नाकुलम का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य के हालात बहुत गंभीर हैं। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार को इस भीषण प्राकृतिक आपदा से मुकाबला करने के लिए केंद्रीय सहायता देने का आश्वासन दिया। गृह मंत्री राजनाथ ने वहां की भीषण स्थिति को देखकर तत्काल प्रभाव से 100 करोड़ की अतिरिक्त मदद का एलान किया।

 

9.Ind vs Eng: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को मिली पारी और 159 रन से शर्मनाक हार :-

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाजों का घटिया प्रदर्शन मैच की दोनों पारियों में देखने को मिला। पहली पारी में केवल 107 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी भारत के बल्लेबाज केवल 130 रन ही बना पाए। मेजबान टीम ने 7 विकेट पर 396 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 289 रन की बढ़त मिली। क्रिस वोक्स 137 रन बनाकर नाबाद रहे थे।