अमिताभ बच्चन होंगे जीएसटी के ब्रांड एंबेसडर

0
235

1.फ्रांसः संसदीय चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति मैक्रोन को मिला भारी बहुमत :-

फ्रांस के संसदीय चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की पार्टी लॉ रिपब्लिक एन मार्श

और सहयोगी डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

मध्यमार्गी मैक्रोन इसी साल मई में हुए राष्ट्रपति चुनावों में देश के पहले युवा राष्ट्रपति चुने गए

थे। उन्हें 66.06 प्रतिशत मत हासिल हुआ था।

मैक्रोन की पार्टी साल भर पहले ही अस्तित्व में आई थी और इसके कई सदस्यों ने पहले किसी

सरकारी पद पर काम नहीं किया था।

तीन मतदान सर्वेक्षणों में मैक्रोन की रिपब्लिक एन मार्श और उसके सहयोगी दल 577 सीटों

वाली नेशनल असेंबली में 355 से 365 सीटें जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं।

2. श्रीकांत ने सैकई को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता :-

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने फाइनल में जापानी क्वालीफायर कजुमासा सैकई

पर जीत के साथ इंडोनेशिया ओपन पुरुष एकल ट्रॉफी जीती है जो उनका तीसरा सुपर सीरीज

खिताब है।

विश्व नंबर 22 श्रीकांत ने 47 वें नंबर के सैकई को सिर्फ 37 मिनट में ही 21-11, 21-19 से

हराकर खिताब जीता।

3.रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने ओडिसा और असम में विभिन्न रेल-सेवाओं का शुभारंभ किया :-

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने आज दिनांक 19/06/2017 को रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के

जरिये ओडिसा और असम स्थित विभिन्न रेल सेवाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेद्र प्रधान और

लोकसभा सदस्य श्री प्रसन्ना कुमार पटसनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

4.GST: अमिताभ बच्चन होंगे जीएसटी के ब्रांड एंबेसडर :-

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन माल एवं सेवाकर (GST) का प्रचार करते नजर आएंगे।

उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक जुलाई से लागू होनी है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क विभाग बच्चन को जीएसटी का ब्रांड एंबेसडर बनाएगा। उनके साथ

40 सेकेंड की एक विज्ञापन फिल्म पहले ही शूट कर ली गई है।

5.डॉ.महेश शर्मा ने राष्ट्रीय चिकित्सा और तंदुरुस्ती पर्यटन बोर्ड की तीसरी बैठक की अध्यक्षता

की :-

पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राष्ट्रीय चिकित्सा

और तंदुरुस्ती पर्यटन बोर्ड की तीसरी बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में पर्यटन मंत्रालय में सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा, अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और

यात्रा और अतिथि सत्कार उद्योग के साझेदारों के बोर्ड के सदस्य तथा चिकित्सा और तंदुरुस्ती

क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए।

बोर्ड की दूसरी बैठक 28 मार्च, 2017 को हुई थी। इसमें घोषणा की गयी थी कि चिकित्सा और

तंदुरुस्ती पर्यटन के बारे में एक विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा और उसे 21 जून, 2017 को

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समय देश के समक्ष रखा जाएगा।

6.पंजाब में 10 लाख से ज्यादा किसानों का कृषि कर्ज माफ, CM अमरिंदर सिंह की बड़ी

घोषणा :-

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सोमवार को छोटे और सीमांत किसानों के दो लाख रुपये तक

के फसल कर्ज को माफ करने की घोषणा की है।

पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के प्रमुख चुनावी वादों में से यह एक था।

घोषणा से कृषि कर्ज माफी का रास्ता तैयार हो गया है। विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने

उल्लेख किया कि पांच एकड़ तक जमीन वाले 8.75 लाख किसानों समेत 10.25 लाख किसानों

को फायदा होगा।

7.लॉकहीड के साथ भारत में टाटा बनाएगी एफ16 विमान :-

लॉकहीड मार्टिन ने टाटा की कंपनी टाटा एडवांस सिस्टम के साथ भारत में एफ 16 विमान

बनाने के लिए करार किया है। भारतीय एयरफोस को सोवियत के समय की फ्लीट को बदलने

के लिए सैंकड़ों विमानों की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कह चुके हैं कि इन विमानों को स्थानीय पार्टनर के साथ मिलकर

