CURRENT AFFAIRS

0
263
  1. कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2015 किसे दिया गया है ?

:-कर्नल सीके नायडू अचीवमेंट पुरस्कार सईद किरमानी को दिया गया है ? यह पुरस्कार क्रिकेट में योगदान के लिए दिया जाता है, तथा इसके साथ में 25 लाख रुपये का चेक भी दिया जाता है |

  1. वेरा रुबिन किस देश की प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थी?

:-वेरा रुबिन संक्युत राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थी | उन्होंने डार्क मैटर के लिए मजबूत सबूत जुटाए थे, तथा आकाश गंगा के रोटेशन पर काम किया था | वेरा रुबिन का हाल ही में प्रिंसटन, न्यू जर्सी में निधन हो गया है |

  1. समित गोहेल का संबंध किस खेल है?

:-समित गोहेल का संबंध क्रिकेट से है | समित गोहेल गुजरात के सलामी बल्लेबाज है | उन्होंने रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान नाबाद 359 रन की पारी खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 117 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है |

  1. बैंक सखीयोजना किस ग्रामीण बैंक के द्वारा शुरू की गई है?

:-“बैंक सखी” योजना कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के द्वारा शुरू की गई है | यह योजना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्रो में बिना नकद लेनदेन में सुधार करने के लिए “बैंक सखी” अभिनव योजना शुरू की गई है |

  1. अटल अमृत अभियानस्वास्थ्य बीमा योजना भारत के किस राज्य में शुरू की गई है?

:-“अटल अमृत अभियान” स्वास्थ्य बीमा योजना भारत के असम राज्य में शुरू की गई है | गरीबी रेखा (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) परिवारों तथा 5 लाख रुपये की वार्षिक आय से नीचे वाले व्यक्ति इस योजना के पात्र होंगे |

  1. वितीय साक्षरता अभियानकिस मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है?

:-“वितीय साक्षरता अभियान”मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है | यह अभियान लोगों को कैशलेस आर्थिक प्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है |

  1. जगन्नाथ वर्मा किस भाषा के जाने माने फिल्म अभिनेता थे ?

:-जगन्नाथ वर्मा मलयालम भाषा के जाने माने अभिनेता थे | जगन्नाथ वर्मा पत्रम और लेलम जैसी प्रसिद्ध फिल्मो के लिए जाना जाता है | हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में जगन्नाथ वर्मा का निधन हो गया है |

  1. रतनासिरी विक्क्रेमानायके किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?

:-रतनासिरी विक्क्रेमानायाके श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री थे | हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो में उनका निधन हो गया है | वे 2000 से 2001 तक फिर 2005 से 2010 तक श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे थे |

  1. हाल ही में राष्ट्रिय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

:-हाल ही में राष्ट्रिय कैडेट कोर के महानिदेशक के रूप में विनोद वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है | इस नियुक्ति से पहले विनोद वशिष्ठ गया, बिहार में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में कमांडेट थे|

  1. मिडनाइट फ्युरिजपुस्तक के लेखक कौन है ?

:-मिडनाइट फ्युरिज” पुस्तक के लेखक निसिद हजारी है | इस पुस्तक को ई कोल्बाई पुरस्कार से नवाजा गया है | यह पुस्तक भारत के विभाजन पर लिखी गई है |

  1. चेतन रामाराव किस भाषा के जाने माने फिल्म अभिनेता थे?

:-चेतन रामाराव कन्नड़ भाषा के जाने माने फिल्म अभिनेता थे | हाल ही चेतन रामाराव का कर्नाटक के मैसूर में निधन हो गया है | उन्हे अपने फ़िल्मी कैरियर में 350 से अधिक फिल्मो में अभिनय किया था |

  1. हाल ही में विरमणि पुरस्कार किसे दिया गया है ?

:-हाल ही में वीरमणि पुरस्कार बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को दिया गया है |  यह पुरस्कार सामाजिक न्याय के लिए दिया जाता है |

  1. 2016 फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में पहले स्थान पर किसे रखा गया है?

:-2016 फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में पहले स्थान पर सलमान खान को गया है | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 270.33 करोड़ रुपये की अनुमानित आय के साथ 2016 की फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में पहला स्थान दिया गया है |

  1. पुस्तकसम्राट चंद्रगुप्तके लेखक कौन है?

