APTITUDE QUIZ 116

0
145

APTITUDE QUIZ

1. एक रेलगाड़ी 90 कि०मी०/घ० की चाल से रही है | मी०/से० में इसकी चाल है –
अ. 25 मी०/से०
ब. 20 मी०/से०
स. 15 मी०/से०
द. 30 मी०/से०

2. एक रेलगाड़ी 15 मी०/से० की चाल से चल रही है | कि०मी०/घ० में इसकी चाल क्या होगी ?
अ. 50 कि०मी०/घ०
ब. 52 कि०मी०/घ०
स. 54 कि०मी०/घ०
द. 55 कि०मी०/घ०

3. एक रेलगाड़ी 45 कि०मी०/घ० की चाल से चल रही है | मीटर/से० में रेलगाड़ी की क्या चाल है ?
अ. 10 मी०/से०
ब. 12.5 मी०/से०
स. 15 मी०/से०
द. 16 मी०/से०

4. 100 मीटर लम्बी एक रेलगाड़ी 30 कि०मी०/घ० की चाल से चाल रही है | रेलवे स्टेशन पर खड़े एक व्यक्ति को पार करने में लगा समय ज्ञात कीजिये |
अ. 10 से०
ब. 12 से०
स. 15 से०
द. 20 से०

5.. एक रेलगाड़ी जिसकी लम्बाई 250 मी० है, 90 कि०मी०/घ० की चाल से चल रही है | रेलगाड़ी द्वारा एक बिजली के खम्बे को पार करने में लगा समय है –
अ. 8 से०
ब. 9 से०
स. 10 से०
द. 12 से०

6. 8000 रु० का 5 % वार्षिक दर से 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा जबकि ब्याज वार्षिक देय है,
अ. 1250 रूपए
ब. 1261 रूपए
स. 1200 रूपए
द. 1150 रूपए

7. 15000 रु० का 5 % वार्षिक दर से 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा. जबकि ब्याज छमाही देय है ?
अ. 2300 रूपए
ब. 2250 रूपए
स. 2395.40 रूपए
द. 2295.40 रूपए

8. 20000 रु० का 8 % वार्षिक दर से 9 महीने का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करो, जबकि ब्याज तिमाही देय है|
अ. 1200 रु०
ब. 1224 रु०
स. 1250 रु०
द. 1150 रु०

9. 2 वर्ष में वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से यदि कोई धन 500 रु० से 583.2 रु० हो जाता है तो वार्षिक ब्याज की दर है ?
अ. 5 %
ब. 8 %
स. 10 %
द. 4 %

10. यदि 4 % वार्षिक ब्याज की दर से किसी धन का 2 वर्ष का साधारण ब्याज 400 रु० है तो उसी धन पर समान अवधि के लिए और समान ब्याज दर पर चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा ?
अ. 400 रूपए
ब. 408 रूपए
स. 450 रूपए
द. 500 रूपए

11. दो छात्रों की उम्र में 12 वर्ष का अन्तर है | यदि चार साल पहले बड़े छात्र की उम्र छोटे छात्र की उम्र की दो गुनी थी तो छोटे छात्र की उम्र ज्ञात कीजिये |
अ. 10 साल
ब. 8 साल
स. 12 साल
द. 15 साल

12. 10 साल बाद मोहन की उम्र अपनी 2 साल पहले की उम्र से 4 गुनी हो जाएगी | मोहन की वर्तमान उम्र क्या है ?
अ. 5 साल
ब. 6 साल
स. 8 साल
द. 10 साल

13. एक पिता की वर्तमान उम्र उसके पुत्र की वर्तमान उम्र के 4 गुने से 2 वर्ष ज्यादा है | 5 वर्ष बाद, पिता की उम्र उसके पुत्र की उम्र के 3 गुने से 5 वर्ष अधिक हो जायेगी | पुत्र की वर्तमान उम्र ज्ञात कीजिये |
अ. 12 साल
ब. 11 साल
स. 13 साल
द. 15 साल

14. मोहन सोहन से 6 वर्ष छोटा है | यदि उन दोनों की उम्र का अनुपात 3:5 है तो मोहन की उम्र क्या है
अ. 2 वर्ष
ब. 3 वर्ष
स. 5 वर्ष
द. 8 वर्ष

15. P तथा Q की उम्र का कुल योग , Q तथा R की उम्र के कुल योग से 20 वर्ष ज्यादा है | R , P से कितने वर्ष छोटा है ?
अ. 15 साल
ब. 20 साल
स. 22 साल
द. 16 साल

16. संख्या 35 से 60 के मध्य सभी अविभाजित संख्याओ का औसत ज्ञात कीजिये|
अ. 40
ब. 50
स. 46.7
द. 45

17. प्रथम 30 प्राकृतिक संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिये|
अ. 20
ब. 15.5
स. 25
द. 18

18. संख्या 5 के प्रथम 4 गुणको का औसत ज्ञात कीजिये|
अ. 11.5
ब. 11
स. 12
द. 12.5

19. संख्या 60 के बाद प्रथम 5 अविभाजित संख्याओं का औसत ज्ञात करो|
अ. 72
ब. 70.20
स. 71.70
द. 72.24

20. संख्या 6 से 34 के बीच की 5 से विभाजित होने वाली सभी संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिये|
अ. 18
ब. 20
स. 24
द. 30

ANSWERS
1. अ
2. स
3. ब
4. ब
5. स
6. ब
7. स
8. ब
9. ब
10. ब
11. ब
12. ब
13. स
14. ब
15. ब
16. स
17. ब
18. द
19. ब
20. ब