Talent Hunt Answers 12/07/2018

0
107
  1. किस भारतीय खिलाड़ी ने हाल ही में जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा?

a.देविका बर्मन

b.चन्द्रिका कौशल

c.दीपा करमाकर

d.संभावना पाठक

ANSWER – c. दीपा करमाकर

विवरण: भारत की प्रसिद्ध जिम्नास्टिक महिला खिलाड़ी दीपा करमाकर ने जिम्नास्टिक विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा.

 

  1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रदेश में थर्मोकोल के बने बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की?

a.हरियाणा

b.जम्मू एवं कश्मीर

c.पंजाब

d.हिमाचल प्रदेश

ANSWER – d. हिमाचल प्रदेश

विवरण: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में थर्मोकोल के बर्तनों की बिक्री किए जाने की घोषणा की. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इसका आदेश जारी किया.

 

  1. हाल ही में किस देश ने प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया?

a.पाकिस्तान

b.ईरान

c.इज़राइल

d.दक्षिण कोरिया

ANSWER –  c. इज़राइल

विवरण: इज़रायली मंत्रिस्तरीय समिति द्वारा पारित विधेयक के अनुसार अब आम नागरिक एवं एनजीओ प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियों के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस दायर कर सकते हैं.

 

  1. किस कम्पनी ने हाल ही में नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन विनिर्माण फैक्ट्री आरंभ की?

a.एप्पल

b.सैमसंग

c.ज़ोलो

d.माइक्रोमैक्स

ANSWER – b. सैमसंग

विवरण: सैमसंग ने नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री  आरंभ की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के पीएम मून जेई इन ने इस फैक्ट्रीस का उद्घाटन किया.

 

  1. गृह मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में भारत में कितने बच्चों का अपहरण हुआ?

a.54,723

b.44,220

c.37,228

d.23,129

ANSWER – a. 54,723

विवरण: गृह मंत्रालय की ओर से जारी वर्ष 2016  के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष भारत से 54,723  बच्चों अपहरण किया गया.