Current General Affairs

0
126
  1. भारतीय धावक हिमा दास ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस में अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़कर कौन सा पदक जीता?
    a. रजत पदक
    b. स्वर्ण पदक
    c. कांस्य पदक
    d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER: a. रजत पदक
विवरण: भारतीय धावक हिमा दास ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस में अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीता.

2. किस अमेरिकी सीनेटर का ब्रेन कैंसर के कारण 25 अगस्त 2018 को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
a. रैंड पॉल
b. जॉन मैक्केन
c. हैरी रीड
d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER:  b. जॉन मैक्केन
विवरण: अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का ब्रेन कैंसर के कारण 25 अगस्त 2018 को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वर्ष 2008 राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के मैक्केन ने तत्कालीन डेमोक्रेट उम्मीदवार बराक ओबामा के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

3. केंद्र सरकार ने 25 अगस्त 2018 को किसे डीआरडीओ का नया अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया हैं?
a. डॉ. मोहन सेठी
b. डॉ. एस. क्रिस्टोफर
c. डॉ. जी. सतीश रेड्डी
d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER:  c. डॉ. जी. सतीश रेड्डी
विवरण: केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के वैज्ञानिक सलाहकार डॉक्टर जी. सतीश रेड्डी को डीआरडीओ का नया अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया.

4. भारतीय धावक मोहम्मद अनस याहिया ने 26 अगस्त 2018 को 18वें एशियन गेम्स में 45.69 सेकेंड में पुरुषों की कितने मीटर रेस पूरी कर रजत पदक जीत लिया है?
a. 300 मीटर
b. 200 मीटर
c. 100 मीटर
d. 400 मीटर

ANSWER: d. 400 मीटर
विवरण: भारतीय धावक मोहम्मद अनस याहिया ने 26 अगस्त 2018 को 18वें एशियन गेम्स में 45.69 सेकेंड में पुरुषों की 400 मीटर रेस पूरी कर रजत पदक जीत लिया.

5. रूसी वैज्ञानिकों ने हाल ही में साइबेरिया के ठंडे वातावरण में मिले विलुप्त किस प्रजाति के घोड़े के बच्चे के 40,000 साल पुराने अवशेष की तस्वीरें जारी की हैं?
a. लीना
b. ऑरंगुटैन
c. कनिड्स
d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER: a. लीना
विवरण: रूसी वैज्ञानिकों ने साइबेरिया के ठंडे वातावरण में मिले विलुप्त लीना प्रजाति के घोड़े के बच्चे के 40,000 साल पुराने अवशेष की तस्वीरें जारी की हैं. वैज्ञानिकों को यह अवशेष यकुत्स्क (पूर्वी साइबेरिया) में -60ºC के तापमान पर मिला.

6. एशियन गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपना पदक किस दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित किया है?
a.    जवाहरलाल नेहरू
b.    राजीव गांधी
c.    इन्द्र कुमार गुजराल
d.    अटल बिहारी वाजपेयी

ANSWER: d. अटल बिहारी वाजपेयी
विवरण: एशियन गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपना पदक दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है.

7. ओडिशा सरकार ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक दुती चंद को इनाम के तौर पर कितने करोड़ रुपये देने का घोषणा किये है?
a.    1.5 करोड़ रुपये
b.    2.5 करोड़ रुपये
c.    3.5 करोड़ रुपये
d.    2 करोड़ रुपये

ANSWER: a. 1.5 करोड़ रुपये
विवरण: ओडिशा सरकार ने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक दुती चंद को इनाम के तौर पर 1.5 करोड़ रुपये देने का घोषणा किया है.

8. शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सैन्याभ्यास में पहली बार भारत और किस देश की सेनाओं द्वारा एक साथ हिस्सा लेने पर चीन ने स्वागत किया हैं?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    रूस
d.    जापान

ANSWER: b. पाकिस्तान
विवरण: शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सैन्याभ्यास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की सेनाओं द्वारा एक साथ हिस्सा लेने पर चीन ने कहा है कि वह इस कदम का स्वागत करते हैं.

