Talent Hunt Answers 14/11/2018

0
92

1. हाल ही में लॉन्च की गई ए. आर. रहमान की बायोग्राफी का क्या नाम है?
a.  नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम
b.  साउंड ऑफ़ अ गॉड
c.  सिंगर बाय चांस
d.  प्रिविलेज्ड कॉमन मैन

ANSWER: a. नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम
विवरण: भारत के प्रसिद्ध संगीतकार एवं ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए. आर. रहमान द्वारा हाल ही में मुंबई में अपनी जीवनी “नोट्स ऑफ़ ए ड्रीम”  लॉन्च की गई.

2. भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा हाल ही में किस देश में प्रथम विश्वयुद्ध में मारे में भारतीय सैनिकों की स्मृति में स्मारक बनाया गया?
a. अमेरिका
b.  ब्रिटेन
c.  फ्रांस
d.  जर्मनी

ANSWER: c. फ्रांस
विवरण: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत द्वारा उत्तरी फ्रांस में निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया.

3. वह कौन सा देश है जिसमें यूनिसेफ द्वारा 70 लाख बच्चों के भुखमरी से प्रभावित होने की आशंका जताई गई है?
a. सीरिया
b. सूडान
c.  क्यूबा
d.  यमन

ANSWER:  d. यमन
विवरण: यूनिसेफ के अनुसार यमन में 70 लाख से भी अधिक बच्चे गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं. यूनिसेफ के अनुसार वर्ष 2015 से अब तक छह हजार बच्चे मारे जा चुके हैं.

4. वाजपेयी सरकार में रहे उड्डयन मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता का क्या नाम है जिनका हाल ही में बेंगलुरु में निधन हो गया?
a. केशव मौर्या
b. अनंत कुमार
c. अर्जुन कुमार
d. देवेन्द्र सागर

ANSWER: b. अनंत कुमार
विवरण: अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे. वे केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे. वे कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली.

5. निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है?
a. 11 नवंबर
b. 12 नवंबर
c. 13 नवंबर
d. 14 नवंबर

ANSWER: a. 11 नवंबर 
विवरण: यह दिवस भारत सरकार भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में हर 11 नवंबर को मनाया जाता है.