TALENT HUNT ANSWER 05/07/2019

0
88
  1. यूके-इंडिया अवार्ड्स 2019 के तहत ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर के रूप में किसे चुना गया है?
    a.    कुणाल नैय्यर
    b.    नाईट श्यामलन
    c.    तरसेम सिंह
    d.    दीपा मेहता

ANSWER : a. कुणाल नैय्यर
यूके-इंडिया अवार्ड्स 2019 के तहत अभिनेता कुणाल नैय्यर को ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर के रूप में किसे चुना गया. हॉलीवुड फिल्म SCIENCE से कुणाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. वे सीबीएस के धारावाहिक ‘द बिग बैंग थीअरी’ में राजेश कूथ्रापल्ली की भूमिका के लिए जाने जाते हैं. वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड के तहत उन विशेष प्रतिभाओं और संगठनों को पुरस्कृत किया जाता है जिन्होंने ब्रिटेन-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी हो.

2. हाल ही में किस राज्य में छबड़ा तापीय बिजली परियोजनाकी पांचवीं और छठी इकाई का शुभारंभ किया गया?
a.    गुजरात
b.    तेलंगाना
c.    राजस्थान
d.    झारखंड

ANSWER :  c. राजस्थान
राजस्थाभन में मुख्यामंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में ‘छबड़ा तापीय बिजली संयत्र’ की पांचवीं और छठी इकाई का शुभारंभ किया. तापीय विद्युत प्रौद्योगिकी पर आधारित राज्य  की यह पहली परियोजना है. इसकी लागत करीब 9500 पचास करोड़ रुपये है.

3. भारत के प्रतिष्ठित आइफा अवार्ड्स 2019 का आयोजन इनमें से कहाँ किया जायेगा?
a.    भूटान
b.    श्रीलंका
c.    चीन
d.    नेपाल

ANSWER :  d. नेपाल
भारत के 20वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड (IIFA) का आयोजन अगस्त 2019 में नेपाल में किया जाएगा. इससे खराब स्थिति में चल रहे नेपाल के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकता है. दरअसल 2015 में आए भयानक भूकंप के बाद इस देश का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है. IIFA को आयोजित कराने के लिए नेपाल के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है.

4. भारत की पहली आईपीएस अधिकारी जिसने अमेरिका कि सबसे ऊँची चोटी माउंट डेनाली पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कि है?
a.    अपर्णा कुमार
b.    सुजाता कुमारी
c.    ममता महाजन
d.    विनीता छाबड़िया

ANSWER : a. अपर्णा कुमार
यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में आईटीबीपी की डीआईजी अपर्णा कुमार ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है. अपर्णा कुमार ने अपने गाइड सेबेस्टियन ब्राउन के साथ माउंट डेनाली का आरोहण तीसरे प्रयास में पूरा किया. इसी के साथ आईपीएस अपर्णा कुमार ने सेवन समिट चैलेंज को भी पूरा कर लिया है. उत्तर प्रदेश कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार इस समय आईटीबीपी की उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय में तैनात हैं.

5. भारत में रिसर्च की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किसके द्वारा STRIDE नामक  पहल की घोषणा की गई है?
a.    NCERT
b.    UGC
c.    ICFAI
d.    IIT Delhi

ANSWER : b. UGC
University Grants Commission (UGC) द्वारा की गई इस घोषणा के अनुसार इस योजना का उद्देश्य युवाओं में मौजूद प्रतिभा की पहचान करना, अनुसंधान की संस्कृति तथा नवाचार को बढ़ावा देना, क्षमता निर्माण करना, भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय विकास हेतु ट्रांस- डिसिप्लिनरी रिसर्च को बढ़ावा देना है. इस योजना से भारतीय भाषाओं और ज्ञान प्रणालियों के क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त अनुसंधानों को बढ़ावा मिलेगा.