विश्व के प्रमुख शाँत ज्वालामुखी, क्षेत्रफल के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम

0
1233

ज्वालामुखी मुख्यतः तीन प्रकार के होते है

(1) सक्रिय ज्वालामुखी या जाग्रत ज्वालामुखी (Active Volcano)

  • इस प्रकार के ज्वालामुखी से लावा, गैसे और विखण्डित पदार्थो का वर्तमान में लगातार उद्गार हो रहा है।
  • वर्तमान में विश्व में लगभग 500 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।
  • इटली का एटना, हवाई द्वीप का मोनालोआ सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • भू-मध्य सागर में स्थित स्ट्रम्बोली ज्वालामुखी को भू-मध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहते हैं। (Light House of Mediterian Sea)
  • Equador में स्थित कोटोपैक्सी संसार का सबसे ऊंचाई पर स्थित सक्रिय ज्वालामुखी है।

(2) प्रसुप्त ज्वालामुखी (Dormant Volcano)

  • वे सभी ज्वालामुखी जो कुछ समय से जिनमें उद्गार नहीं हो रहा है पुनः उद्गार होने लगता है। उन्हें प्रसुप्त ज्वालामुखी कहते है।
  • Indonesia का क्राका टोआ, Italy का विसुवियस इसके प्रमुख उदाहरण है।

(3) मृत या शांत ज्वालामुखी (Extinct Volcano) 

  • ये वे ज्वालामुखी हैं, जिनकी भविष्य में उद्गार की कोई संभावना नहीं है और जिनके मुख में पानी भर जाने से झीलों का निर्माण हो गया है।
  • अफ्रीका का किलिमंजारो, म्यांमार का माउन्ट पोपा, ईरान का कोह सुल्तान और देमबन्द, दक्षिण अमेरिका का चिम्बराजो।

 

ज्वालामुखी देश
ऐकाकाँगुआ अर्जेंटाइना
चिंबराजो दक्षिण अफ्रीका
किलिमँजारो अफ्रीका
पोपा म्यांमार
कोह सुल्तान ईरान
देमवंद ईरान

 

क्षेत्रफल के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम :-

 

क्रम महाद्वीप
1st बडा एशिया
2nd बडा अफ्रीका
3rd बडा उत्तरी अमेरिका
4th बडा दक्षिणी अमेरिका
5th बडा अंटाकर्टिका
6th बडा यूरोप
7th बडा आस्ट्रेलिया