Talent Hunt Answers 04/08/2018

0
72

1. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस भर्ती बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी?
a. शिक्षक भर्ती बोर्ड
b. कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड
c. सेना भर्ती बोर्ड
d. न्यायाधीश नियुक्ति बोर्ड

ANSWER:  b. कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्रक मोदी की अध्योक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृ‍षि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की.

2. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस अधिनियम में संशोधन किये जाने के लिए मंजूरी प्रदान की?
a. एससी/एसटी एक्ट
b. धूम्रपान निषेध एक्ट
c. कामकाजी महिला उत्पीड़न एक्ट
d. अपराध रोकथाम एक्ट

ANSWER:  a. एससी/एसटी एक्ट
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 01 अगस्त 2018 को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी प्रदान की.

3. भारत सरकार ने किस देश के साथ सतत शहरी विकास हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. फ्रांस
b. इज़राइल
c. लेबनान
d. जर्मनी

ANSWER:  d. जर्मनी
विवरण: भारत और जर्मनी ने वित्तीय और तकनीकी सहयोग हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते में शहरी विकास पर प्रमुखता से जोर दिया गया है.

4. अमेरिकी संसद ने राष्ट्रीय रक्षा विधेयक-2019 पारित कर काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवरसरीज़ थ्रू सैंक्शंस (सीएएटीएस) ऐक्ट के तहत रूसी रक्षा उपकरणों की खरीदारी पर किस देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों में ढील दे दी है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान
ANSWER:  a. भारत
विवरण: अमेरिकी संसद ने राष्ट्रीय रक्षा विधेयक-2019 पारित कर काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवरसरीज़ थ्रू सैंक्शंस (सीएएटीएस) ऐक्ट के तहत रूसी रक्षा उपकरणों की खरीदारी पर भारत के खिलाफ प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों में ढील दे दी है.

5. किस देश में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का समेत पूरा चेहरा ढंकने वाले कपड़ों पर पाबंदी का कानून 01 अगस्त 2018 से लागू हो गया?
a. फ्रांस
b. डेनमार्क
c. जर्मनी
d. स्पेन
ANSWER:  b. डेनमार्क
विवरण: डेनमार्क में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का समेत पूरा चेहरा ढंकने वाले कपड़ों पर पाबंदी का कानून 01 अगस्त 2018 से लागू हो गया.