1 BRICS 2026: भारत की अध्यक्षता में होने वाले ‘ब्रिक्स 2026’ की वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च

भारत ने ‘ब्रिक्स 2026’ आयोजन की कमान संभाल ली है। मंगलवार को ‘ब्रिक्स 2026’ की वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च किए गए। इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर ‘मानवता प्रथम’ और ‘जन-केंद्रित’ दृष्टिकोण के साथ अपनी अध्यक्षता कर रहा है। हमारी अध्यक्षता का विषय है ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’। नया BRICS 2026 लोगो एकता में विविधता का प्रतीक है। इसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मिश्रण दिखता है। लोगो की पंखुड़ियों में सभी BRICS सदस्य देशों के रंग शामिल हैं, जो समानता, साझा उद्देश्य और पारस्परिक सम्मान को दर्शाते हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत की अध्यक्षता की 4 प्रमुख प्राथमिकताएं हैं, जिनमें लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता शामिल हैं।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को लेकर चीन और पाकिस्तान के बीच 1963 में हुआ समझौता अवैध है। सेना प्रमुख ने शक्सगाम घाटी के क्षेत्र को लेकर भारत के रुख को दोहराया। जनरल द्विवेदी ने शक्सगाम घाटी पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी के संबंध में मीडिया के एक प्रश्न का जवाब देते हुए यह बात कही। 1948 में पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी पर अवैध कब्जा किया था। 1963 में पाकिस्तान ने यह इलाका चीन को सौंप दिया था। चीन ने जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी में अपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर भारत की आपत्ति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के जरिए पाकिस्तान तक सड़क बना रहा है, जो इस इलाके से गुजर रही है। CPEC (2013 से शुरू) गिलगित-बाल्टिस्तान से गुजरता है, जहां सड़क, रेलवे, ऊर्जा प्रोजेक्ट्स और ग्वादर पोर्ट जैसे काम चल रहे हैं। इसकी कुल लागत करीब 60 बिलियन डॉलर है।
3 वेंस और रुबियो ने सर्जियो गोर का भारत में अमेरिकी दूत के तौर पर स्वागत किया

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सार्वजनिक रूप से सर्जियो गोर को बधाई दी है। सर्जियो गोर ने औपचारिक रूप से भारत में अमेरिका के नए राजदूत का पद संभाल लिया है।
4 Apple ने Siri के लिए Google Gemini को चुना, Alphabet को मिला बड़ा AI बूस्ट

एपल और गूगल के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। एपल ने अपने नए और बेहतर Siri वॉयस असिस्टेंट के लिए Google Gemini AI मॉडल को चुन लिया है। यह मल्टी-ईयर डील इस साल के अंत में आने वाले नए Siri और भविष्य के Apple Intelligence फीचर्स को पावर देगी। इस समझौते से AI की रेस में गूगल की पोजिशन और मजबूत हुई है और यह OpenAI के लिए भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब तक एपल ने अपने डिवाइसेज में ChatGPT को भी जोड़ा था, लेकिन अब डिफॉल्ट AI लेयर के तौर पर Gemini को प्राथमिकता मिलेगी। गूगल ने कहा कि उसके Gemini मॉडल एपल के Apple Foundation Models और आने वाले AI फीचर्स का आधार बनेंगे। इस डील से गूगल को एपल के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव डिवाइसेज तक पहुंच मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी के केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य का आधिकारिक नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘केरलम’ नाम मलयालम भाषा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। राजीव चंद्रशेखर ने पत्र में यह भी बताया कि जून 2024 में केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें राज्य के नाम को आधिकारिक दस्तावेजों में ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की गई है।
6 गोल्डन ग्लोब 2026: प्रियंका चोपड़ा बनीं अवॉर्ड प्रेजेंटर

83वाँ गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स एक सालाना अवॉर्ड सेरेमनी, जिसमें 2025 में फिल्म और अमेरिकन टेलीविज़न प्रोडक्शन में बेहतरीन काम को सम्मानित किया गया। निक्की ग्लेज़र लगातार दूसरे साल होस्ट के तौर पर लौटीं। यह 11 जनवरी, 2026 को सेरेमनी कैलिफ़ोर्निया के बेवर्ली हिल्टन में हुई। सेरेमनी में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और जैक थॉर्न-स्टीफन ग्राहम की वेब सीरीज ‘एडोलेसेंस ने सबसे अधिक 4-4 अवॉर्ड अपने नाम किए। डायरेक्टर क्लो झाओ की बायोग्राफिकल हिस्टोरिकल ड्रामा ‘हैमनेट‘ को बेस्ट मोशन पिक्चर – ड्रामा का अवॉर्ड मिला, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट मोशन पिक्चर – म्यूजिकल या कॉमेडी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनीं।
7 ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने 2026 टी-20 विश्व कप से पहले संन्यास की घोषणा की

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने 2026 के ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। 35 वर्षीय हीली ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने संन्यास का निर्णय बार-बार लगने वाली चोटों और मानसिक थकान के कारण लिया है। हीली ने कहा कि वे फरवरी-मार्च में भारत के साथ होने वाली घरेलू श्रृंखला में अंतिम मैच खेलेंगी। महिला क्रिकेट की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक एलिसा हीली आठ बार विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रह चुकी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका को इस साल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। डाक विभाग के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले के अमरापुरम मंडल में दीपिका के पैतृक गांव तंबलाहट्टी का दौरा किया और उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा।

लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रमुख शीतकालीन पर्व है, जिसे मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में मनाया जाता है। यह त्योहार कठोर सर्दी के अंत और लंबे व गर्म दिनों के आगमन का प्रतीक है। कृषि और सामुदायिक जीवन से गहराई से जुड़ी लोहड़ी परिवारों और समाज को एकजुट करती है तथा फसल के लिए आभार, खुशी, एकता और नवआरंभ का संदेश देती है। लोहड़ी हर वर्ष 13 जनवरी को मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। वर्ष 2026 में लोहड़ी मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को मनाई गई। यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने और सर्दी से वसंत की ओर धीरे-धीरे बढ़ते परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।
10 इंडियन आइडल 3 विनर Prashant Tamang का 43 साल की उम्र में निधन

प्रसिद्ध सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) का 11 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में अपने आवास पर निधन हो गया। प्रशात साल 2007 में ‘इंडियन आइडल सीजन 3’ के विनर थे जिसके बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो वेब सीरीज पाताललोक 2 में भी नजर आए थे। दार्जिलिंग के रहने वाले तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को हुआ था। उनके गीत ‘बीर गोरखाली‘ (Bir Gorkhali) और ‘असारे महिमा‘ (Asare Mahinama) आज भी शक्तिशाली सांस्कृतिक गीतों के रूप में गूंजते हैं। उन्होंने 2010 में नेपाली हिट फिल्म ‘गोरखा पलटन‘ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद ‘अंगालो यो माया को’, ‘किना माया मा’, ‘निशानी’, ‘परदेसी’ और ‘किना मायामा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।