Talent Hunt Answers 22/09/2018

0
120

1. किस देश के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वहां की कुल जनसंख्या में 28.1% बुज़ुर्ग शामिल हैं जो दुनिया में सबसे अधिक है?
a.    भारत
b.    जापान
c.    नेपाल
d.    चीन

ANSWER – b. जापान
विवरण:
 जापान के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वहां की कुल जनसंख्या में 28.1% बुज़ुर्ग शामिल हैं जो दुनिया में सबसे अधिक है. देश के 3.56 करोड़ नागरिकों की उम्र 65 या उससे अधिक है.


2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ जारी ‘ट्रेड वॉर’ के बीच 200 अरब मूल्य के चीनी उत्पादों पर कितने आयात शुल्क लगा दिया है?

a.    10 प्रतिशत
b.    20 प्रतिशत
c.    30 प्रतिशत
d.    40 प्रतिशत

ANSWER – a. 10 प्रतिशत
विवरण:
 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ जारी ‘ट्रेड वॉर’ के बीच 200 अरब डॉलर मूल्य के चीनी उत्पादों पर 10% आयात शुल्क लगा दिया है. 24 सितंबर से लागू हो रहा यह शुल्क अगले साल की शुरुआत में बढ़कर 25% हो जाएगा.

3. निम्न में से किस देश ने पहली बार विवादित दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी अभ्यास किया है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    जापान
d.    इनमें से कोई नहीं

ANSWER –  2. 3.c. जापान
विवरण:
 जापान ने पहली बार विवादित दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी अभ्यास किया है. इस सैन्य अभ्यास में कागा हेलीकॉप्टर पोत समेत जापानी युद्धपोतों ने भी हिस्सा लिया.

4. हाल ही में भारत और सर्बिया के डाक विभाग ने संयुक्तष रूप से किसे समर्पित डाक टिकट प्रकाशित किया है?
a.    स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी वाजपेयी
b.    निकोला टेस्लान और एपीजे अब्दुल कलाम
c.    एपीजे अब्दुल कलाम और स्वामी विवेकानंद
d.    स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला

ANSWER – 4.d. स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला
विवरण:
 भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सर्बिया के प्रेजिडेंट अलेक्जेंडर वुसिस ने 16 सितंबर को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद और महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला को समर्पित स्टाम्प लांच किया.

5. फिलीपींस और किस देश में तबाही मचाने के बाद तूफान मांगखूट (मैंगकूट) चीन में पहुंच गया है?
a.    हॉन्ग कॉन्ग
b.    जापान
c.    रूस
d.    नेपाल

ANSWER – a. हॉन्ग कॉन्ग
विवरण:
 फिलीपींस और हॉन्ग कॉन्ग में तबाही मचाने के बाद मांखुत तूफान ने चीन के दक्षिणी ग्वांगडॉन्ग प्रांत में दस्तक दे दी है. जो कि 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है.

SHARE
Previous articleMOCK TEST 161
Next articleVocab Of The Day