Talent Hunt Answers 11/02/2018

0
58

1.हाल ही में किस राजनेता ने बाढ़ में लोगों को बचाने वाले केरल के मछुआरों को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की है?
a.    नरेंद्र मोदी
b.    अरुण जेटली
c.    राहुल गांधी
d.    शशि थरूर

ANSWER: d. शशि थरूर
विवरण: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल में पिछले साल आई भीषण बाढ़ के दौरान लोगों की जिंदगियां बचाने वाले राज्य के मछुआरों को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की सिफारिश की है. इस संबंध में उन्होंने नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा है.

2. गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने ब्याज दरों में कितना प्रतिशत की कटौती की है?
a.    0.15%
b.    0.20%
c.    0.25%
d.    0.30%
ANSWER:  c. 0.25%
विवरण: गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने ब्याज दरों में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती कर दी है.

3. निम्नलिखित में से किस टीम ने वर्ष 2019 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है?
a.    सौराष्ट्र
b.    रेलवे
c.    मुंबई
d.    विदर्भ

ANSWER: d. विदर्भ
विवरण: नागपुर में हुए फाइनल में सौराष्ट्र को 78 रनों से हराकर विदर्भ ने लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया. विदर्भ के स्पिनर आदित्य सरवटे (29) ने मैच में अपना पहला 10 विकेट हॉल पूरा किया.

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट कराने को अपराध घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
a.    दिल्ली सरकार
b.    महाराष्ट्र सरकार
c.    गुजरात सरकार
d.    असम सरकार

ANSWER: b. महाराष्ट्र सरकार
विवरण: महाराष्ट्र के गृह मंत्री रंजीत पाटिल ने बताया है कि राज्य सरकार कानून व न्याय विभाग के साथ विचार-विमर्श के बाद महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट कराने को दंडनीय अपराध घोषित करेगी और यह यौन उत्पीड़न माना जाएगा.

5. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है?
a.    प्रदीप सिंह खरोला
b.    संजीव बरार
c.    अमृतपाल सिंह
d.    देवेन्द्र लखोटिया

ANSWER: a. प्रदीप सिंह खरोला
विवरण: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया के चेयरमैन व एमडी (सीएमडी) प्रदीप सिंह खरोला को नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया है. खरोला पिछले महीने रिटायर हुए राजीव नयन चौबे की जगह लेंगे.