Talent Hunt Answers 08/08/2018

0
101

1. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में किस विवादित अनुच्छेद की सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए टाल दी है?
a.    अनुच्छेद 35ए
b.    अनुच्छेद 70ए
c.    अनुच्छेद 33
d.    अनुच्छेद 17

ANSWER: . a. अनुच्छेद 35
विवरण: सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35ए को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए टाल दी गई है.

2. केंद्र सरकार द्वारा किस योजना के तहत 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई?
a.    IMPRINT-2
b.    DELTA-4
c.    AUGUST-1
d.    CASUAL-

ANSWER:  a. IMPRINT-2
विवरण: उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इंप्रिंट-2 (IMPRINT-2) के तहत 112 करोड़ रुपये की लागत से 122 नई शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी.

3. निम्नलिखित में से कौन सा देश अमेरिका से अमेरिका से एसटीए-1 रैंकिंग हासिल करने वाला तीसरा एशियाई देश बना?
a.    चीन
b.    म्यांमार
c.    भारत
d.    कंबोडिया

ANSWER: c. भारत
विवरण: अमेरिका की संघीय सरकार ने भारत को ‘‘रणनीतिक व्यापार अधिकार-पत्र 1‘‘ (एसटीए1) की सुविधा देने की अधिसूचना जारी कर दी है. एसटीए-1 प्राप्त करने वाला भारत एशिया का तीसरा देश है.

4. निम्नलिखित में से किस स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है?
a.    बरेली रेलवे स्टेशन
b.    मुगलसराय जंक्शन
c.    देवरिया जंक्शन
d.    जयपुर जंक्शन

ANSWER: b. मुगलसराय जंक्शन
विवरण: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम परिवर्तित करके दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रख दिया गया है.

5. नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ता रैफ बदावी की रिहाई संबंधी विवाद के चलते सऊदी अरब ने किस देश के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाने की घोषणा की है?
a.    अमेरिका
b.    रूस
c.    चीन
d.    कनाडा

ANSWER: d. कनाडा
विवरण: सऊदी अरब द्वारा रैफ बदावी की रिहाई के विवाद में कनाडा के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों पर रोक लगाए जाने की घोषणा की गई है.