Talent Hunt Answers 12/11/2018

0
79

1. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक शिकायत बॉक्स लॉन्च किया है जिसे शी-बॉक्स नाम दिया गया है?
a. महिला बाल विकास मंत्रालय
b. गृह मंत्रालय
c. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
d. रक्षा मंत्रालय

ANSWER: a. महिला बाल विकास मंत्रालय
विवरण: 
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने केंद्रीय महिला कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्लैटफॉर्म शी-बॉक्स लॉन्च किया है. इसका इस्तेमाल महिलाएं शिकायत दर्ज करने के लिए कर सकती हैं.

2. हाल ही में भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के लिए भारत ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. बांग्लादेश
b. श्रीलंका
c. पाकिस्तान
d. इंडोनेशिया

ANSWER: a. बांग्लादेश
विवरण:
 भारत और बांग्लादेश ने 25 अक्टूबर 2018 को व्यापार और जहाजों के आवागमन के लिए दोनों देशों के बीच अंतर्देशीय तथा तटीय जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण समझौते किए हैं.

3. भारतीय रेल द्वारा तैयार की गई बिना इंजन की रेल का क्या नाम रखा गया है?
a. ट्रेन-20
b. ट्रेन-18
c. सुपर ट्रेन
d. ट्रेन-30

ANSWER: b. ट्रेन-18
विवरण:
 भारतीय रेलवे देश की पहली इंजन रहित हाई स्पीड ट्रेन तैयार की गई. रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस ट्रेन की जानकारी जारी की गई. इस ट्रेन का नाम ट्रेन-18 रखा गया है.

4. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्री ने रिसर्च संबधी कार्यो को प्रोत्साहन देने के लिए कितने पोर्टल लॉन्च किये?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच

ANSWER: a. दो
विवरण: 
केन्द्री य मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘अकादमिक और अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (स्पायर्क)’ का वेब पोर्टल लांच किया. जावड़ेकर ने इस अवसर पर दो पोर्टल लॉन्च किये.

5. किस देश की मदद से वर्ष 2022 में पाकिस्तान अपने पहले अंतरिक्षयात्री को स्पेस भेजेगा?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. अमेरिका

ANSWER: b. चीन
विवरण:
 पाकिस्तान के सूचना मंत्री के अनुसार चीन की मदद से वर्ष 2022 में पहली बार किसी पाकिस्तानी को अंतरिक्ष भेजा जाएगा. पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी ‘सुपारको’ और एक चीनी कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं.