Current updates (IN HINDI) of 27 Sep. 2016

0
150

 

निर्देश (1-5): नीचे कुछ वाक्यांश या शब्द समूह दिए गए हैं और उसके बाद चार शब्द दिए गए हैं जो एक ही शब्द में इस वाक्यांश या शब्द समूह का अर्थ प्रकट करता है| आपको यह पता लगाना है कि वह सहबद कौन सा है जो वाक्यन्षा या शब्द समूह का सही अर्थ प्रकट करता है| उस विकल्प का क्रमांक ही आपका उत्तर है| यदि कोई शब्द रथ नहीं प्रकट करता है तो उत्तर (5) अर्थातइनमें से कोई नहींदीजिए|

 

 

 

1.उपकार नहीं मानने वाला

(a)कृतज्ञ

(b)परोपकारी

(c)कृतघ्न

(d)अनोपकारी

(e)इनमें से कोई नहीं

Answer: 3

 

 

 

2.ईश्वर कोई नहीं मानने वाला

(a)आस्तिक

(b)अधर्मी

(c)अधर्मवान

(d)नास्तिक

(e)इनमें से कोई नहीं

Answer: 4

 

 

 

3.किसी के पास रखीहुई दूसरे की वस्तु

(a)हरोहर

(b)जमानत

(c)गिरवी

(d)धरोहर

(e)इनमें से कोई नहीं

Answer: 4

 

 

 

4.एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ

(a)अंतरित

(b)स्थानांतरित

(c)प्रवासी

(d)मुसाफिर

(e)इनमें से कोई नहीं

Answer: 2

 

 

 

5.जिसका जन्म उच्चकुल में हुआ हो|

(a)सेठ

(b)अभद्र

(c)कुलीन

(d)धनी

(e)इनमें से कोई नहीं

Answer: 3

 

 

निर्देश (6-10): नीचे दिए गए परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गये है तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है | ये संख्याए परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं और प्रत्येक के सामने (6),(7),(8),(9) और (10) विकल्प दिए गए है| इनमें से कोई एक रिक्त स्थान को पूरा परिच्छेद के संदर्भ  में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है | आपको उस विकल्प को ज्ञात करना है और उसका  क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है| दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है|

एक बार ऐसा हुआ कि गुजरात देश में बड़ा (6) अकाल पड़ा| उन दिनों गुजरात में भारवि बड़े भारी कवि रहते थे| उन्होंने सोचा इस अकाल में चलकर राजा भोज की ही (7) लें, वह विद्वानों का आदर करता है और धन थी देता है| कवि की स्त्री को यह बात पसंद आई और दोनों स्त्री-पुरुष भोज के (8) में जाने के लिए निकल पड़ें|

उन दिनों न रेलें थी, न पक्की सड़कें थी, रास्ते कच्चे थे और चोर डाकुओं और जंगली जानवरों का डर बना ही रहता था| फिर भी ये दोनों विद्वान स्त्री-पुरुष (9) करके घर से निकल चले, और अंत में धारा नगरी में आ पहुंचे| कवि ने नगर के बाहर एक मंदिर में (10) और अपनी स्त्री से कहा- “ अब मैं राजा के पास जाता हूँ, वह कुछ धन देगा तो खाने-पीने का सामान लेता आऊंगा| अब तक तुम यहां सुस्ता लो|

यह कहकर कवि राजदरबार की ओर चल दिया|

 

 

 

6.

(1)निश्चित

(2) अनिश्चित

(3)भारी

(4)हलका

(5)तेज

Answer: 3

 

 

 

7.

(1)शरण

(2)तरण

(3)खबर

(4)दवाई

(5)सुनवाई

Answer: 1

 

 

 

8.

(1)घाट

(2)गांव

(3)घरबार

(4)शहर

(5)दरबार

Answer: 5

 

 

 

9.

(1)सोच

(2)मिट

(3)घबरा

(4)साहस

(5)खुल

Answer: 4

 

 

 

10.

(1)घेरा डाला

(2)डेरा डाला

(3प्रसद्ल डाला

(4)फूल डाला

(5)डार डाला

Answer: 2

 

 

निर्देश (11- 20) : नीचे दिए गए गाधांश को ध्यानपूर्वक पढिए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। कुछ शब्दों क्रो मोटे अक्षरों में मुदित किया गया है, जिससे आपको कुछ प्रश्नों के उत्तर देने में सहायता मिलेगी। दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए।

 

आज ऐसा कौन-सा भारतीय है जो महाराणा प्रताप के नाम से परिचित न हो। मेवाड़ राजस्थान का एक छोटा-सा राज्य था। महारापा। प्रताप उसी राज्य के शासक थे। उस समय मुगल सम्राट अकबर अपने साम्राज्य का विस्तार करने में लगा हुआ था। वह अपनी विशाल सेना के साथ छोटे-छोटे राज्यों को अपने अधीन करता हुआ आगे बढ़ रहा था। इसी प्रयास में उसने मेवाड़ पर भी आक्रमण किया। उस समय राजपूत राजा आपसी फूट के करण एक न हो सके किंतु महाराणा प्रताप ने अकबर से हार स्वीकार नहीं की यंहा तक कि उनका छोटा भाई शक्ति सिह भी अकबर से जा मिला। राणा प्रताप ने हिम्मत से काम लिया और उन्होंने बिखरे हुए सरदारों और सेना का पुनर्गठन किया और प्रत्यक्ष युद्ध को छोड़कर अरावली को पहाडियों में छिपकर छापामार युद्ध करने लगे और मुगल सेना को छकाने लगे।

 

महाराणा प्रताप का अकबर से इतिहास प्रसिद्ध युद्ध हल्दी घाटी में हुआ। अपने चुने हुए छापामार सैनिकों की सहायता से राणा ने मुगल सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए किंतु मुग़ल सेना को विशाल सैन्यशक्ति का लाभ मिला। राणा प्रताप घायल को गए और उनके साथी सरदार झाला ने राणा का मुकुट स्वयं पहन लिया और राणा से मैदान से हट जाने को कहा और स्वयं प्राणों का बलिदान कर दिया। राणा प्रताप अपने प्रिय घोड़े चेतक पर चढ़कर युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकल गए किन्तु शक्तिसिंह उनका पीछा कर रहा था। अंतत: चेतक भी गिर गया और मर गया। राणा की इस अवस्था पर शक्ति सिह का हदय बदल गया उसने राणा की सहायता कर अपने आचरणपर पश्चाताप किया। महाराणा प्रताप निरंतर 25 वर्षो तक मुगलों से संघर्ष करते रहे। उनका प्रणथा कि जब तक मातृभूमि को स्वतंत्र नहीं कर लूँगा, तब तक पत्तल पर भोजन करूंगा और जमीन पर सोऊंगा। आज देशवासी उन्हें स्वतंत्रता के रक्षक के रूप में पूजते हैं, नमन करते हैं।

 

 

 

 

11.शक्ति सिह कौन था ?

(1) एक राजपूत राजा

(2) महाराणा प्रताप का चाचा

(3) महाराणा प्रताप का बड़ा भाई

(4) महाराणा प्रताप का छोटा भाई

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 4

 

 

 

12.शक्ति सिंह ने क्या किया था ?

(1) उसने महाराणा प्रताप को मरवा दिया

(2) पास के राजपूत राजा पर चढाई को

(3) वह अकबर से जा मिला था

(4) उसने दूसरे राजपूत राजा से मिलकर मेंवाड़ पर चढाई को थी

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 3

 

 

 

13.महाराणा प्रताप मुगल सेना को कैसे छकाने लगे थे?

(1) प्रत्यक्ष युद्ध में

(2) अरावली की पहाडियों में छिपकर छापा मार युद्ध करके

(3) अकबर की छावनी नष्ट करके

(4) पहाडियों का रास्ता बंद करके

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 2

 

 

 

14.हल्दी घाटी में किनके बीच युद्ध हुआ था?

(1) राणा प्रताप और अकबर के बीच

(2) शक्ति सिह और अकबर के बीच

(3) राणा प्रताप और शक्ति सिंह के बीच

(4) राजपूत राजाओं के बीच

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 1

 

 

 

15.राणा प्रताप को बचाने के लिए किसने अपने प्राणों का बलिदान दिया था?

(1) शक्ति सिह ने

(2) मान सिहं ने

(3) विक्रम सिह ने

(4) भैरवनाथ ने

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 5

 

 

 

16.गद्यांश में प्रयुक्त शब्द आचरण का समानार्थी निम्नलिखित में से क्या है?

(1) आचार

(2) चाल-चलन

(3) व्यवहार

(4) (1), (2) और (3) सभी समानार्थी है।

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 4

 

 

 

17.गद्यांश में प्रयुक्त शब्द विस्तार का समानार्थी निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है

(1) फैलाव

(2) विशालता

(3) ब्योरा

(4) लंचाई-चौड्राईं

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 3

 

 

 

18.गद्यांश में प्रयुक्त शब्द हिम्मत का असमानार्थी निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?

(1) साहस

(2) वीरता

(3) पुरुषार्थ

(4) बहादुरी

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 5

 

 

 

19.गद्यांश में प्रयुक्त शब्द प्रण का समानार्थी निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है

(1) शपथ

(2) सुंदृड़

(3) सौगंध

(4) प्रतिज्ञा

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 2

 

 

 

  1. गद्यांश में प्रयुक्त शब्दअधीनका समानार्थी निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है

(1) दीन

(2) आश्रित

(3) मातहत

(4) वशीभूत

(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 1

 

 

 

निर्देश(21 – 25)  : निम्नलिखित पाँच में से चार समानार्थी शब्द हैं। जिस क्रमांक में इनसे भिन्न शब्द दिया गया है, वही आपका उत्तर है।
 

 

21.

(1) चंचरीक
(2) दिष्ट
(3) विधि
(4) दैव
(5) नियति
Answer: 1
 

 

22.

(1) निर्वाण
(2) कैवल्य
(3) अपवर्ग
(4) सन्यासी
(5) परमधाम
Answer: 4
 

 

 

23.

(1) चित
(2) स्वान्त
(3) धीवर
(4) मानस
(5) चेत
Answer: 3
 

 

 

24.

(1) सर्व
(2) आशु
(3) निखिल
(4) सकल
(5) अखिल
Answer: 2
 

 

 

25.

(1) कुहर
(2) शुषिर
(3) विवर
(4) वपा
(5) काकोल
Answer: 5
 

 

निर्देश (26 – 30 ) नीचे दिए गए प्रत्येक में एक रिक्त स्थान छुटा हुआ है और उसके पांच शब्द सुझाए गए हैं। इनमे से काई एक उस रिक्त स्थान पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता हैं। सही शब्द ज्ञात कर उसके क्रमांक को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए दिए गए शब्दों में सर्वाधिक उपयुक्त का चयन करना है।

 

26.केवल शिक्षित व्यक्ति ही बुद्धिमान होते हैं ______ व्यक्ति नहीं।
(1) समरूप
(2) अमीर
(3) अशिक्षित
(4) गरीब
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 3
 

 

27.अपराधी व्यक्ति से शत्रुता और ……. .. नहीं करनी चाहिए।
(1) दोस्ती
(2) प्रेम
(3) मित्रता
(4) कटुता
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 3
 

 

28.जो उत्पन्न हुआ है वह _____ भी होगा।
(1) कष्ट
(2) नष्ट
(3) छिन्न
(4) सशरीर
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 2
 

 

29.अपकार का बदला _____ से चुकाना चाहिए।
(1) अविलम्ब
(2) विलंभ
(3) धूर्तता
(4) उपकार
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 4
 

 

30.सत्ता पक्ष को _____ ने पानी – पानी का दिया।
(1) सेना
(2) परोक्ष
(3) विपक्ष
(4) वाममोर्चा
(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 3

 

 

 

निर्देश(31-35): नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। कुछ शब्दों को मोटे अक्षरों में मुद्रित किया गया है, जिससे आपको कुछ प्रश्नों के उत्तर देने में सहायता मिलेगी। दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए।

इस संसार की यही रीति है। सत्यवादी मारा जाता हैँ। आज से सहस्त्रों वर्ष पूर्व ग्रीस देश में एक दार्शनिक रहा करता था। उसका नाम सुकरात था। उसकी बातें सीधी-सच्ची पर तीखी होती थी। समाज उन्हें सह नहीं सका और उसे कानूनी आज्ञा का पालन करते हुए विष का प्याला पीना पड़ा। इसी प्रकार तत्कालीन शासन-सत्ता तथा सामाजिक और धार्मिक दुराचारों के विरुद्ध आवाज उठाने पर ईसा की सूली पर चढ़ना पड़ा। सलीब पर से ईसा का यह आर्तनाद आज भी गूँज रहा है -हे प्रभु, है पिता, तुम हमेँ क्यों भूल गए हो? साम्प्रदायिक विष को शांत करने और लोगों में साम्प्रदायिक सद्भावना फैलाने के लिए गाँधीजी अपने जीवन की बाजी लगाकर एक स्थान से दूसरे स्थान घूमते फिरे, अन्त में उन्हें गोली का शिकार होना पड़ा|

इन दृष्टान्तों को पुनरावृत्ति अभी हाल ही में अमरीका में हुई है। वहाँ के काले लोगों को अनेक रंग और जाति के दुर्व्यवहारों से मुक्ति दिलाकर समाज में समुचित स्थान दिलाने को  डॉ. किंग ने अहिंसक आन्दोलन खड़ा किया था। उन्होंने चाहा कि अमरीका के गोरे लोगों में हृदय परिवर्तन हो और वे नीग्रो अमेरिकनों को  नौकरी में और सामाजिक प्रतिष्ठा में वही स्थान पाने दें जो श्वेत अमेरिकनों को मिलता है, लेकिन उसकी भी निर्भीक  सच्चाई बरतने का मूल्य अपने प्राण देकर चुकाना पड़ा। आज संसार के सामने वही पुराना प्रश्न फिर खड़ा हो गया है। क्या दुनिया में  सच कहने वालों का और इन्साफ माँगने वालो का इसी प्रकार अन्त होता रहेगा?  क्या आपसी विद्वेष को समाप्त करने की सम्भावना, इस दुनिया में सबको पसन्द नहीं हो सकेगी, जरा सोचिए, यदि इन प्रश्नों का उत्तर नकारात्मक हुआ तो मनुष्य जति का भविष्य कितना निराशाजनक होगा?
 

31.ग्रीस देश के एक दार्शनिक का नाम था-
(1) अरस्तु
(2) सुकान्त
(3) प्लेटो
(4) वाल्टेयर
(5) इनमें से कोई नही
Answer: 2
 

32.गाँधीजी को गोली का शिकार होना पड़ा, क्योंकि-
(1)धार्मिक दुराचारों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए
(2)स्राम्प्रदायिक विष शांत करने एंव साम्प्रदायिक सद्भावना फैलने के कारण
(3)अहिंसक आन्दोलन चलाने के कारण
(4)काले लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के कारण
(5)इनमें से कोई नहीं
Answer: 2
 

33.डॉ. किंग की प्राणों का मूल्य किसलिए चुकाना पड़ा?
(1) निर्भीक सच्चाई बरतने का मूल्य
(2) साम्प्रदायिक विष फैलाने के लिए
(3) रंगभेद का वातावरण तैयार करने के लिए
(4) सामाजिक न्याय दिलाने के प्रयासों के लिए
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 3
 

34.सुकरात को विष का प्याला क्यों पीना पड़ा?
(1) वे खरी-खोटी कहते थे
(2) वे जाति-पांति का भेदभाव करते थे
(3) उनकी सीधी सच्ची  एवं तीखी बातें समाज सह नही सका
(4) वे लड़ाकू प्रकर्ति के थे
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 4
 

35.ईसा का आर्तनाद कहाँ से गूँज रहा है?
(1) किलों पर से
(2) सूली पऱ से
(3) सलीब पर से
(4) चोटी पर से
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 3
 

निर्देश(36-40): निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द/वाक्यांश गाधांश में मोटे अक्षरों में लिखे गए शब्द/वाक्यांश का समानार्थी है?

36.रीति
(1) रिक्ति
(2) परंपरा
(3) रत्न
(4) रसाल
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 2
 

37.दुराचार
(1) कठिन रहन सहन
(2) सद्विचार
(3) व्यर्थ विचार
(4) गलत आचार-विचार
(5) इनमें से कोई नहीं
Answer: 4
 

38.सुकरात को विष का प्याला पीना पड़ा।
(1)सीधी-सच्ची पर तीखी बातों के कारण
(2)चीरी के आरोप में
(3)हत्या के आरोप ये
(4)लोगों को बहकाने के आरोप में
(5)इनमें से कोई नहीं
Answer: 1
 

39.डॉ. किंग ने अहिंसक आन्दोलन चलाया
(1)गोरे लोगों के हदय परिवर्तन के लिए
(2)अश्वेत लोगों की स्वतन्त्रता के लिए
(3)आर्थिक सहभागिता के लिए
(4)सत्ता परिवर्तन के लिए
(5)इनमें से कोई नहीं
Answer: 1
 

40.मुक्ति
(1) मणि
(2) मुक्ता
(3) स्वतन्त्रता
(4) मेल मिलाप
(5) इनमें से कोई नहीं

Answer: 3

 

 

निर्देश (41-50): नीचे दिए गए परिच्छेद मेंकुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है| ये संख्याएं परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (1), (2), (3), (4) और (5) विकल्प  दिए गए हैं| इनमें से कोई एक एस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के सन्दर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है| आपको उस विकल्प को ज्ञात करना है, और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है| दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है|

भारत की ..(41)..वीरांगनाओ में महारानी अहिल्याबाई का नाम बड़े..(42)..के साथ लिया जाता है। उनका जन्म महाराष्ट् के औरंगाबाद के मनकोजी सिंधिया ..(43)..घर हुआ था। बचपन से ही उन्हें धर्म के प्रति रूचि थी। 12 वर्ष की आयु में इनका ..(44)..इंदौर ले राजा मल्हार राव होल्कर के पुत्र खंडेराव के..(45)..हुआ। इनके प्रोत्साहन से ही खंडेराव अपने विलासी..(46)..को छोड़कर राज कार्य में..(47)..लेने लगे थे।मल्हार राव ने पुत्रवधु को भी राजनीति में प्रशिक्षित किया। विवाह के दस साल बाद एक पुत्र और एक पुत्री रत्न की इन्हें ..(48).. हुई।
थोड़े समय बाद ही इनके ऊपर कठिनाइयों का ..(49)..पड़ा। एक युद्ध में इनके पति की मृत्यु हो गयी और इकलौते पुत्र निधन-शोक में मल्हार राव भी अधिक जीवित न रह सके। इस ..(50)..काल में अहिल्याबाई ने धैर्य से काम लिया और शासन की बागडोर अपने हाथ में ली।

41
(1) पुत्रभक्त
(2) भीरु
(3) स्नेहमयी
(4) देशभक्त
(5) स्वार्थी
Answer: 4
 

42
(1) स्नेह
(2) स्वार्थ
(3) आदर
(4)  चाव
(5) भाव
Answer: 3

 

 

43
(1) के
(2) वाले
(3) में
(4) द्वारा
(5) साथ
Answer: 1
 

44
(1) सगाई
(2) विवाह
(3) विवाद
(4) निभाव
(5) दौरा
Answer: 2
 

45
(1) से
(2) हाथ
(3) लिए
(4) द्वारा
(5) साथ
Answer: 5
 

46
(1) ख्याल
(2) विचार
(3) आदत
(4) रंग
(5) स्वभाव
Answer: 5
 

47
(1) रूचि
(2) भाव
(3) मेहनत
(4) संवाद
(5) ध्यान
Answer: 1
 

48
(1) आस्था
(2) प्राप्ति
(3) आशा
(4) आसानी
(5) ख्याति
Answer: 2
 

49
(1) बोझ
(2) कषट
(3) पहाड़
(4) सिलसिला
(5) समुद्र
Answer: 3
 

50
(1) समिस्ट
(2) भक्ति
(3) अकेले
(4) विपत्ति
(5) आपत्ति
Answer: 4