:-पुस्तक “सम्राट चंद्रगुप्त” के लेखक आदित्य के है | इस पुस्तक में चंद्रगुप्त मौर्य तथा  भारत में मौर्य साम्राज्य के संस्थापक की कहानियों का वर्णन किया है।

  1. शिवा केशवन का संबंध किस खेल से है ?

:-शिवा केशवन का संबंध लुग खेल से है | शिवा केशवन ने हाल ही में नागानो, जापान में 2016 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण लुग जीता है | शिव केशवन इंसब्रुक, ऑस्ट्रेलिया में 2017 में विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे|

16.ग्रामीण क्षेत्रों में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने और सुधारने के लिए, कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) ने गांवों में रोजगार करने वाली महिलाओं के लिए “बैंक सखी” नाम से एक नयी योजना शुरू की है. बैंक के चेयरमैन एस रवींद्रन ने बताया कि बैंक, उन चयनित गांवों में “बैंक सखी” नाम से महिला व्यापार प्रतिनिधियों की नियुक्ति करेगा

 

17.आईसीआईसीआई बैंक ने व्यापारियों के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन, इजी पे की शुरुआत की है जिसमे भुगतान के सभी साधनों जैसे; डिजिटल पर्स, एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI), क्यूआर कोड, और क्रेडिट और डेबिट कार्ड को शामिल किया गया है.

 

18.वैज्ञानिकों ने एक उन्नत सामग्री की पहचान की है जो लगभग 4,000 डिग्री सेल्सियस के तापमान का सामना कर सकती है. यह अब तक के सबसे तेज हाइपरसोनिक अंतरिक्ष यान के लिए ताप प्रतिरोधी शील्ड के निर्माण का रास्ता खोल सकता है.

 

19.यूके के इम्पीरियल कॉलेज ऑफ़ लन्दन के खोजकर्ताओं ने पाया कि हेफ़नियम कार्बाइड का गलनांक अब तक खोजी गई वस्तुओं में सर्वाधिक उच्च रिकॉर्ड किया गया है.

 

 

20.केंद्र ने आंध्रप्रदेश में  पोलावरम सिंचाई परियोजना केलिए, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के माध्यम से 1,982 करोड़ रु जारी किये हैं, जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत दीर्घकालिक सिंचाई निधि मंजूर करता है.

 

21.विमुद्रीकरण से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने नवंबर-दिसंबर में बाकी फसल ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त 60 दिन का समय दिया गया है और वे शीघ्र ऋण चुकाने पर 3% अतिरिक्त ब्याज सब्सिडी के भी पात्र होंगे.

 

22.जीक्यू मैगज़ीन ने पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी और 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रॉजर फेडरर को 2016 का ‘सबसे स्टाइलिश पुरुष’ चुना है.

 

23.देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं से मोबाइल वालेट ‘पेटीएम’ में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा बंद कर दि है.

 

24.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित ग्रेटर नॉएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए अनुमति प्रदान कर दी है.

 

25.कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए देश भर में डिजी धन मेला का आयोजन किया जा रहा है और ऐसा ही एक मेला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में आयोजित किया गया. यह दिल्ली से बाहर देश में पहली बार इस तरह का मेला है.

 

26.दिग्गज भारतीय क्यू खिलाड़ी और 16 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप सिक्स-रेड स्नूकर चैंपियनशिप का राष्ट्रीय खिताब भी अपनी झोली में डाल कर वर्ष का शानदार समापन किया. आडवाणी ने पिछले हफ्ते ही बेंगलुरु में आयोजित आइबीएसएफ विश्व बिलियर्डस चैंपियनशिप (प्वाइंट फार्मेट) का खिताब जीता था.

 

27.नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति के रुप में किसी भी विवाद से बचने के लिए वह अपने फाउंडेशन ‘डोनाल्ड जे ट्रंप फाउंडेशन’ को भंग कर देंगे.

 

28.राष्ट्रीय प्रतीक “अशोकI सिंह” का स्केच बनाने वाली टीम के सह-कलाकार और संविधान की पांडुलिपि के पन्नों को सजाने वाले श्री दीनानाथ भार्गव का 89 वर्ष की आयु में इंदौर में निधन हो गया.

Join Today 

No.1 Coaching Institute of Udaipur Region

Anushka Academy

Shubhash Nagar Branch :- 8233223322

Shobhagpura Branch :- 7727867730

Sector 14 Branch :- 9521314152