9. किस राज्य के वन विभाग ने हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को चीता पुनः प्रस्तुति प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा है?
a.    मध्य प्रदेश
b.    बिहार
c.    झारखण्ड
d.    पंजाब

ANSWER: a. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश वन विभाग ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को चीता पुनः प्रस्तुति प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा है. इसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के सागर जिले के नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य में में चीता को बसाना है.

10. निम्न में से किस देश ने हाल ही में बेईडो नेविगेशन उपग्रह कार्यक्रम के तहत जुड़वां उपग्रह लॉन्च किए हैं?
a.    नेपाल
b.    भारत
c.    जापान
d.    चीन

ANSWER: d. चीन
विवरण: चीन ने एकल वाहक रॉकेट पर अंतरिक्ष में जुड़वां नेविगेशन उपग्रहों को सफलतापूर्वक भेजा. यह लांग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 283वां मिशन था. जुड़वां उपग्रहों ने लॉन्च के तीन घंटे बाद कक्षा में प्रवेश किया.

11. हाल ही में उतराखंड में यमुना नदी पर किस बांध परियोजना हेतु छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये?
a.    देवप्रयाग बांध
b.    हिमनद बांध
c.    लखवाड़ बांध
d.    प्रयोजन बांध

ANSWER:  c. लखवाड़ बांध
विवरण: देहरादून के पास यमुना नदी पर बनने वाले बहुउद्देशीय लखवाड़ बांध परियोजना के क्रियान्वयन हेतु नितिन गडकरी सहित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये.

12.  किस राज्य सरकार ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है?
a. उत्तर प्रदेश सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. तमिलनाडु सरकार

ANSWER:  a. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है.

 

  1. 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की कितने मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया हैं?
    a. 400 मीटर
    b. 800 मीटर
    c. 200 मीटर
    d. 100 मीटर

ANSWER: b. 800 मीटर
विवरण: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया. वहीं, इस स्पर्धा में भारत के ही जिनसन जॉनसन ने रजत पदक जीता.

14. केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की किस अधिकारी को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
a. रुचि सचदेवा
b. अंजू सिंह
c. रुचि घनश्याम
d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER: c. रुचि घनश्याम
विवरण: केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचि घनश्याम को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है.

15. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निदेशक मंडल ने किस बैंक में 14.9% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है?
a. आईडीबीआई बैंक
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. भारतीय स्टेट बैंक
d. देना बैंक

ANSWER: a. आईडीबीआई बैंक
विवरण: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निदेशक मंडल ने आईडीबीआई बैंक में 14.9% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. दरअसल, एलआईसी के पास फिलहाल बैंक में 7.98% हिस्सेदारी है और वह नियंत्रण हासिल करने के लिए निवेश करना चाहती है.

 

  1. किस पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता का 22 अगस्त 2018 को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया?
    a. गुरुदास कामत
    b. रामलाल राही
    c. अशोक तंवर
    d. कपिल सिब्बल

ANSWER:  a. गुरुदास कामत
विवरण: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का 22 अगस्त 2018 को 63 वर्ष की उम्र में दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया.

17. तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में कितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है?
a. 10%
b. 5%
c. 15%
d. 12%

ANSWER: b. 5%
विवरण: तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में 5% छूट देने की घोषणा की है.

18. अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने किस अफ्रीकी देश में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान लोथागम नॉर्थ पिलर साइटका पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है?
a. रवांडा
b. सूडान
c. केन्या
d. अंगोला

ANSWER: c. केन्या
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने अफ्रीकी देश केन्या में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान ‘लोथागम नॉर्थ पिलर साइट’ का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है.

19. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं?
a. बिहार
b. झारखण्ड
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश

ANSWER: a. बिहार
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं.

20. किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम अटल पथरखने का फैसला किया है?
a. बिहार सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. पंजाब सरकार
d. दिल्ली सरकार

ANSWER: b. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम ‘अटल पथ’ रखने का फैसला किया है.

21. निम्न में से किस पूर्व सेना प्रमुख को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के लीजन ऑफ मेरिटसम्मान से सम्मानित किया गया है?
a. विजय कुमार सिंह
b. बिक्रम सिंह
c. दलबीर सिंह सुहाग
d. इनमें से कोई नहीं

ANSWER: c. दलबीर सिंह सुहाग
विवरण: पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान से सम्मानित किया गया है.

22. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है?
a.    इसरो
b.    नासा
c.    रौसकॉसमॉस
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

ANSWER:  b. नासा
विवरण: नासा ने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है.

23. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया?
a.    कप्तान सिंह सोलंकी
b.    तथागत रॉय
c.    सत्यपाल मलिक
d.    लालजी टंडन

ANSWER:  c. सत्यपाल मलिक
विवरण: सत्यपाल मलिक हिंसाग्रस्त और राजनीतिक तौर पर अस्थिर जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं.

  1. सीबीएसई ने 2020 से किस कक्षा के एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की घोषणा की है?
    a.    बोर्ड एग्जाम
    b.    नौवीं
    c.    आठवीं
    d.    प्राथमिक स्कूल

ANSWER: a. बोर्ड एग्जाम
विवरण: सीबीएसई ने 2020 से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की घोषणा की है.

25. ईरान द्वारा निर्मित पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान का क्या नाम है?
a.    तहरीक
b.    इन्साफ
c.    वज़ीर
d.    कौसर

ANSWER: d. कौसर
विवरण: ईरान ने अपने पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘कौसर’ का अनावरण किया. यह ईरान द्वारा निर्मित चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है.

26. भारत के वरिष्ठ पत्रकार एवं सिंडिकेट नाम से कॉलम लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    अरुण शौरी
b.    कुलदीप नैयर
c.    अनिल विजयन
d.    विष्णु प्रभाकर

ANSWER:  b. कुलदीप नैयर
विवरण: भारत के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 22 अगस्त को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे. पत्रकारिता के साथ ही वे एक प्रसिद्ध लेखक भी थे.

27. किस दक्षिण अमेरिकी देश के तेल निर्यात पर अमेरिका द्वारा प्रतिबन्ध लगाए जाने पर वहां आर्थिक संकट पैदा हो गया है?
a.    वेनेजुएला
b.    पेरू
c.    ब्राज़ील
d.    एक्वाडोर

ANSWER: a. वेनेजुएला
विवरण: वेनेजुएला पर आर्थिक प्रतिबंधों के चलते उसका तेल निर्यात 96% तक कम हो गया है जिससे वह की अर्थव्यवस्था संकट में आ गई है.

28. भारत के किस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता है?
a.    अनुज चुघ
b.    अभिनव मिश्रा
c.    तारिक अनीज़
d.    शार्दुल विहान

ANSWER:  d. शार्दुल विहान
विवरण: एशियाई खेलों में 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक दिलाया.

29. अंकिता रैना ने किस खेल में एशियाई गेम्स के पांचवें दिन कांस्य पदक जीता है?
a.    जिम्नास्टिक
b.    निशानेबाजी
c.    टेनिस
d.    बैडमिंटन

ANSWER: c. टेनिस
विवरण: भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने एशियन गेम्स 2018 के टेनिस एकल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं.

30. भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ने कितने प्रोटीन बायोमार्कर की पहचान की है जिससे आसानी से इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) का पता लगाया जा सकता है?
a. 50
b. 60
c. 70
d. 40

ANSWER: a. 50
विवरण: भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक चंदर मोहन ने ऐसे 50 प्रोटीन बायोमार्कर की पहचान की है जिससे आसानी से इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) का पता लगाया जा सकता है.