CURRENT GK IN HINDI

0
201

 

  1. शिशु मृत्यु दर घटाने में गोवा अव्वल :-

(I)जहां एक तरफ देश में जन्म लेने वाले प्रति 1000 शिशुओं की मृत्यु दर 42 है वहीं केन्द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी ने इसमें रिकॉर्ड कमी दर्ज की है।

 

(II)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक केवी रमन ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में शिशु मृत्यु दर महज 11 है।

 

(III)पुद्दुचेरी, गोवा व केरल के बाद तीसरे स्थान पर है।

 

गोवा :-

राजधानी: पणजी

मुख्यमंत्री: लक्ष्मीकांत पारसेकर

राज्यपाल: मृदुला सिन्हा

गठन: 30 मई 1987

 

  1. रेल मंत्री ने देश की पहली अंत्योदय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया :-

(I)रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीसरी हमसफर ट्रेन और पहली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया.

 

(II)इस अवसर पर श्री प्रभाकर प्रभु ने कहा कि यह लांच की जाने वाली चौथी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन है और यह ट्रेन उत्तर से दक्षिण भारत तक सफर करेगी।

 

(III)हमसफर ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित थ्री एसी ट्रेन है और इसमें जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, यात्री घोषणा प्रणाली, अग्नि तथा धुआं की जानकारी प्राप्त करने और समाप्त करने वाली प्रणाली, सीसीटीवी आरामदेह सीटें, मोबाईल तथा लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट, ब्रेल लिपि में डिसप्ले आदि सुविधाएं हैं।

 

(IV)उन्होंने कहा कि आज देश की पहली अंत्योदय एक्सप्रेस रेलगाड़ी लांच कर रहे हैं।

 

(V)जल्द ही तेजस तथा उदय एक्सप्रेस ट्रेन लांच की जाएगी।

 

(VI)अंत्योदय एक्सप्रेस आम जन के लिए लंबी दूरी की पूरी तरह अनारक्षित सुपरफास्ट ट्रेन हैं।

 

  1. अपोलो म्यूनिख का देना बैंक के साथ बैंकाश्योरेंस करार :-

(I)स्वास्थ्य बीमा प्रदाता कंपनी अपोलो म्यूनिख ने देश भर में अपने पांव पसारने की कवायद में राज्य के स्वामित्व वाली देना बैंक के साथ बैंकाश्योरेंस करार किया है।

 

(II)इस करार के तहत बैंक देश भर में अपने 20 मिलियन ग्राहकों को अपोलो म्यूनिख स्वास्थ्य बीमा व व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी वितरित करेगा।

 

देना बैंक :-

मुख्यालय: मुंबई

स्थापित: 26 मई 1938

सीएमडी: अश्विनी कुमार

टैगलाइन: ट्रस्टेड फैमिली बैंक

 

  1. आईडीबीआई बैंक को एमएसएमई एक्सीलेंस अवार्ड मिला :-

(I)आईडीबीआई बैंक को एमएसएमई सेक्टर को फंडिंग में विशेष योगदान के लिए फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ट्रेड एंड सर्विसेस द्वारा संस्थापित एमएसएमई सक्सीलेंस अवार्ड 2017 प्रदान किया गया है।

 

(II)उक्त अवार्ड श्रीमती ललिता शर्मा, चीफ जनरल मैनेजर ने हरीभाई चौधरी, केन्द्रीय राज्य मंत्री, एमएसएमई मंत्रालय से प्राप्त किया।

 

आईडीबीआई बैंक :-

मुख्यालय: मुंबई

स्थापना: 1964

एमडी और सीईओ: किशोर खारट

टैगलाइन: बैंकिंग फॉर ऑल, आओ सोचें बड़ा

 

  1. लक्ष्मी विलास बैंक ने अपने अमीर ग्राहकों के लिए सेंट्रम के साथ करार किया :-

(I)दक्षिण-आधारित लक्ष्मी विलास बैंक ने एक अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनी सेंट्रम समूह से करार किया है जो अब बैंक के अमीर ग्राहकों का काम देखेगी।

 

(II)सेंट्रम वेल्थ मैनेजमेंट के पास वर्तमान में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की एसेट्स अंडर एडवाईस(AUA) संपत्ति है।

 

(III)यह पेशेवर वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज जिनमें परिसंपत्ति वर्ग को संपत्ति और टैक्स की योजना, पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं और निवेश सलाह प्रदान करती है।

 

लक्ष्मी विलास बैंक :-

मुख्यालय: चेन्नई

स्थापना: 1926

सीईओ और एमडी: पार्थसारथी मुखर्जी

टैगलाइन: द चेंजिंग फेस ऑफ प्रोस्परिटी

 

  1. बिरेन्द्र सिंह यादव टोगो में भारत के राजदूत नियुक्त :-

(I)श्री बिरेन्द्र सिंह यादव को एक्रा (घाना) में निवास के साथ टोगो गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

 

(II)वह सीघ्र ही अपना पद ग्रहण करेंगे।

 

(III)वर्तमान में वह घाना गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त हैं।

 

टोगो :-

राजधानी: लोम

मुद्रा: फ्रैंक

राष्ट्रपति: फॉरे ग्नासिंग्बे

 

  1. 10वें ईएसपीएन क्रिकइनफो अवार्ड्स :-

(I)टेस्ट बैटिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

 

(II)टेस्ट बॉलिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर: स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)

 

(III)वनडे बैटिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर: क्विंटन डि काक (दक्षिण अफ्रीका)

 

(IV)वनडे बॉलिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर: सुनील नारायण (वेस्टइंडीज)

 

(V)टी -20 बैटिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर: कार्लोस ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज)

 

(VI)टी -20 बॉलिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर: मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)

 

(VII)वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी: मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)

 

(VIII)वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कप्तान: विराट कोहली (भारत)

 

(IX)बैटिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर (महिला): हैली विलियम्स (वेस्टइंडीज)

 

(X)बॉलिंग पर्फोर्मेंस ऑफ द ईयर (महिला): लेह केस्पेरेक (न्यूजीलैंड)

 

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. शिवशंकर का निधन :-

(I)पूर्व केंद्रीय मंत्री पी शिवशंकर का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे।

 

(II)वह 1980 में इन्दिरा गांधी सरकार में कानून और उर्जा मंत्री बने।

 

(III)1985 से 1993 तक उन्होनें गुजरात से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।

 

(IV)शिव शंकर ने विदेश मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्य किया।

 

(V)वह पहली बार 1994 में सिक्किम के राज्यपाल बने और बाद में 1995 में उन्हें केरल स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

  1. ‘गेम ऑफ थ्रोंस के अभिनेता नील फिंगलटन का 36 की आयु में निधन :-

(I)7 फुट 7 इंच लंबे अभिनेता नील फिंगलटन जिन्होनें ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ में ताकतवर मैग द माईटी का किरदार निभाया था, का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

 

(II)द टॉल पर्संस क्लब ने कहा कि फिंगलटन जो ब्रिटेन के सबसे लंबे आदमी थे,का दिल के दौरे के कारण निधन हो गया।

 

(III)फिंगलटन को ब्रिटेन के सबसे लंबे आदमी के रूप में 2007 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी।