डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लोक शिकायत पोर्टल पर शिकायत समाधान में शानदार प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयों को प्रमाण-पत्र दिया

0
149

CURRENT GK

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्रa मोदी और चीन के राष्ट्रfपति षी चिनफिंग ने भारत और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर दिया :- प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रखपति के बीच बढ़ते आपसी मेल मिलाप के बीच दोनों नेताओं की अनौपचारिक बातचीत ईस्टj लेक के किनारे साथ-साथ टहलते हुए जारी रही। बातचीत के बाद चाय भी पी और नौका विहार के दौरान भी दोनों नेता प्रसन्नकचित दिख रहे थे। दोनों नेता आपसी संबंध को और बेहतर बनाने और नागरिक स्तार पर संबंधों को प्रगाढ़ बनने की जरूरत पर बल दिया है। दिन के भोजन के समय में केवल दोनों नेता ही मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच अनौचारिक बातचीत का यह आखिरी दौर था। आकाशवाणी समाचार के लिए वुहान से राजेश झा के साथ सौवाग्यचकार। चीन की दो दिन की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नई दिल्लीन के लिए रवाना हो गए हैं।

 

  1. वित्त  वर्ष 2018-19 में देश की आर्थिक विकास दर कम से कम साढ़े सात प्रतिशत रहने का अनुमान नीति आयोग के उपाध्य़क्ष  :-नीति आयोग के उपाध्य क्ष राजीव कुमार ने कहा है कि निवेश और क्षमता उपयोग में वृद्धि के कारण वित्त  वर्ष 2018-19 में देश की आर्थिक विकास दर कम से कम साढ़े सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंणने कहा कि अब सरकार को पिछले 47 महीनों में शुरू की गयी सुधार पहलों को समेकित करने पर ध्यान देना चाहिये।

 

  1. ब्रिटेन की अदालत ने कारोबारी विजय माल्या  के प्रत्य र्पण के मामले में केन्द्रीजय अन्वेषण ब्यूीरो द्वारा पेश किए गए अधिकांश सबूत स्वीलकार किए :- केन्द्री य अन्वेवषण ब्यूीरो- सी बी आई द्वारा भगोड़े कारोबारी विजय माल्या- के प्रत्यदर्पण के सिलसिले में पेश किए गये अधिकांश सबूतों को ब्रिटेन की अदालत ने स्वीलकार कर लिया है। माल्या‍ को नब्बेी अरब रूपये की मनी लॉड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोपों का सामना करने के लिए भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच, अगली सुनवाई की तारीख 11 जुलाई तक उसकी जमानत की अवधि बढ़ा दी गई है। अगले दो महीनों में वेस्टेमिन्ट्न  र मजिस्ट्रे ट की अदालत में मौखिक दलीलें दी जायेंगी। उसके बाद अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनायेगी।

 

  1. उत्त राखंड उच्चय न्या यालय ने एकांत कारावास को असंवैधानिक घोषित किया :-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एकांत कारावास को असंवैधानिक घोषित किया है। न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और आलोक सिंह की खंडपीठ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र न्यूनतम मानक नियमों के अनुसार कैदी को केवल अपवाद स्वरूप  मामले में अंतिम उपाय के तौर पर ही कालकोठरी में अकेले रखा जा सकता है। सजा के लिए आमतौर पर इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। खण्ड पीठ ने कहा कि यह अतिरिक्त दण्ड का ही नहीं बल्कि यातना का कारण बनता है जो मूल मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

 

  1. UN ने स्विटजरलैंड की क्रिस्टीन बर्गनर को म्यांमार का विशेष दूत किया नियुक्त :- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने स्विटजरलैंड की क्रिस्टीन बर्गनर को म्यांमार में अपना नया विशेष दूत नियुक्त किया है। नियुक्ति से पहले तक बर्गनर 2015 से जर्मनी में स्विटरजलैंड की राजदूत थी। राजनयिक के रूप में बर्गनर के पास 25 साल से अधिक का अनुभव है और विदेश मामलों के स्विस फेडरल डिपार्टमेंट में वह कई उच्च स्तरीय सरकारी पदों पर आसीन रही हैं।

 

  1. स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय लागत के अनुमानों पर स्पष्टीकरण :-यह पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन के संज्ञान में आया है कि एसबीएम-जीके तहत निर्मित शौचालयों की लागत के कुछ गलत अनुमान सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस बारे में जानकारियां दी जा रही हैं।

 

  1. विकास पत्रकारिता के लिए अनुकरणीय कार्य करने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए दीन दयाल उपाध्याय छात्रवृत्ति घोषित :- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने आज नई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के विकास पत्रकारिता पाठ्यक्रम के 69वें समापन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय मूल के लोगों, जिन्होंने विकास पत्रकारिता के लिए अनुकरणीय कार्य किया है, के लिए दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में 25,000 रुपये की एक छात्रवृत्ति की घोषणा की। उन्होंने 16 देशों के विकास पत्रकारिता से जुड़े 25 छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती इरानी ने आईआईएमसी परिसर में राष्ट्रीय मीडिया संकाय विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने ईसीएचओ न्यूजलेटर, समाचार माध्यम एवं कम्यूनिकेटर पत्रिकाओं को लांच किया।

 

  1. भारत में ऑक्सीटोसीन के उत्पादन, विक्रय एवं आयात का विनियमन :- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऑक्सीटोसीन संरूपणों के उत्पादन को केवल सार्वजनिक क्षेत्र के घरेलू उपयोग तक सीमित कर दिया है। इसने ऑक्सीटोसीन एवं इसके संरूपणों के आयात को प्रतिबंधित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश, शिमला के उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश राज्य एवं अन्य बनाम अपने खुद के प्रस्ताव पर न्यायालयशीर्षक वाले 2014 के सीडब्ल्यूपीआईएल संख्या 16 के 15.03.2016 के अपने निर्णय में टिप्पणी की थी कि ऑक्सीटोसीन दवा का गुप्त रूप से बड़े पैमाने पर उत्पादन और बिक्री की जा रही है जिससे इसका व्यापक दुरुपयोग हो रहा है जो मनुष्यों एवं पशुओं के लिए हानिकारक है। न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की थी कि ऑक्सीटोसीन के उत्पादन को केवल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों तक रखने की संभाव्यता पर विचार किया जाना चाहिए।

 

  1. डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लोक शिकायत पोर्टल पर शिकायत समाधान में शानदार प्रदर्शन करने वाले मंत्रालयों को प्रमाण-पत्र दिया :- केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज यहां केन्द्रीयकृत लोक शिकायत समाधान और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) में शानदार प्रदर्शन करने वाले मंत्रालय/विभागों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि दर्ज की गई शिकायतों की संख्या प्रति वर्ष 16 लाख से अधिक हो गई है। सरकार द्वारा प्राप्त शिकायतों में कई गुना वृद्धि हुई है, क्योंकि विभाग द्वारा फौरन जवाब दिया जाता है और सरकार में लोगों का विश्वास फिर से कायम हुआ है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शिकायतों के निवारण के लिए समय सीमा तय की गई है, लेकिन अनेक शिकायतें जागरूकता में कमी के कारण दर्ज की जाती हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाना चाहिए और लोगों को यह बताया जाना चाहिए कि सूचनाएं सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।

 

  1. सूचना और प्रसारण मंत्री ने भारतीय जनसंचार संस्थानन-आई.आई.एम.सी. में राष्ट्री य मीडिया फैकल्टी विकास केंद्र का उदघाटन किया :-सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृथति ईरानी ने नई दिल्लीो में भारतीय जनसंचार संस्था न-आई.आई.एम.सी. में राष्ट्री य मीडिया फैकल्टीभ विकास केंद्र का उदघाटन किया। श्रीमती ईरानी ने इस अवसर पर विकासात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में पाठ्यक्रम पूरा करने वाले 16 विकासशील देशों के 24 छात्रों को पुरस्कािर और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। श्रीमती ईरानी ने विकासात्मवक पत्रकारिता पर काम करने वाले प्रतिभाशाली भारतीय छात्रों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्यााय के नाम पर छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा भी की।