भारत में बनाना होगा।

पेरिस एयरशो में करार का एलान करते हुए दोनों कंपनियों ने कहा कि भारत में उत्पादन शुरू

करने के बावजूद अमेरिका में नौकरियां बनी रहेंगी।

स्वीडन की कंपनी साब भी भारतीय एयरफोस को विमान सप्लाई करने की दौ़ड़ में है। कंपनी ने

भारत में ग्रिपेन फाइटर बनाने का ऑफर भी दिया है।

कंपनी ने अभी भारत में किसी पार्टनर का एलान नहीं किया है। ये एलान मोदी की 26 जून की

अमेरिका की यात्रा से ठीक पहले आया है।

भारत से ये एफ 16 विमान एक्सपोर्ट भी होने की उम्मीद है। 26 देश में ऐसे 3200 विमान हैं।

भारत में अब तक का सबसे आधुनिक मॉडल ब्लॉक 70 बनेगा।

8.श्री पीयूष गोयल ने ऊर्जा संरक्षण इमारत नियमावली 2017 का शुभारंभ किया :-

ऊर्जा, कोयला, नवीन और अक्षय ऊर्जा एवं खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल ने

आज ऊर्जा संरक्षण इमारत नियमावली 2017 (ईसीबीसी 2017) का शुभारंभ किया। ईसीबीसी

2017 में निर्धारित मानकों के आधार पर ही देशभर में नई व्यावसायिक इमारतों के निर्माण

किया जाएगा। ईसीबीसी को ऊर्जा मंत्रालय और ऊर्जा क्षमता ब्यूरो (बीईई) ने तैयार किया है।

ईसीबीसी का नवीन संस्करण वर्तमान के साथ-साथ भविष्योन्मुखी इमारत प्रौद्योगिकी विकास

पर केन्द्रित है। इसके अतिरिक्त यह इमारत ऊर्जा उपभोग को कम करने और न्यून कार्बन

उत्सर्जन को प्रोत्साहित करता है।

ईसीबीसी 2017 अप्रतिरोधी डिजाइन रणनीतियों को शामिल करके, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को

इमारतों के डिजाइन में शामिल करने के लिए बिल्डरों, डिजाइनरों और निर्माताओं के लिए मानक

एवं पैमाने निर्धारित करती हैं।

9.बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर :-

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे और जूनागढ

जाने के लिए रवाना होंगे। वे 2.30 बजे जूनागढ में जूनागढ कोमर्शियल को.ओ. बैंक की

हैडओफिस के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजुद रहेंगे।

फिर 3 बजे जूनागढ में कृषि युनिवर्सिटी ग्राउन्ड में आयोजित सौराष्ट्र झोन के ‘पेइज प्रमुख

महासंमेलन’ में कार्यकर्ताओको संबोधित करेंगे और शाम में अहमदाबाद आयेंगे।

10.राष्ट्रपति ने एडुअर्ड फिलिप को फिर फ्रांस का प्रधानमंत्री नियुक्त किया :-

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दूसरे चरण के संसदीय चुनाव के बाद सोमवार को एडुअर्ड

फिलिप को फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। मैक्रों के कार्यालय सूत्रों ने बताया कि

फिलिप को नई सरकार का गठन करने को कहा गया है।

रविवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में मैक्रों की पार्टी को नेशनल असेंबली में भारी बहुमत

मिली है। इस जीत से उनके यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थक और कारोबार अनुकूल एजेंडे को जारी

रखने का जनादेश मिला है।

उनकी पार्टी आरईएम और सहयोगियों ने नेशनल असेंबली की 577 सीटों में से 350 सीटों पर

जीत दर्ज की। मैक्रों मई में फ्रांस के राष्ट्रपति बने। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद तय कार्यक्रम

के अनुसार संसदीय चुनाव हुए हैं।