Talent Hunt Answers 04/10/2018

0
77

1. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए कितने मिलियन डॉलर का योगदान दिया है?
a. 1 मिलियन डॉलर
b. 5 मिलियन डॉलर
c. 6 मिलियन डॉलर
d. 10 मिलियन डॉलर

ANSWER:  a. 1 मिलियन डॉलर
विवरण: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है, इस प्रोजेक्ट के तहत न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में सोलर पैनल स्थापित किये जायेंगे.

 

2. निम्न में से कौन सी फिल्म ऑस्कर 2019 हेतु भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है?
a. स्त्री
b. न्यूटन
c. खोज
d. विलेज रॉकस्टार

ANSWER: d. विलेज रॉकस्टार
विवरण: असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार यह सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में ऑस्कर 2019 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने यह घोषणा 22 सितंबर 2018 को की.

 

3. कानून मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में प्रति दस लाख लोगों पर केवल कितने जज हैं?
a. 19
b. 20
c. 25
d. 30

ANSWER: a. 19
विवरण: कानून मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में प्रति दस लाख लोगों पर केवल 19 जज हैं. इन आंकड़ों में बताया गया है कि देश में 6000 से ज्यादा जजों की कमी है, जिनमें 5000 से ज्यादा जजों की निचली अदालतों में कमी है.

 

4. निम्नलिखित में से किस देश में पहली बार किसी महिला ने टीवी पर शाम का न्यूज़ बुलेटिन दिया?
a. नेपाल
b. चीन
c. सऊदी अरब
d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER: c. सऊदी अरब
विवरण: वीम अल दखील सऊदी अरब में टीवी पर शाम की न्यूज़ बुलेटिन देने वाली पहली महिला ऐंकर बन गई हैं. इससे पहले 2016 में जुमानाह अलशमी सुबह की न्यूज़ पढ़ने वाली सऊदी की पहली महिला ऐंकर बनी थीं.

 

5. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हॉटस्टार के किस सीईओ को फेसबुक इंडिया का उपाध्यक्ष और एमडी नियुक्त करने की घोषणा की है?
a. अजीत मोहन
b. क्रिस डेनियल्स
c. कल्याण कृष्णमूर्ति
d. राहुल सचदेवा

ANSWER: a. अजीत मोहन
विवरण: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हॉटस्टार के सीईओ अजीत मोहन को फेसबुक इंडिया का उपाध्यक्ष और एमडी नियुक्त करने की घोषणा की है. गौरतलब है कि फेसबुक इंडिया के एमडी रहे उमंग बेदी ने पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था.