CURRENT GK IN HINDI

0
173

1.विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया :-

:- विश्व भर में 20 फरवरी 2017 को सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया।

:- इस वर्ष का विषय था, ‘सभ्य कार्यों द्वारा शांति बनाये रखना तथा टकराव से बचना’।

:- यह दिवस विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे बहिष्कार, बेरोजगारी तथा गरीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

 

 

  1. गत चार वर्षों में दुनिया में सबसे बड़ा शस्त्र आयातक है भारत :-

:- स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2012 से 2016 के बीच दुनिया के कुल आर्म्स इंपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत रही जो सभी देशों में सर्वाधिक है।

:- रिपोर्ट के अनुसार, 2007-2011 और 2012-16 के बीच भारत का शस्त्र आयात 43 प्रतिशत बढ़ गया और पिछले चार साल में उसकी वैश्विक खरीद उसके क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों चीन और पाकिस्तान से कहीं अधिक थी।

:- सऊदी अरब 2012-16 में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक था।

:- इस दौरान अमेरिका एक तिहाई हिस्सेदारी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश रहा। इसका करीब-करीब आधा माल मध्य पूर्व के देशों में पहुंचा।

:- साल 2012-16 के दौरान दुनिया के कुल आर्म्स एक्सपोर्ट में दूसरे स्थान पर रूस की भागीदारी 23 प्रतिशत रही और इसका निर्यात भारत, वियतनाम, चीन और अल्जीरिया को हुआ।

 

 

  1. भारतीय तटरक्षक बल का आईसीजीएस आयुष जलावतरित :-

:- भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस आयुष को कोच्चि, केरल में जलावतरित किया गया।

:- जहाज को वाइस एडमिरल ए आर कारवे, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा जलावतरित किया गया।

:- तेज गश्ती पोत (FPV) एकीकृत ब्रिज सिस्टम (आईबीएस) और मशीनरी नियंत्रण प्रणाली (एमसीएस) जैसे अत्याधुनिक नौवहन और संचार उपकरणों से फिट है।

:- जलावतरण के बाद जहाज को आंध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम में तैनात किया जायेगा।

 

 

  1. भारत का पहला हैलीपोर्ट दिल्ली में खुलेगा :-

:- राजधानी दिल्ली में देश का पहला डेडिकेटेड हैलीपोर्ट खुलेगा जहां से दिल्ली व आस पास के इलाकों के लिये हेलीकॉप्टरों से उडान भरी जा सकेगी।

:- विमानन सचिव आर एन चौबे ने कहा कि 100 करोड रुपये का यह प्रोजेक्ट 28 फरवरी को रोहिणी में खुलेगा तथा इसमें हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस व मरम्मत जैसी सुविधाएं भी होगी।

:- इस पर पवन हंस हेलीकाप्टर लिमिटेड (पीएचएचएल) का स्वामित्व होगा।

 

 

  1. स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने ‘साथिया’ रिसोर्स किट एवं ‘साथिया सलाह’ मोबाइल ऐप लांच किया :-

:- स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण सचिव श्री सी के मिश्रा ने राष्‍ट्रीय किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम (आरकेएसके) के एक हिस्‍से के रुप में किशोर वय के लड़कियों एवं लड़कों के लिए ‘साथिया’ रिसोर्स किट एवं ‘ साथिया सलाह ’ मोबाइल ऐप लांच किया।

:- इस कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख कदम पीयर एजुकेटर्स (साथिया) की प्रस्‍तुति है जो किशोर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए मांग का सृजन करने के लिए एक उत्‍प्रेरक के रूप में काम करता है तथा उनके समकक्ष समूहों में प्रमुख किशोर स्‍वास्‍थ्‍य मुद्दों पर उम्र से संबंधित उपयुक्‍त ज्ञान प्रदान करता है।

:- साथियों को ऐसा करने में सुसज्जित करने एवं उन्‍हें इसके लिए सक्षम बनाने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने ‘साथिया’ रिसोर्स किट (‘साथिया’ सलाह मोबइल ऐप) लांच किया।

:- इस रिसोर्स किट में गतिविधि बुक, भ्रांति-क्रांति गेम, प्रश्न-उत्तर पुस्तिका और शिक्षक सहकर्मी डायरी शामिल हैं।

:- किशोरों को सलाह देने के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। इसका नंबर 1800-233-1250 है।

 

 

  1. कर्नाटक बैंक का डेमलर इंडिया के साथ समझौता :-

:- कर्नाटक बैंक लिमिटेड ने कंपनी द्वारा निर्मित वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए ग्राहकों को वित्त प्रदान करने के लिए डेमलर इंडिया कमर्शियल वाहन प्राइवेट लिमिटेड (DICV) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये है।

:- एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि DICV ने कंपनी द्वारा निर्मित वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए एक पसंदीदा फाइनेंसर के रूप में कर्नाटक बैंक को चुना है।

कर्नाटक बैंक –

मुख्यालय: मैंगलुरु
स्थापना: 1924
अध्यक्ष: पी जयराम भट्ट
टैगलाइन: योअर फैमिली बैंक एक्रोस इंडिया

 

 

  1. शूर्होज़ेली लाइज़ेत्सु होंगे नागालैंड के नये मुख्यमंत्री :-

:- शूर्होज़ेली लीजित्सु को डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नगालैंड (DAN) की बैठक में टीआर जेलियांग की जगह मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया गया है।

:- लीजित्सु को 22 फरवरी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

:- इससे पहले टीआर जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

नागालैंड –

राजधानी: कोहिमा
गठन: 1 दिसंबर 1963
राज्यपाल: पद्मनाभ आचार्य

 

 

  1. ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में एच आर मैकमास्टर को चुना :-

:- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एच आर मैकमास्टर को नियुक्त किया है।

:- मैकमास्टर को जर्मनी, दक्षिण पश्चिम एशिया और इराक में ड्यूटी देने के बाद इस भूमिका के लिये चुनागया है।

:- मैकमास्टर ने चैपल हिल में उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय से सैन्य इतिहास में पीएचडी की है।

 

 

  1. नॉर्वे नोबेल समिति चेयरवुमेन का निधन :-

:- नार्वे नोबेल समिति की चेयरवुमेन कासी कुलमेन जो शांति पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है, का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

:- कुलमेन 2003 में नार्वे नोबेल समिति की सदस्य बनी और 2015 में उन्हें चेयरवुमेन चुना गया था।

:- उनके द्वारा शांति के लिये चुने गये पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोर (2007), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (2009), चीनी लियू जियाओबो (2010) और ईरान के मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन इबादी (2003) थे।

नॉर्वे –

मुद्रा: क्रोन
राजधानी: ओस्लो
प्रधानमंत्री: एमा सोलबर्ग