कर्नाटक के लोकायुक्त की हालत अब खतरे से बाहर

0
221

CURRENT GK

 

1.रियाद के अरब शिखर सम्मेलन में नहीं रहेगी कतर पर रोक – मोहम्मद बिन सलमान :-

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि अरब शिखर सम्मेलन में शामिल होने को लेकर कतर पर रोक नहीं रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कतर और सऊदी नेतृत्व वाले चार देशों के गठबंधन के बीच गतिरोध लंबे समय तक जारी रह सकता है। सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि हम अरब या खाड़ी क्षेत्र से बाहर कतर के साथ किसी संकट का हल स्वीकार नहीं करेंगे। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कतर को अरब शिखर सम्मेलन में शामिल होने से रोकेंगे। सम्मेलन इस महीने के अंत में रियाद में होना है। उन्होंने कतर के साथ गतिरोध लंबा चलने की तुलना क्यूबा पर अमेरिका के दशकों के प्रतिबंध से की। उन्होंने मिस्र के संपादकों को दिए बयान में यह बातें कहीं। सऊदी क्राउन प्रिंस मिस्र की यात्रा पर हैं। गौरतलब है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और मिस्र ने आतंकी संगठनों को मदद देने के आरोप में पिछले साल जून में कतर के साथ संबंध तोड़ लिया था। हालांकि कतर इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

 

2.नगालैंड में नेफ्यू रियो ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ :-

नगालैंड की नवनिर्वाचित सरकार में नेफ्यू रियो ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह पहला मौका था जब नगालैंड में मुख्यमंत्री ने राजभवन के बाहर सार्वजनिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा शामिल हुए। कोहिमा में हुए शपथ-ग्रहण समारोह स्थल से ही एक दिसंबर, 1963 को तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नगालैंड राज्य के गठन की घोषणा की थी। राज्यपाल पीबी आचार्य ने रियो और 11 मंत्रियों को मैदान के मुख्य मंच से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे। अभी तक राज्य के राज भवन के दरबार हॉल में मुख्यमंत्री तथा मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई जाती थी जिसमें वीवीआईपी, वीआईपी और शीर्ष नौकरशाह ही उपस्थित रहते थे।

 

3.कर्नाटक के लोकायुक्त की हालत अब खतरे से बाहर :-

कर्नाटक के लोकायुक्त न्यायमूर्ति विश्वनाथ शेट्टी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें बेंगलुरू में एक हमले में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकायुक्त पर तेजराज शर्मा नाम के व्यक्ति ने बेंगलुरु में चाकुओं से कई वार किए। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि लोकायुक्त पर हमला एक गंभीर मामला है। श्री प्रसाद ने इस घटना को राज्य में कानून और व्यवस्था का एक गंभीर मुद्दा बताया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले की घटना पर चिंता व्यक्त की है। दरअसल तेजराज अपने किसी मामले के सिलसिले में लोकायुक्त के पास गया था और वहां उसने न्यायमूर्ति शेट्टी पर हमला कर दिया।

 

4.पुणे के बालकृष्ण दोषी को मिला आर्किटेक्चर का सबसे प्रतिष्ठित ‘प्रित्जकर पुरस्कार’, राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई :-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर 90 वर्षीय भारतीय आर्किटेक्चर बालकृष्ण दोषी को आर्किटेक्चर के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित ‘प्रित्जकर पुरस्कार’ से नवाजे जाने पर बधाई दी है। दोषी भारत के पहले ऐसे शख्स हैं जिन्हें ये पुरस्कार दिया गया है। दोषी पेरिस के मशहूर आर्किटेक्ट ले कर्बुजियर के साथ काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे चंडीगढ़ शहर के डिजाइन पर काम कर रहे हैं। उन्हें साल 2018 के प्रित्जकर प्राइज के लिए नामित किया गया है। बता दें कि प्रित्जकर प्राइज आर्किटेक्ट के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जिसकी तुलना ऑस्कर और नोबेल से की जाती है। लो-कॉस्ट कामों के लिए जाने जाने वाले दोषी स्वतंत्रता के बाद सबसे प्रभावी आर्किटेक्ट के रुप में प्रसिद्ध हुए हैं। इसके साथ ही वे इस तरह के प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस पुरस्कार की स्थापना 1979 में की गई थी।  प्रित्जकर ज्यूरी ने कहा कि दोषी ने हमेशा गंभीर आर्किटेक्चर पर काम किया है जिसने हमेशा ट्रेंड भी किया है। ज्यूरी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कला में गहरी जिम्मेदारी का भाव और देश को कुछ योगदान देने की इच्छा भी छिपी होती है।

 

5.अमेरिका में फिर तूफान ने दी दस्तक, 2,600 से अधिक उड़ाने प्रभावित :-

अमेरिका के पूर्वी तट पर एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार तूफान ने दस्तक दी, जिस वजह से 2,600 से अधिक उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। तूफान के दौरान क्षेत्र में बिजली कड़कने की आवाजें सुनाई देती रही। फिलाडेल्फिया से न्यूयॉर्क सिटी तक बिजली आपूर्ति ठप्प होने से लगभग पांच करोड़ लोग प्रभावित हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजर्सी के माध्यमिक स्कूल की एक शिक्षिका बिजली गिरने की चपेट में आने के बावजूद सकुशल बच गई। अधिकारियों ने लोगों से घर में ही रहने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सुबह तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पेंसिल्वेनिया, न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क सिटी में एक फीट या उससे ज्यादा बर्फबारी हो सकती है। बॉस्टन, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क, नेवार्क और न्यूजर्सी हवाईअड्डों पर 2,600 से अधिक उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

 

6.फोर्ब्स की अरबपति लिस्ट में शामिल आठ भारतीय महिलाओं के पास है 24 अरब डॉलर की संपत्ति :-

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने अरबपतियों की ताजा लिस्ट जारी की है। साल 2018 की इस वर्ल्ड बिलिनेयर लिस्ट में दुनियाभर की कुल 256 महिलाओं को जगह मिली है। खास बात यह है कि लिस्ट में इतनी बड़ी तादात में महिलाओं को पहली बार जगह दी गई है।

इसके साथ ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों में इस साल भारत की आठ महिलाओं का नाम भी शामिल किया गया है। वर्ल्ड रैंकिंग के हिसाब से देखें तो अमीरों की इस लिस्ट में सावित्री जिंदल को 176वें पायदान पर रखा गया है। सावित्री इस समय 8.8 अरब डॉलर संपत्ति की मालकिन हैं। इनके बाद नाम आता है बायोकॉन कंपनी की चीफ किरन मजूमदार शॉ का जिनकी कुल संपत्ति 3.6 अरब डॉलर है। वर्ल्ड रैंकिंग में किरन को 629वें स्थान पर रखा गया है। भारत की स्मिता कृष्णा गोदरेज तीसरी सबसे अमीर महिला हैं।

वर्ल्ड रैंकिंग में 822वां स्थान पाने वाली स्मिता की गोदरेज परिवार की कुल संपत्ति में 20 फीसदी हिस्सेदारी है। यूएसवी इंडिया कंपनी की चेयरपर्सन लीना तिवारी 2.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति की मालकीन हैं। उन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में 1020वें स्थान पर रखा गया है। लीना के बाद नाम आता है विनोद और अनिल गुप्ता का।

इन मां-बेटे की हेवल्स इंडिया में 43 फीसदी हिस्सेदारी है और इन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में 1103वें स्थान पर रखा गया है। इंजिनियरिंग फर्म थरमेक्स में 62 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली अनु आगा के पास 1.4 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह वर्ल्ड रैंकिंग में 1650वें स्थान पर हैं। शीला गौतम और मधु कपूर दोनों को ही फोर्ब्स की वर्ल्ड रैंकिंग में संयुक्त रूप से 1999वें पायदान पर रखा गया है। इन दोनों ही भारतीय महिला अरबपतियों के पास 1.1अरब डॉलर की संपत्ति है। बता दें कि शीला गौतम स्लीपवेल मैट्रेस बनाने वाली कंपनी शीला फोम की संस्थापक हैं जबकि मधु कपूर यस बैंक में 9.3 फीसदी की हिस्सेदार हैं।

 

7.प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान के झुंझुनू में राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ किया गया तथा सम्पूर्ण भारत में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के विस्तार की शुरुआत की गई :-

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज राजस्थान के झुंझुनू में राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ किया और साथ ही देश के 640 जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विस्तार की शुरूआत  की।

प्रधानमंत्री ने सामुदायिक भागीदारी के जरिये बालिकाओं की शिक्षा तथा कन्या भ्रूण हत्या निरोधक कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों को पुरस्कृत भी किया। 

 

8.Royal Enfield बेचेगी अब पुरानी मोटरसाइकल, यहां खुला पहला स्टोर :-

महंगी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल इनफील्ड ने यूज्ड मोटरसाइकिल बिक्री के सेगमेंट में उतरने के फैसला किया है। इसके तहत कंपनी ने विंटेज नाम से पहला स्टोर चेन्नई में खोला है। कंपनी इस तरह के विंटेज स्टोर देशभर में खोलने की योजना बना रही है। कंपनी इस वर्ष देशभर में 10 विंटेज स्टोर खोलेगी।

कंपनी का कहना है कि वह मुख्य रूप से सेकेंड हैंड रॉयल इनफील्ड खरीदने वाले ग्राहकों को लक्षित कर रही है। विंटेज स्टोर के जरिये उन ग्राहकों को यूज्ड और दुरुस्त की हुई, दोनों तरह की रॉयल इनफील्ड बाइक बेची जाएंगी।